लखनऊ16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, रात 9 बजे सीएम आवास पर बड़ी बैठक, कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे सीएम, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक होगी, मोहर्रम, नीट परीक्षा समेत कानून व्यवस्था की समीक्षा, सभी कमिश्नर, डीएम समीक्षा बैठक में जुड़ेंगे, सभी एडीजी, आईजी, डीआईजी, कप्तान भी जुड़ेंगे, अपर मुख्य सचिव गृह,DGP लखनऊ से शामिल होंगे, नगर आयुक्त, सीएमओ, कृषि, वन विभाग के अफसर जुड़ेंगे, ऊर्जा, पर्यटन और आयुष विभाग के अफसर जुड़ेंगे, समीक्षा बैठक में पंचायती राज के अधिकारी जुड़ेंगे, PWD, नगर विकास, परिवहन के अधिकारी भी जुड़ेंगे, DM-SP, पुलिस कमिश्नर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे
➡लखनऊ, बसपा की ओबीसी समाज को जोड़ने की कवायद, मायावती ने 2027 में समर्थन दोहराने की अपील की, OBC समाज का वास्तविक हित BSP में ही है- माया, दूसरी पार्टियां OBC समाज के बारे में नहीं सोचतीं- माया, मायावती ने कहा- सरकारों की नीति में ईमानदारी नहीं, जिस कारण OBC समाज की हालत नहीं सुधर रही- माया, ‘इसका हल सत्ता की मास्टर चाबी बसपा को सौंपना ही है’
➡लखनऊ, 17 जून को समाजवादी पार्टी की बड़ी बैठक, समाजवादी पार्टी कार्यालय में होगी बड़ी बैठक, ब्राह्मण समाज के नेताओं की होगी बड़ी बैठक, विधायक, पूर्व MLA, सांसद,पूर्व सांसद रहेंगे मौजूद, जनेश्वर मिश्र की जयंती के जरिये सपा देगी संदेश, जयंती के जरिये ब्राह्मण समाज को संदेश देगी सपा, बैठक में तय होगी कार्यक्रम की आयोजन समिति, विधानसभा चुनाव से पहले सपा बनाएगी रणनीति, ब्राह्मण समाज को साधने के लिए बनाएगी रणनीति
➡लखनऊ, ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर बम की अफवाह, गोरखपुर जा रही त्रिवेंद्रम ट्रेन को रोका गया, ट्रेन और स्टेशन परिसर की हुई गहन जांच, करीब एक घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, सभी यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन में बैठाया गया, अफवाह फैलाने वाले की तलाश में जुटी पुलिस
➡लखनऊ, फर्ज़ी IPS को हवालात से कोर्ट में पेश किया, महानगर पुलिस फर्ज़ी IPS को कोर्ट में पेश किया, फर्जी IPS बनकर कल पुलिस को धमकाया था, मिथिलेश ने खुद को IPS बताकर धमकाया था
➡मेरठ, बीजेपी MLC धर्मेंद्र भारद्वाज पर कार्रवाई, MLC धर्मेंद्र भारद्वाज पर 2 राज्यों में कार्रवाई, यूपी,उत्तराखंड के 3 शैक्षिक संस्थानों की संपत्ति जब्त, प्रवर्तन निदेशालय ने धर्मेंद्र की संपत्तियां जब्त की, धर्मेंद्र भारद्वाज की 14 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त, फर्जी छात्र दिखाकर स्कॉलरशिप के 29 करोड़ रुपये डकारे थे, ED ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था, मेरठ का महावीर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में घोटाला, रुड़की का रिम्स,मदरहुड इंस्टीट्यूट भी घोटाले में शामिल, संस्थाओं से जुड़ी मनिका शर्मा को जेल हुई थी, CCS विवि की कार्य समिति के सदस्य हैं MLC धर्मेंद्र भारद्वाज, 2011 से 2017 के बीच करोड़ों रुपए का स्कॉलरशिप घोटाला
➡बुलंदशहर, अस्पताल में डाकिया की साइकिल चोरी, एटीएम कार्ड, और समेत अन्य महत्वपूर्ण डाक चोरी, खुर्जा के प्रधान डाकघर में तैनात पीड़ित अर्जुन, जांच पड़ताल शुरू कर कार्रवाई में जुटी पुलिस, खुर्जा नगर क्षेत्र के जटिया अस्पताल का मामला
➡आगरा, केंद्रीय कारागार, जिला कारागार का निरीक्षण, जिला न्यायाधीश, अपर पुलिस आयुक्त का निरीक्षण, बंदियों की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधा व भोजन गुणवत्ता को परखा, कारागार प्रशासन को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
➡इटावा, सड़क किनारे मिला युवक का शव, बाइक फिसलने से हादसा होने की आशंका, रिश्तेदारी में भंडारे में शामिल होने आया था युवक, मृतक अजय उर्फ लालू अलीगढ़ का था निवासी, कोतवाली भरथना के चंदपुरा-मानिकपुर रोड का मामला
