July 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ14जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ14जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ14जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️ अयोध्या, राम मंदिर राम धन गबन मामले में SIT जांच में बड़ा खुलासा, AI कैमरे लगवाने की सिफारिश हुई थी, चंपत राय ने सिफारिशों पर ध्यान नहीं दिया, ट्रस्ट ने पुलिस के सुझावों को नहीं माना, वाहनों को स्कैन करने वाली डिवाइस भी नहीं ली गई, 6 साल से मामला सिर्फ फाइलों में अटका रहा।

➡️ दिल्ली, द्वारका एक्सप्रेस-वे टनल में चलती कार में लगी आग, एयरपोर्ट टनल में कार बनी आग का गोला, इंजन में आग लगने से टनल में फैला काला धुआं, कार सवार 2 लोग सुरक्षित बाहर निकले, हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लगा।

➡️ गोरखपुर, STF गोरखपुर यूनिट को बड़ी सफलता, 1 लाख रुपये का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, मुस्तफिजुल उर्फ बाबू की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, STF की जवाबी फायरिंग में हुआ था घायल, STF के मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह भी घायल, बदमाश पर 10 गंभीर केस दर्ज थे, अवैध पिस्टल, बाइक और कारतूस बरामद, खोराबार क्षेत्र के रामनगर करजहा के पास हुई मुठभेड़।

➡️ ललितपुर, जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिला-पुरुष समेत 8 लोग घायल, सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, नाबालिग ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया, पुलिस मामले की जांच में जुटी, पूराकलां क्षेत्र के उमरपुर गांव की घटना।

➡️ बांदा, अनियंत्रित कार ने बाइक को रौंदा, हादसे में बाइक सवार 2 लोगों की मौके पर मौत, एक व्यक्ति गंभीर घायल, पुलिस ने कार चालक और वाहन को कब्जे में लिया, नरैनी क्षेत्र के पड़मई गांव की घटना।

➡️ रायबरेली, अवैध गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, वाहन चेकिंग के दौरान 4 तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 4.34 किलो अवैध गांजा बरामद, हरिकेश, कौशलेंद्र, राजकमल और अमित गिरफ्तार, गदागंज थाना पुलिस की कार्रवाई।

➡️ नोएडा, फर्म से 2.52 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला, कोर्ट के आदेश पर दूसरी कंपनी समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, दुबई में प्याज निर्यात कराने का झांसा देकर ठगी का आरोप, फेज-1 पुलिस ने जांच शुरू की।

➡️ दिल्ली, HC के ज्यूडिशियल ऑफिसर विनय सिंघल सस्पेंड, अनुशासनात्मक कार्रवाई के बीच हाईकोर्ट का फैसला, तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी, बिना अनुमति दिल्ली छोड़ने पर रोक, हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल ने आदेश जारी किया।

➡️ गाजियाबाद, बायर्स से 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का आरोप, बिल्डर संदीप गुप्ता करोड़ों रुपये लेकर फरार, ASR रियलटेक कंपनी के बोगस खाते में रकम लेने का आरोप, फ्लैट खरीदारों से पूरी रकम इसी खाते में ली गई, राइट अर्थ इंफ्रा भी मामले में शामिल, पुलिस ने केस दर्ज किया, अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

➡️ रुद्रप्रयाग, बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामले पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरुवान का बयान, बोले- आरोपी गिरफ्तार किया गया है, जांच से सच्चाई सामने आएगी, ऐसी घटनाएं दोबारा न हों यह सुनिश्चित करेंगे।

➡️ बरेली, फर्जी IAS बनकर पति को धमकाने वाली महिला गिरफ्तार, शादी के 15 दिन बाद पति से 40 लाख रुपये मांगने का आरोप, ब्लैकमेल करने का भी आरोप, साधना ने खुद को IAS बताकर की थी शादी, बरेली पुलिस ने बदायूं से जालसाज को पकड़ा।

➡️ दिल्ली, अलीपुर इलाके में बड़ा हादसा, यमुना नदी में 4 बच्चे तेज बहाव में डूबे, गोताखोरों ने रेस्क्यू कर शव बाहर निकाले।

➡️ बरेली, 10 साइबर ठग अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार, 13 फोन, 19 डेबिट कार्ड और एक चेकबुक बरामद, 80 लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप, लिंक, फोन हैकिंग और डराकर ठगी करते थे।

➡️ उधम सिंह नगर, किच्छा में बनेगा मिनी स्टेडियम, निर्माण की औपचारिक प्रक्रिया शुरू, DPR तैयार कर शासन को भेजी जाएगी, क्रिकेट पिच, बास्केटबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट और ओपन जिम की सुविधा होगी।

➡️ नोएडा, सेना के रिटायर्ड कर्नल को 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर ठगी, CBI अधिकारी बनकर ठगों ने 8.20 लाख रुपये ठगे, मनी लॉन्ड्रिंग केस का डर दिखाया, फर्जी कोर्ट की कार्रवाई दिखाकर धमकाया, सेक्टर-37 निवासी रिटायर्ड कर्नल ने शिकायत दर्ज कराई।

➡️ दिल्ली, सपा सांसद प्रिया सरोज आज जंतर-मंतर जाएंगी, प्रदर्शन में समर्थन देने की बात कही, शाम 4 बजे प्रदर्शन में शामिल होंगी।

➡️ देहरादून, लैब तकनीशियन मांगों को लेकर धरने पर बैठे, सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ और हवन किया, चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट संघ के बैनर तले धरना।

➡️ दिल्ली, AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रेसवार्ता आज, आम आदमी पार्टी कार्यालय में दोपहर 12 बजे करेंगे PC।

➡️ कुशीनगर, महिला BJP ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ब्लॉक प्रमुख के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज, तमकुहीराज ब्लॉक प्रमुख अनुराधा राय पर कार्रवाई, बिना आदेश खेल मैदान बनवाने का आरोप, जांच में सरकारी धन के दुरुपयोग की बात सामने आई।

➡️ मेरठ, होटल की आड़ में सेक्स रैकेट का खुलासा, ड्रीम हॉलिडे होटल पर पुलिस ने छापा मारा, आधा दर्जन युवतियों समेत कई लोग हिरासत में, व्हाट्सऐप पर फोटो भेजकर डील का आरोप, होटल से आपत्तिजनक सामग्री बरामद, कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का मामला।

 

———————————————————————————–

Taza Khabar