लखनऊ13अगस्त24*जलशक्ति मंत्री ने गांवों का किया औचक निरीक्षण
मोहनलालगंज लखनऊ
जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर नल से जल पहुंचाने की हकीकत जानने को प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार के दिन कुढ़ा कुबहरा उदयपुर भावाखेड़ा समेत चार गांवों में भ्रमण कर मिशन की सफलता का जायजा लिया वहीं गांववासियों से वार्ता कर घर में पानी पहुंचने का सवाल किया। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा गांव वासियों को हर घर तक पानी पहुंचाने को गांवों में पानी की टंकियां बनवाई गयी 2024 तक इस मिशन को पूरा करने के लक्ष्य की हकीकत देखने मंगलवार के दिन विभागीय अभियंताओं एवं अन्य कर्मचारियों के साथ मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सबसे पहले उदयपुर पंहुचे जहां गांव की गलियों में घूमकर नल से जलापूर्ति के विषय में ग्रामीणों से सवाल जवाब किया। इसके बाद भावाखेड़ा कुढ़ा व कुबहरा गांव पहुंचकर जमीनी सच्चाई को देखा इस मौके पर विभागीय अधिकारी व अभियंता ग्राम प्रधान समेत अन्य लोग शामिल रहे ।

More Stories
मथुरा 17 जुलाई 26* आपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को 177 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ सहित किया गिरफ्तार ।
गोरखपुर17जुलाई26*गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में कांग्रेस की प्रेस वार्ता*
दिल्ली17जुलाई26*दिल्ली सरकार ने स्टार्टअप और इसके लिए नीतिगत ढांचे को मंजूरी दे दी है।