➡हमीरपुर, ग्राम विकास अधिकारी की मौत का मामला, दो ग्राम प्रधान, एक प्रतिनिधि पर FIR दर्ज, संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला था शव, कुनहेटा प्रधान रामराज, हिमौली प्रधान सुनील, प्रधान प्रतिनिधि जुम्मन खान पर भी आरोप, आत्महत्या से पहले प्रधान से खतरा जताया था, राजू ने पत्नी से बात कर बताया था प्रधान से खतरा, मौदहा विकासखंड में तैनात था मृतक राजू सिंह
➡आगरा, MG रोड पर बनी मजार हटाने की कार्रवाई जारी, प्रशासन ने हटाना शुरू किया, भारी पुलिस बल तैनात, मेट्रो निर्माण से सड़क चौड़ीकरण की जद में आई, यातायात बाधित होने के कारण मजार हटाई जा रही, आगरा कॉलेज के सामने सड़क पर बनी थी मजार, एसएन इमरजेंसी से नालबंद चौराहे तक रास्ता बंद
➡बदायूं, बदायूं में रील्स की दीवानगी ने उजाड़ा घर, फर्स्ट एनिवर्सरी से पहले पति ने दी जान, रील्स बनाने की सनक में दंपति में विवाद, पत्नी को रीलबाजी के लिए टोकता था पति, नाराज पत्नी मायके गई तो पति ने दी जान, पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगाई फांसी, पत्नी लगातार रील बनाने की जिद पर अड़ी थी, शादी की पहली सालगिरह से पहले हुई घटना
➡आजमगढ़, मंडलीय जिला अस्पताल में भर्ती अधेड़ की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों और स्टाफ पर लगाया आरोप, स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया, 3 घंटे तड़पने पर भी इलाज नहीं मिला- परिजन, इलाज न मिलने से मौत होने का लगाया आरोप, परिजनों और तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया
➡कुशीनगर, कुशीनगर में सड़क हादसे में 3 की मौत, टैंकर ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर मौत, पत्नी की इलाज के दौरान मौत,बेटी घायल, हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही के पास की घटना
➡अलीगढ़, शादीशुदा मुस्लिम महिला से प्यार पड़ा भारी, पति, भाइयों ने हिंदू युवक को चाकू से गोदा, हमलावर लोगों को आते देख मौके से फरार, घायल प्रेमपाल ऊर्फ छोटू अस्पताल में भर्ती, पति आरिफ को पुलिस ने हिरासत में लिया, जवां थाना इलाके के दाऊपुर की घटना
➡बदायूं, कक्षा 6 की छात्रा ने युवक पर लगाया आरोप, डरा धमकाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, कक्षा 6 की छात्रा ने युवक फैजी पर लगाया आरोप, शारीरिक शोषण,अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव बनाने का आरोप, विरोध करने पर छात्रा,परिवार को मारने की धमकी, आरोपी अब तक करीब डेढ़ से दो लाख रुपये ले चुका, सहसवान थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
➡नोएडा, गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने नया दावा किया, इनोवेशन के लिए कोई बड़ा पुरस्कार मिला, हॉन्गकॉन्ग में बड़ा पुरस्कार मिलने का दावा, सात हजार डॉलर का पुरस्कार मिलने का दावा, आज ऑनलाइन मीडिया पर पुरस्कार की चर्चा है, गलगोटिया यूनिवर्सिटी बेहद विवादित रही है, यूनिवर्सिटी ने देश का नाम खराब किया था, एक्जीबिशन से भी निकाल दिए गए थे, आज फिर से दावा करने आ गए
➡प्रयागराज, मेजा के कुकुरकटवा में ट्रिपल मर्डर का मामला, एक परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या, सिर पर भारी वस्तु मारकर उतारा मौत के घाट, 65 वर्षीय श्यामलाल, 62 वर्षीय अमरावती की हत्या, 60 वर्षीय इंद्रावती को भी उतारा मौत के घाट, दोनों महिलाएं श्यामलाल के भाइयों की पत्नियां थीं, पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है, गांव के ही युवक पर आसपास लोगों ने शक जताया, पुलिस कई एंगल से हत्याकांड की तहकीकात में जुटी, यमुनानगर के मेजा थाना क्षेत्र की खौफनाक वारदात
➡कानपुर, हरे पेड़ काटने के मामले में बड़ी कार्रवाई, NSI निदेशक डॉक्टर सीमा परोहा निलंबित, 722 पेड़ काटे जाने के मामले में कार्रवाई, नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट परिसर में पेड़ काटे, संस्थान की निदेशक डॉ.सीमा परोहा निलंबित, खाद्य, सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का आदेश, मंत्रालय द्वारा निलंबन आदेश जारी किया गया, अरविंद कुमार रावत को NSI का अतिरिक्त कार्यभार
