लखनऊ16जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोनू यादव को यूपी एसटीएफ ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। मोनू यादव हत्या के मामले में साल 2019 से वांछित चल रहा था। आरोप है कि उसने टैक्सी चालक की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था।
➡लखनऊ AS हेल्थ केयर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 3 दिन के नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने बिना विशेषज्ञ डॉक्टर के इलाज कराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अस्पताल ने 4 घंटे के इलाज के लिए 21 हजार रुपये वसूले। अस्पताल स्टाफ से इलाज कराने का भी आरोप लगाया गया है। मामले की शिकायत सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस से की गई है।
➡लखनऊ KGMU के डॉक्टरों ने लाइफ सेविंग सर्जरी कर युवक के शरीर में घुसी 4 लोहे की सरिया निकाल दीं। बादशाह नगर में काम करते समय युवक ऊंचाई से गिर गया था, जिससे सरिया शरीर के आर-पार हो गई थीं। डॉक्टरों ने दिल के पास फंसी सरिया को सुरक्षित निकालकर क्षतिग्रस्त अंगों की मरम्मत की। मरीज ICU में भर्ती है।
➡उन्नाव DM के आदेश पर 64 परिषदीय विद्यालयों को बड़ी राहत मिली है। 64 स्कूलों की पेयरिंग समाप्त कर दी गई है। बीएसए शैलेश पांडेय ने आदेश जारी किया है। निर्धारित दूरी के आधार पर हुई पेयरिंग से स्कूलों में नामांकन प्रभावित हुआ था। छात्रों की संख्या घटने की शिकायतों के बाद शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए फैसला लिया गया।
➡मुरादाबाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार मुरादाबाद पहुंचे। उन्होंने BLO और BLS के साथ संवाद किया। ज्ञानेश कुमार ने भारत की पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद बहुत दिनों बाद आना हुआ और लोगों से संवाद करके अच्छा लगा।
➡मैनपुरी अधेड़ पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पीड़ित किशोरी एसपी कार्यालय पहुंची और हुकुम सिंह पर आरोप लगाए। एसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। मामला किशनी थाना क्षेत्र का है।
➡रामपुर आजम खां की पत्नी तंजीन फातिमा ने प्राधिकरण के नोटिस पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमें 15 दिन का समय दिया गया है।
➡प्रयागराज यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। 28 जुलाई को होने वाली परीक्षा अब 19 अगस्त को होगी। ऑनलाइन आवेदन की तारीख भी बढ़ाकर 20 जुलाई 2026 तक कर दी गई है।
➡मुजफ्फरनगर तालाब में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला का शव बुरखे में पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना मीरापुर के सम्बलहेड़ा तालाब की है।
➡गाजियाबाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल गाजियाबाद आएंगे। सीएम कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक करेंगे। कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। मेरठ मंडल के अधिकारी बैठक में शामिल होंगे। सीएम जनसभा को भी संबोधित करेंगे और कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
➡दिल्ली लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। यूपी पुलिस ने कोर्ट में जानकारी दी कि अजय और आशीष मिश्रा को पुलिस से क्लीनचिट दी गई है। पुलिस ने कहा कि गवाहों को डराने का आरोप नहीं है। केस का ट्रायल 3 महीने में खत्म होने की संभावना जताई गई है।
➡रायबरेली देशी शराब के ठेके को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि गलत जगह पर दुकान खोली गई है। मामला सदर तहसील क्षेत्र के रामपुर का है।
➡बिजनौर जेसीबी ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि महिला गंभीर घायल हुई है। घटना कोतवाली शहर के नगीना रोड की है।
➡दिल्ली रोहिणी पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 19 अवैध पिस्टल और 26 कारतूस बरामद किए हैं। 46 से अधिक खतरनाक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हथियार सप्लाई नेटवर्क पर शिकंजा कसा है।
➡संभल कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम ने संपर्क मार्गों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। PWD को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पीस कमेटी की बैठकें भी की जा रही हैं।
➡प्रतापगढ़ हिस्ट्रीशीटर कारोबारी से पुलिस ने MD ड्रग्स बरामद की है। करीब एक लाख रुपये कीमत की 38.42 ग्राम MD ड्रग्स मिली है। कंधई थाने का हिस्ट्रीशीटर जुनैद अहमद गिरफ्तार हुआ है। कार्रवाई कंधई पुलिस और स्पेशल टीम ने सराय जमुआरी पुलिया के पास की।
➡फिरोजाबाद गाड़ी साइड करने को लेकर युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। फरिया बाजार में कुछ लोगों ने युवक की पिटाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला थाना फरिहा क्षेत्र का है।
➡बुलंदशहर औरंगाबाद में सिपाही आत्महत्या मामले में कार्रवाई हुई है। थाना प्रभारी राहुल कुमार और सिपाही अंकित को लाइन हाजिर किया गया है। सिपाही सुधीर ने गोली मारकर आत्महत्या की थी। थाना प्रभारी और 2 सिपाहियों पर प्रताड़ना के आरोप लगे हैं।
