लखनऊ19मई26*हनुमान भक्तों ने किया विशाल भंडारा*
मोहनलालगंज लखनऊ ज्येष्ठ माह के तृतीय मंगलवार को अनेकों स्थानों पर भक्तों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें तरह तरह के व्यंजनों से भक्तों को प्रसाद स्वरूप वितरण किया गया।मोहनलालगंज क्षेत्र के अनेकों प्रतिष्ठानों द्वारा संकट मोचन करने वाले हनुमान जी के भक्तों द्वारा सुंदर कांड ,हनुमान चालीसा कर कन्या भोज के उपरांत भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया तहसील के सामने विनोद गुप्ता ,सत्यम गुप्ता कुशल गुप्ता द्वारा प्रत्येक वर्षों की भांति ही इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया ।न्यू जेल रोड पर सिनेमा हाल के निकट संजय गुप्ता ,सौरभ गुप्ता द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सुंदर कांड का पाठ करने के बाद गांव से एकत्र हनुमान भक्तों के द्वारा बोलो बाला जी महाराज की जय के उदघोष के साथ जयकारों की गूंज सुनाई दे रही थी इस मौके पर चंद्र मोहन वैश्य, मोहन वस्त्रालय के मालिक,कपूर चंद , अरुणेश प्रताप सिंह दल्लू,, राजू चौरसिया,नितुल शर्मा, शेरू यादव आदि ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। मोहनलालगंज सिसेंडी मोड पर कौशल ज्वेलर्स के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया साथ ही मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गई थी चारों ओर से हनुमान भक्तों की आवाज गूंज रही थी।

More Stories
लखनऊ4जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ4जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*
नई दिल्ली4 जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें