नई दिल्ली12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
*12- जुलाई – रविवार*
👇
*==============================*
*1* पीएम मोदी की खेल कूटनीति से ओलंपिक दावेदारी को मिलेगी धार, वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने का प्रयास
*2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान खेल सहयोग को द्विपक्षीय संबंधों का महत्वपूर्ण आधार बनाया गया। दोनों देशों के साथ हुए समझौतों का उद्देश्य कोचिंग, खेल विज्ञान, उच्च प्रदर्शन केंद्र, शोध और प्रतिभा विकास के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाना है। भारत इसे अपनी खेल क्षमता मजबूत करने और वैश्विक खेल आयोजनों की मेजबानी की तैयारियों से जोड़कर देख रहा है।
*3* न्यूजीलैंड भारत में करेगा 20 अरब डॉलर का निवेश, पीएम मोदी बोले- हिंदुस्तान वैश्विक विकास का लॉन्च पैड
*4* संसद के मानसून सत्र में विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान (वीबीएसए) विधेयक को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के संकेत हैं। विपक्ष और कुछ राज्यों ने विधेयक की कई धाराओं पर आपत्ति जताते हुए इसे राज्यों के अधिकारों और प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों की स्वायत्तता से जुड़ा मुद्दा बताया है। दूसरी ओर, कांग्रेस अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितता के मामले पर सरकार और प्रधानमंत्री से जवाब मांगने की तैयारी में है
*5* अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी अनियमितताओं के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के अलग-अलग नेताओं ने कई राज्यों में 26 प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच, ट्रस्ट को भंग करने और पूरे चढ़ावे की स्वतंत्र ऑडिट कराने की मांग उठाई है।
*6* कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘देश के करोड़ों लोगों ने आस्था से राम मंदिर में दान किया, लेकिन उनके साथ विश्वासघात हुआ। ‘चढ़ावा चोरी’ महापाप है, इसमें BJP-RSS के लोग शामिल हैं, लेकिन सिर्फ लीपापोती की जा रही है। इतना ही नहीं- राम मंदिर से जुड़ा सारा श्रेय लेने वाले नरेंद्र मोदी आज इस चोरी पर खामोश हैं।’
*7* वियतनाम में टूरिस्ट बोट पलटी, 15 भारतीयों की मौत, इनमें 10 तमिलनाडु, 3 आंध्र प्रदेश और 2 केरलम् के पर्यटक; 32 भारतीय सवार थे
*8* वियतनाम नाव हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- भारतीय दूतावास कर रहा मदद
*9* बंगाल में 20 साल बाद टाटा की वापसी संभव, सीएम सुवेंदु खुद मामले को देख रहे; ममता के आंदोलन से बंद हुआ था प्लांट
*10* सुप्रीम कोर्ट महाराष्ट्र सरकार से बोला-आपको पब्लिक में बेनकाब करेंगे, मुकदमों की सुनवाई में तेजी नहीं लाने पर फटकारा, विदेशी नागरिक की जमानत का मामला
*11* राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस ने मांगी चंपत के खास टिन्नू यादव और सुभाष की 7 दिन की रिमांड, मनी ट्रेल खंगाल रही SIT
*12* पंजाब: मुश्किल में कांग्रेस, चन्नी को मनाने में बघेल फेल; 92 बागी नेताओं का शक्ति प्रदर्शन
*13* ईरान बोला- अगले आदेश तक होर्मुज स्ट्रेट बंद है, कोई भी जहाज मंजूरी के बिना पार न करे; अमेरिका ने कई ईरानी शहरों पर एयरस्ट्राइक की
*14* ईरानी सुप्रीम लीडर बोले-पिता खामेनेई की मौत का बदला लेंगे, ट्रम्प बोले- ईरान पर 1000 मिसाइलें तानीं, मुझे मारने की कोशिश की तो तबाह कर देंगे
*15* इंग्लैंड फुटबॉल वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में, नॉर्वे को 2-1 से हराया, बेलिंगहैम ने दो गोल दागे; अर्जेंटीना-स्विट्जरलैंड मैच जारी
*16* इंग्लैंड ने विश्व चैंपियन भारत पर किया क्लीन स्वीप, अंतिम मैच में भी 56 रनों से रौंदा,भारत से वर्ल्ड नंबर-1 का ताज छीनकर बहुत खुश हैं हैरी ब्रूक, बोले- हम इसके हकदार
*17* राजस्थान समेत 9 राज्यों में बारिश घटी, श्रीगंगानगर का पारा 42°C, देश के 70% हिस्से से मानसूनी बादल गायब; प्रयागराज-ऋषिकेश में गंगा का लेवल बढ़ा
*===============================*
[12/07, 06:32] +91 95191 91829: …. *जय श्री राम*
*रविवार, 12 जुलाई 2026 के मुख्य समाचार*
