लखनऊ17सितम्बर24* प्रदेश को मिल सकता है एक और जिला , इस मंडल में बनाने की चल रही है योजना
अलीगढ़ से शिवानी जैन एडवोकेट ब्यूरो चीफ यूपीआजतक
अलीगढ़*यूपी को एक और जिला मिल सकता है । अगर यह जिला बनता है तो प्रदेश में जिलों की संख्या 76 हो जाएगी । प्रदेश में फरेंदा को नया जिला बनाने के लिए गोरखपुर के कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी गई है । इस संबंध में राजस्व परिषद के आयुक्त एवं सचिव की ओर से गोरखपुर के पत्र भेजा गया है । इसमें कहा गया है कि महराजगंज की तहसील फरेंदा व नौतनवा और गोरखपुर की तहसील कैंम्पियरगंज को मिलाकर फरेंदा बनाए जाने के संबंध में अपनी रिपोर्ट स्पष्ट संस्तुति के साथ दें । डीएम को यह रिपोर्ट गोरखपुर के मंडलायुक्त के जरिये राजस्व परिषद को भेजनी है । वहीं , राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि सामान्य प्रक्रिया के तहत जिलों से रायशुमारी के लिए पत्र हुआ है । फिलहाल शासन स्तर पर कोई नया जिला बनाने का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है ।

More Stories
जगदलपुर11 मार्च 26*बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों को एक ऐतिहासिक सफलता मिली है।
बांदा11मार्च26*गौशाला में हीटर लगाने के नाम पर निकाले गए रु 86450*
बांदा11मार्च26*बाल विवाह मुक्ति जागरूकता रथ को सांसद जी ने दिखाई हरी झंडी*