➡वाराणसी काशी-मथुरा को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि काशी कॉरिडोर बन गया है, लेकिन मंदिर के बगल में एक ढांचा खड़ा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की तरह विश्वनाथ जी का मंदिर बनेगा। मथुरा मंदिर के बगल में ईदगाह का जिक्र करते हुए केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा।
➡गोरखपुर जिला अस्पताल से बाल अपचारी फरार हो गया। पुलिस अभिरक्षा से फरार बाल अपचारी रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल आया था। आरोप है कि उसने पुलिस को धक्का देकर भाग निकला। SSP ने कार्रवाई करते हुए एक दरोगा और 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। दरोगा संजय पांडेय भी निलंबित किए गए हैं।
➡ग्रेटर नोएडा नाले की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हुआ। पास का निर्माणाधीन दो मंजिला मकान गिर गया। मकान की चपेट में बिजली के पोल भी आ गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामला थाना सूरजपुर के तिलपता सूरजपुर का है।
➡अयोध्या सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। 24 घंटे में जलस्तर 40 सेंटीमीटर बढ़ गया है। सरयू का जलस्तर 91.39 मीटर दर्ज किया गया है। चेतावनी बिंदु से नदी सिर्फ 34 सेंटीमीटर नीचे है। हर घंटे करीब 0.5 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ रहा है। प्रशासन ने तटवर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।
➡दिल्ली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है। LG सरदार तरंजीत सिंह संधू ने यात्रा का शुभारंभ किया। सांसद बांसुरी स्वराज भी मौजूद रहीं। हौज खास के जगन्नाथ मंदिर से भव्य यात्रा निकाली गई।
➡दिल्ली सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल जंतर-मंतर पहुंचे। वह सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचे हैं। सांसद डिंपल यादव के भी पहुंचने की संभावना है। सपा नेता समर्थन प्रदर्शन में शामिल होंगे।
➡लखनऊ IGRS शिकायत निस्तारण में नगर निगम फिसड्डी साबित हुआ है। मई रैंकिंग में लखनऊ तीसरे सबसे खराब शहर पर रहा। खराब प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाराज हैं। पांचों खराब नगर निकायों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सड़क, नाली, कूड़ा और लाइट से जुड़ी शिकायतें लंबित हैं।
➡दिल्ली दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने हैरी बॉक्सर गैंग के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर जगदीश उर्फ जैक को मालदा से पकड़ा गया है। आरोपी विदेश से संचालित गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। वह छावला के दो मामलों में वांछित था। जिम पर फायरिंग और 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है।
➡कन्नौज शिक्षक राहुल राजपूत संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। पिता देशराज ने फिरौती मांगने का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने का फोन आया। अपहरण की आशंका के चलते पुलिस सक्रिय हो गई है। SOG, सर्विलांस और कई टीमें तलाश में जुटी हैं। राहुल तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं।
➡मैनपुरी तालाब की जमीन को दबंगों से कब्जामुक्त कराया गया है। DM ने बरनाहल में कार्रवाई कराई। अवैध कब्जे को जेसीबी से ध्वस्त कराया गया। तालाब की खुदाई और चकमार्ग सुरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं। मामला ब्लॉक बरनाहल के कनकपुर का है।
➡महराजगंज लाभार्थी संवाद सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मंत्री मनोज पांडेय पहुंचे। पंकज चौधरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मनोज पांडेय ने कहा कि पहले यूपी बीमारू और कमजोर राज्य था। उन्होंने कहा कि जो राम के अस्तित्व को नकार रहे थे, वे आज मंदिर बनाने की बात कर रहे हैं।
➡कानपुर लोडर ड्राइवर की सिर कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई। रेलवे लाइन किनारे खून से लथपथ युवक मिला। हैलट अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना बाबूपुरवा थाना क्षेत्र की है।
➡प्रतापगढ़ प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह प्रतापगढ़ पहुंचे। उन्होंने विकास भवन के सभागार में बैठक की। लंबित मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
➡सीतापुर APTC कमांडेंट के फॉलोअर के सुसाइड मामले में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने परिजनों की मांग पर तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के धरने के बाद कार्रवाई हुई। परिजनों के साथ सांसद करीब 15 घंटे धरने पर बैठे थे। कार्रवाई के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। APTC कमांडेंट शोगुन गौतम पर प्रताड़ना के आरोप लगाए गए थे। मामला खैराबाद थाना क्षेत्र के राजापुर चिलवारा का है।

More Stories
कौशाम्बी16जुलाई26*सहकारी समिति से सचिव गायब खाद के लिए परेशान किसान*
जयपुर16जुलाई26*दौसा लव मैरिज पर खाप पंचायत ने सुना दिया फैसला, 21 लाख रुपये का जुर्माना, समाज से बहिष्कार_*
लखनऊ16जुलाई26*थाना मडियांव पुलिस टीम द्वारा जुआ खेलने वाले 06 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।*