➡रायबरेली, बैसवारा डिग्री कॉलेज भर्ती प्रक्रिया में जालसाजी, जाली हस्ताक्षर के चलते साक्षात्कार हुआ स्थगित, कनिष्ठ सहायक व प्रयोगशाला सहायक पदों पर खेल, भर्ती रोकने के लिए फर्जी पत्र भेजने का भी आरोप, कॉलेज प्रबंधक देवेंद्र बहादुर सिंह ने दर्ज कराई FIR, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, भर्ती प्रक्रिया में जालसाजी की पुलिस ने जांच की शुरू, लालगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित है डिग्री कॉलेज
➡हरिद्वार, गर्मी से राहत के लिए गंगा में मौत की छलांग, बहादराबाद के घाटों पर लोग लगा रहे छलांग, जान जोखिम में डालकर बच्चे व लोग लगा रहे छलांग, पुलिस की अपील को छलांग लगाने वाले कर रहे अनदेखी, गंगा घाटों पर इस वजह से कभी हो सकता बड़ा हादसा, भारत समाचार की टीम देख भागे छलांग लगाने वाले
➡दिल्ली, केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर अस्थाई रोक लगाई, NEET री-एग्जाम के मद्देनजर सरकार का फैसला, 22 जून तक टेलीग्राम पर अस्थाई रोक लगाई गई, NTA ने भी सरकार के फैसले का स्वागत किया, 21 जून को री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक, 30 जून तक टेलीग्राम मैसेज एडिट फीचर भी बंद
➡दिल्ली, आधार के इस्तेमाल पर SC में जनहित याचिका, आधार को पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल की मांग, पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल करने की मांग, याचिका में आधार नागरिकता, निवास का प्रमाण नहीं
➡दिल्ली, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, बिना पर्ची नहीं मिलेगा सिरप, डॉक्टर की पर्ची होगी अनिवार्य, औषधीय सिरप बिक्री पर सख्ती, बिना प्रिस्क्रिप्शन नहीं होगी बिक्री, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना, मेडिकल स्टोर पर बढ़ी निगरानी, सिरप खरीदने के लिए डॉ की पर्ची अनिवार्य
➡मुजफ्फरनगर, एटीएम मशीन से निकले गले, फटे नोट, ग्राहकों का आरोप नकली नोट भी निकले, 500 के गले,फटे नोट निकलने से ग्राहक परेशान, भारतीय स्टेट बैंक का बताया जा रहा ATM, ग्राहकों का आरोप 4 से 5 नोट निकले नकली, बुढ़ाना कांधला रोड SBI ATM का मामला
➡चंदौली, ट्रक और बस में जोरदार टक्कर, डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी साइड पहुंचा ट्रक, हादसे में पीछे चल रही बाइक बस में टकराई, बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, सदर कोतवाली के समीप एनएच-19 की घटना
➡मैनपुरी, दीवानी परिसर में मारपीट का मामला, पीड़ित ने पुलिस की कार्य शैली पर उठाए सवाल, फरसे से पीड़ित के परिवार पर हुआ था हमला, पुलिस ने मामूली धाराओं में दर्ज किया केस, गंभीर धाराएं बढ़ाने के लिए SP को दिया पत्र, तारीख पर आई दंपति के परिजनों पर हुआ हमला, हमले से पत्नी के पिता की हालत गंभीर सैफई रेफर, शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित दीवानी परिसर का मामला
➡फर्रुखाबाद, बाढ़ आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने की तैयारी, बाढ़ आपदा से निपटने के लिए मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन, गंगा और रामगंगा नदी के किनारे बसे गांवों के लिए ड्रिल
➡मेरठ, लापरवाह पुलिस कर्मियों पर SSP का एक्शन, महिला थाने की 19 पुलिसकर्मियों का तबादला, SSP को निरीक्षण में थाने में मिली थी लापरवाही
➡दिल्ली, गैर-इरादतन हत्या का फरार आरोपी अरेस्ट, आरोपी लगभग 1 साल से फरार था, पीड़ित की मौत गंभीर मारपीट के बाद हुई थी, आनंद पर्वत,सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने पकड़ा
——————————-

More Stories
रोहतास22जून26*आईएएस दीपक कुमार मिश्रा बने रोहतास के नए जिलाधिकारी: उदिता सिंह से लिया प्रभार |
पूर्णिया बिहार22जून26*पूर्णिया को मिला पहला एसएसपी: डॉक्टर शौर्य सुमन ने संभाला मोर्चा,
पूर्णिया कस्बा 22 जून26 कसबा हत्याकांड: 3 दिन में खुलासा, हथियार समेत 2 आरोपी गिरफ्तार