लखनऊ से विष्णु गुप्ता की रिपोर्ट।
लखनऊ17अप्रैल24*रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा।
रामनवमी के शुभ अवसर पर मोहनलालगंज नगर पंचायत मऊ में प्राचीन दुर्गा माता मंदिर से सैकड़ो सनातनी के दौरान भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दुर्गा मंदिर से निकली शोभा यात्रा पूरे गाँव का भ्रमण करते हुए मोहनलालगंज कस्बे से होते हुए मंदिर पहुंची। सभी भगवा रंग के वस्त्र व भगवा ध्वज हाथों में लेकर गाजे बाजे व ढोल नगाड़ों के साथ प्रसाद वितरण करते हुए निकली शोभा यात्रा में भगवान श्री राम के जयकारे से पूरा माहौल भक्ति मय बन गया था। शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए मोहनलालगंज पुलिस बल के साथ अभिरक्षा में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में पूर्व प्रधान प्रदीप गुप्ता ,योगेश गुप्ता, ,संदीप , प्रसो, बिपिनबिहारी , अनुजगुप्ता,विवेक , सूरज गुप्ता सहित काफ़ी श्रद्धालु शामिल थे।

More Stories
वाराणसी5अगस्त26* काशी के 55 चौराहों पर गूंजेगा शिव स्तोत्र, सावन में श्रद्धालुओं का होगा भव्य स्वागत
बांदा 5 अगस्त 26*मवई बुजुर्ग में नाली जाम से मचा हाहाकार**घरों में भरा पानी, कई मकान गिरने की कगार पर*
बांदा 5 अगस्त 26*जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपाइयों ने किया नमन, समाजवादी विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प*