July 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ15जून26*विश्व रक्तदाता दिवस पर अपोलोमेडिक्स अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन*

लखनऊ15जून26*विश्व रक्तदाता दिवस पर अपोलोमेडिक्स अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन*

लखनऊ15जून26*विश्व रक्तदाता दिवस पर अपोलोमेडिक्स अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन*

– *रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की अपील*
– *एक यूनिट रक्तदान से कई लोगों को नया जीवन देने में मिलती है मदद*

लखनऊ,,* विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अपोलोमेडिक्स अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अस्पताल के डॉक्टरों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शिविर के दौरान 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिससे जरूरत पड़ने पर मरीजों की मदद की जा सकेगी।

इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक करना और अधिक से अधिक लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए प्रेरित करना था। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि किसी भी अस्पताल में रक्त की उपलब्धता बेहद जरूरी होती है और एक यूनिट रक्त कई मरीजों के इलाज में काम आ सकता है।

इस मौके पर अपोलोमेडिक्स अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, डॉ. मयंक सोमानी ने कहा, “अस्पताल में हम अक्सर ऐसे मरीजों को देखते हैं जिनके लिए समय पर रक्त मिलना बेहद जरूरी होता है। दुर्घटनाओं, बड़ी सर्जरी और गंभीर बीमारियों के इलाज में रक्त की लगातार आवश्यकता रहती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदाता मेडिकल सिस्टम का एक बड़ा ज़रूरी हिस्सा हैं। मैं सभी स्वस्थ नागरिकों से रक्तदान को एक नियमित आदत बनाने की अपील करता हूं।”

Taza Khabar