लखनऊ13अप्रैल25पूर्व सीएम अखिलेश यादव को *’टोटी चोर’*
नाम से बदनाम करने के पीछे लखनऊ की टेक क्यूआरटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी थी। कंपनी के प्रमुख आकाश श्रीवास्तव हैं। दैनिक भास्कर की नेशनल टीम ने फेक न्यूज फैलाने वालों का इंवेस्टिगेशन किया। आकाश से मिले। आकाश कहते हैं, पहले हमारे साथ अभिषेक कौशिक थे, उन्होंने ही टोटी चोर कैंपेन की शुरुआत करवाई थी।
अभिषेक कौशिक 2017 से 2022 तक सीएम योगी आदित्यनाथ के ओएसडी रहे थे। इस वक्त यूपी सॉफ्ट टेनिस असोसिएशन के अध्यक्ष हैं। सरकारी घर से टोटी चोरी होने की घटना के बाद अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अभिषेक कौशिक और IAS मृत्युंजय नरेन पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया था।
भास्कर की नेशनल टीम ने आकाश से पूछा कि क्या टोटी चोरी नहीं हुई थी? वह कहते हैं, अखिलेश क्यों टोटी चुराएंगे भाई। जो एम्पलॉई थे उन्होंने इधर-उधर कर दी, उटापटक हो ई थी। उसी को उन्होंने टोटी चोर बना दिया था अपने हिसाब से।

More Stories
कानपुर नगर26अगस्त26*नगर निगम में टेंडरिंग का खेल! 85% डाउन पर टेंडर मैनेज कराने का आरोप, 6 केस दर्ज
लखनऊ26अगस्त2026*सीएम योगी आज करेंगे लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ*
नई दिल्ली26अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*