लखनऊ14अप्रैल25आकाश आनंद की बसपा में वापसी, मायावती
ने माफ कियाः कहा- ससुर की गलतियां अक्षम्य, उत्तराधिकारी भी नहीं बनाऊंगी…*
*यूपी:* आकाश आनंद की बसपा में वापसी हो गई है। मायावती ने उन्हें फिर से बसपा में काम करने का मौका दिया है। दो घंटे पहले आकाश आनंद ने मायावती से सार्वजनिक माफी मांगी थी उन्होंने रविवार को X पर एक भावुक पोस्ट लिखी। जिसमें कहा-माफ कर दीजिए और पहले की तरह पार्टी में काम करने का मौका दीजिए। ससुरालवालों को अब बाधा नहीं बनने दूंगा। रिश्तेदारों-नातेदारों की सलाह भी नहीं लूंगा। पार्टी में बड़े और पुराने लोगों की इज्जत करूंगा। आकाश आनंद ने पार्टी में दोबारा शामिल किए जाने की गुहार लगाई है। आकाश मायावती के सबसे छोटे भाई आनंद के बेटे हैं। मायावती ने उन्हें 15 महीने में 2 बार उत्तराधिकारी घोषित किया, लेकिन दोनों ही बार उन्हें हटा दिया था। सूत्रों का कहना है कि आकाश आनंद की फिर से बसपा में वापसी हो सकती है। हालांकि अब उन्हें नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया जाएगा, इस पर संशय है।
More Stories
कानपुर नगर 2 नवम्बर 26*बिल्हौर में बदलाव की हुंकार: अरौल में मातृशक्ति का ऐतिहासिक समागम
कुशीनगर2 नवम्बर 26*कुशीनगर सड़क हादसा: कार और ट्रेलर की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 2 गंभीर |
दिल्ली 2 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*