लखनऊ18मार्च24*चुनाव आयोग ने सीएम योगी के प्रमुख सचिव को हटाने का दिया निर्देश,सीएम कार्यालय का भी काम देख रहे थे*
लखनऊ। केंद्रीय चुनाव आयोग ने ऐसे गृह सचिवों को हटाने का निर्देश दिया है जो मुख्यमंत्री कार्यालय का भी काम देख रहे हैं। आईएएस संजय प्रसाद मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव होने के साथ-साथ प्रमुख सचिव गृह की भी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
संजय प्रसाद 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।संजय प्रसाद सितंबर 2022 से सीएम योगी के प्रमुख सचिव के साथ-साथ सूचना और गृह विभाग का भी काम देख रहे हैं। चुनाव आयोग ने गुजरात, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ यूपी के ऐसे गृह सचिवों को हटाने का निर्देश दिया है जो कि मुख्यमंत्री कार्यालय का भी काम देख रहे हैं।

More Stories
भागलपुर16जुलाई26*पीरपैंती थाना अंतर्गत एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा के साथ किया गया गिरफ्तार।
अयोध्या16जुलाई26*जनप्रतिनिधि मौन, व्यवस्था बेपटरी: मिल्कीपुर तहसील में भ्रष्टाचार,*
लखनऊ16जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें