लखनऊ19जून25*बृजेन्द्र मिश्र और दीपक मौर्य समर्थकों समेत सुभासपा में शामिल*
******************************
👉 *दोनों नेताओं को मिली पार्टी की अहम जिम्मेदारी*
*लखनऊ*। बृजेन्द्र कुमार मिश्र (वकील) और दीपक कुमार मौर्य सैकड़ों समर्थकों सहित आज भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
संयुक्त बयान ने शामिल हुए दोनों नेताओं ने बताया कि भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की कार्यशैली और समाज के निचले तबके के प्रति लगाव और जुड़ाव की वजह से हम सभी काफी प्रभावित हुए। आज सामाजिक न्याय की परिपाटी पर ओम प्रकाश राजभर ने ये साबित कर दिया कि वह पिछड़ों और दलितों के सच्चे हितैशी हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय महा सचिव काशी सिंह, प्रवक्ता नागेन्द्र सिंह और लखनऊ के जिलाध्यक्ष अजय दीप श्रीवास्तव की मौजूदगी में बृजेन्द्र कुमार मिश्र (वकील) को प्रदेश महासचिव और दीपक कुमार मौर्य को लखनऊ में जिला महासचिव मनोनीत किया गया।

More Stories
पूर्णिया बिहार 22 मार्च 26 _बिहार दिवस : पूर्णिया आर्ट गैलरी में भव्य आयोजन, मंत्री लेसी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन_
कानपुर देहात22मार्च26*प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद में कार्यक्रम का आयोजन।*
मथुरा 22 मार्च 26 *पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी छाता द्वारा नरी सेमरी मेला में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त*