July 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें...................!!*

लखनऊ12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*

लखनऊ12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*

➡लखनऊ, डिप्टीCM ब्रजेश पाठक का आज का कार्यक्रम, आज वृक्षारोपण कार्यक्रमों में शामिल होंगे, 9 बजे बाराबंकी जिला अस्पताल में करेंगे वृक्षारोपण, 10.10 बजे लखनऊ मेडिकल विश्वविद्यालय पहुंचेंगे, अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विवि परिसर में लगाएंगे पौधे, 11 बजे कुकरैल आरक्षित वन पहुंचेंगे ब्रजेश पाठक, कुकरैल आरक्षित वन में वृक्षारोपण करेंगे ब्रजेश पाठक, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कार्यक्रम

➡लखनऊ, विश्व युवा कौशल दिवस पर पहल, यूपी कौशल विकास मिशन की पहल, 13 और 14 जुलाई को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 74 जिलों में लगेंगे राज्य स्तरीय रोजगार मेले

➡लखनऊ, UP विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति शुरू, सपा का नई चुनावी रणनीति पर काम शुरू, प्रदेशभर में घर-घर संपर्क अभियान शुरू, जनता तक पार्टी की नीतियां पहुंचाई जाएंगी, हर विधानसभा क्षेत्र के गांव, कस्बों में जनसंपर्क, प्रत्येक बूथ पर नए डिजिटल सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

➡हल्द्वानी, भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, अनियंत्रित कार ने 4 युवकों को रौंदा, 3 युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत, चौथा गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, सिटी मजिस्ट्रेट ने घायल का जाना हाल, तीनपानी बाईपास फ्लाई ओवर की घटना

➡गोरखपुर, गोरखपुर दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, आज सुबह करेंगे पूजा अर्चना और गौसेवा, आज पौधारोपण महायज्ञ का शुभारंभ करेंगे CM, सुबह 7.45 पर सीएम योगी करेंगे पौधारोपण, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पास करेंगे पौधारोपण, सभी लोग लगाएं एक पेड़ मां के नाम- सीएम योगी, प्रदेश में 35 करोड़ रिकॉर्ड पौधारोपण का लक्ष्य

➡रायबरेली, रेप करने वाला वांछित शाहिद गिरफ्तार, अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त पर FIR दर्ज, सलोन पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

➡झांसी, आज 12 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण अभियान, डिप्टी सीएम केशव मौर्य करेंगे वृक्षारोपण, 12 बजे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों संग बैठक, MLB मेडिकल कॉलेज में वृक्षारोपण करेंगे

➡रायबरेली, दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता की तहरीर पर दर्ज थी FIR, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र का निवासी आरोपी, मिल एरिया पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

➡गाजियाबाद, अवैध संचालित स्पा सेंटर पर छापा, पुलिस ने 23 लड़कियों का रेस्क्यू किया, 5 ग्राहक और एक कर्मचारी गिरफ्तार, कौशाम्बी क्षेत्र में वैशाली सेक्टर 4 की घटना

➡अलीगढ़, किशोरी संग दो दरिंदों ने किया दुष्कर्म, सब्जी लेने निकली थी पीड़ित किशोरी, बहला-फुसला कर ले गए दोनों दरिंदे, पहले शराब पिलाई फिर किया दुष्कर्म, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दी दबिश, एक आरोपी दूसरी मंजिल से नीचे कूदा, घायल, आरोपी किशन गोपाल वाल्मीकि, संजू वाल्मीकि अरेस्ट, किशोरी हुई बेहोश, अस्पताल में भर्ती, पोक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में FIR, छर्रा थाना इलाके के गांव रुखाले की घटना

➡बहराइच, साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 2 अलग-अलग थानों में दर्ज की गई FIR, कोतवाली नानपारा, कोतवाली देहात में FIR, कुल 5 साइबर अपराधी किए गए अरेस्ट, कोर्ट पेश करने के बाद जेल भेजा गया

➡महराजगंज, सुसाइड करने जा रहे युवक का रेस्क्यू, फेसबुक लाइव आकर आत्महत्या का प्रयास, पड़ोसी और पुलिस पर आरोप लगाया, पुलिस ने सकुशल किया रेस्क्यू, ठूठीबारी थाना कस्बे का मामला

➡आगरा, निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 10वीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, काम के दौरान अचानक बिगड़ा संतुलन, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, सुरक्षा मानकों में लापरवाही की जांच, थाना ताजगंज के फतेहाबाद रोड का मामला

➡महराजगंज, अमेरिकी नागरिक को SSB जवानों ने पकड़ा, अमेरिका का पूर्व नेवी व स्पेशल फोर्स कर्मी है, सैम ब्राउन नामक युवक गोवा से बार्डर पहुंचा, कोई वैध दस्तावेज या पासपोर्ट नहीं मिला, सोनौली थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौकी से अरेस्ट

➡उधमसिंह नगर, ITI थानेदार विक्रम राठौड़ लाइन हाजिर, ₹1 लाख के इनामी गैंगस्टर को पकड़ा था, वेस्ट यूपी के कुख्यात योगेश भदौड़ा को दबोचा था, ऑटो असलहाधारी शूटर्स के सरगना से बरामदगी की, आरोपी से तमंचा और 3 कारतूस बरामद किया, पुलिस से सेटिंग कर “सेफ अरेस्टिंग” की गई- आरोप, सहारनपुर का इनामी देहरादून में छिपा था, UP पुलिस और STF इसे तलाश कर रही थी

➡बरेली, इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक से लगी आग, चालक सचिन ने कूदकर बचाई जान, कैंट क्षेत्र के राधा बिहार कालोनी की घटना

————————————————————————————

Taza Khabar