लखनऊ13जुलाई25*बिजली-बारिश का कहर: यूपी में 14 की मौत, 47 जिलों में रेड अलर्ट!
उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने कहर बरपाया है। बीते 24 घंटे में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई है। चित्रकूट में रिकॉर्ड 141.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। 54 जिलों में औसतन बारिश 13.4 मिमी रही जो सामान्य से 21% अधिक है। मौसम विभाग ने आज भी 47 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में 3-2 से सीरीज़ जीती!
आखिरी मैच में भारत को इंग्लैंड से आखिरी गेंद पर हार झेलनी पड़ी, लेकिन इससे पहले टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज़ 3-2 से जीतकर इतिहास रच दिया। इंग्लैंड की सरज़मीं पर पहली बार भारत ने 2 या उससे अधिक मैच जीतकर सीरीज़ अपने नाम की। टीम इंडिया ने 168 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे इंग्लैंड ने अंतिम गेंद पर हासिल किया
लॉर्ड्स टेस्ट: आखिरी सेशन में गहमागहमी, गिल-बुमराह ने बजाईं तालियां!
लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन का आखिरी सेशन बेहद गर्मा गया। इंग्लैंड को एक ओवर बैटिंग करनी थी लेकिन IND और ENG खिलाड़ियों के बीच तनाव भरा माहौल बन गया। जब गेंद क्रीज़ पर लगी तो फिजियो बुलाए गए। इस पर बुमराह, गिल और सिराज ने पास जाकर तालियां बजाना शुरू कर दिया, जिससे गहमागहमी और बढ़ गई।

More Stories
गोरखपुर17जुलाई26*सदर एसडीएम बने ज्ञान प्रताप सिंह, डीएम ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी*
गोरखपुर17जुलाई26*सत्य प्रकाश गुप्ता ने सदर तहसीलदार का पदभार संभाला, प्रशासनिक अनुभव का मिलेगा लाभ*
मथुरा 17 जुलाई 26* एसएसपी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर अधिकारियों कर्मचारियों के साथ शारीरिक व्यायाम किया गया*