🔶वियतनाम में 32 भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी; 18 लोग सुरक्षित निकाले व कई लापता, दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
🔶BP, हार्ट और शूगर समेत केंद्र सरकार ने तय किए 39 जरूरी दवाओं के दाम, चेक करें लिस्ट
🔶सुप्रीम कोर्ट महाराष्ट्र सरकार से बोला- आपको पब्लिक में बेनकाब करेंगे: मुकदमों की सुनवाई में तेजी नहीं लाने पर फटकारा, विदेशी नागरिक की जमानत का मामला
🔶मोदी बोले- मैं 25 साल पुराना मफलर पहनकर न्यूजीलैंड आया: यहीं मुझे गिफ्ट मिला था; हमारे लिए देश की जनसंख्या नहीं, उनकी भावना मायने रखती है
🔶ओडिशा में ATM को थार से बांधकर उखाड़ा: घसीटने लगे तो रस्सी टूटी, 3 चोर मिलकर मशीन नहीं उठा पाए; बिना कैश निकाले छोड़कर भागे
🔶नरोत्तम का टिकट कटने पर हिंसा, 27 नेताओं पर FIR: पूर्व गृहमंत्री बोले- किसी बड़े लीडर का फोन नहीं आया; CM हाउस से खाली हाथ लौटना पड़ा
🔶दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ से बैन नहीं हटेगा: केंद्रीय कमेटी ने सिफारिश की, इंटरनेशनली भी बैन हुई; मंत्री ने आतंकी की AK-47 वाली फोटो पोस्ट की
🔶पंजाब कांग्रेस के बागी गुट की मीटिंग में गर्मागर्मी: चन्नी बोले- वड़िंग कुर्सी छोड़ें, रंधावा बोले- कंप्रोमाइज्ड लीडर नहीं चाहिए; बघेल बोले- रिपोर्ट हाईकमान को दूंगा
🔶देश के 70% हिस्से से मानसूनी बादल गायब: राजस्थान समेत 7 राज्यों में अगले 5 दिन बारिश नहीं; पहलगाम के नाला ओवेरा इलाके में बादल फटा
🔶फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, कम ब्याज पर लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
🔶होर्मुज़ बना नाक का सवाल, ट्रंप ने कहा-ईरान ग़लती माने या नतीजा भुगतने के लिए तैयार रहे
🔶वियतनामः नाव पलटने से तमिलनाडु के 10 लोगों समेत 15 भारतीय पर्यटकों की मौत
🔶जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने में देरी पर उमर अब्दुल्ला की केंद्र को दो टूक, बोले- क्या यहां आग लगवाना चाहते हैं?
🔶मेजर ध्यानचंद से रचिन रवींद्र तक, PM मोदी ने बताया भारत-न्यूजीलैंड का खास खेल कनेक्शन
🔶खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद मोजतबा का बयान: शहीद के खून का बदला तय; US-इजरायल को दी चेतावनी
🔶मणिपुर में फिर भड़की हिंसा : चार घरों को आग के हवाले, दो आरोपी गिरफ्तार
🔶48 हजार गानों का रिकॉर्ड बनाने वाली दिग्गज सिंगर ‘जानकी अम्मा’ का निधन, शोक में डूबी इंडस्ट्री
🔶यूपी में 68500 शिक्षक भर्ती-2018 का रिजल्ट होगा संशोधित, OBC अभ्यर्थियों को मिलेगा 5% छूट का फायदा
🔷IND vs ENG Highlights: इंग्लैंड ने 56 रनों से जीता पांचवां टी20, विश्व चैंपियन भारत से 4-0 से जीती सीरीज
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*
जय हो🙏
[12/07, 06:35] +91 95191 91829: . `NEWS HEADLINES`
*🕎!!..देश दुनिया..!!🕎*
*12/07/2026*
⬇️
ट्रम्प बोले- ईरान पर 1000 मिसाइलें तान रखीं
मुझे मारने की कोशिश की तो तबाह कर देंगे, जवाबी कार्रवाई के आदेश दे चुका
⬇️
मोदी बोले- मैं 25 साल पुराना मफलर पहनकर न्यूजीलैंड आया: यहीं मुझे गिफ्ट मिला था; हमारे लिए देश की जनसंख्या नहीं, उनकी भावना मायने रखती है
⬇️
संयुक्त राष्ट्र में भारत का अभियान: UNSC में सीट के लिए कसी कमर; गुटेरेस से मुलाकात करेंगे विदेश मंत्री जयशंकर
⬇️
Boat With Indians Capsized: भारतीय पर्यटकों की नाव वियतनाम में डूबी, 15 मौतों की आशंका; दूतावास ने की पुष्टि
⬇️
INS महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल, स्वदेशी मिसाइल-सेंसर से लैस: 75% से ज्यादा हिस्सा भारत में बना; राजनाथ बोले- आंध्र प्रदेश बनेगा देश का ड्रोन हब
⬇️
2029 से लागू हो सकता है वन नेशन वन इलेक्शन: संसदीय समिति के अध्यक्ष बोले- 99% लोग पक्ष में; राज्यों के विशेषज्ञों से सलाह ले रहे
⬇️
रेप के आरोपी ने जमानत मिलते ही 6 हत्याएं कीं: पहले पत्नी-बच्चों, फिर पीड़ित और उसके परिवार को मार डाला, तेलंगाना में सनसनीखेज घटना
⬇️
शरद पवार ने महाराष्ट्र सरकार की तारीफ की: NDA में जाने की अटकलें; चार दिन पहले पवार-शिंदे की मुलाकात हुई थी
⬇️
यूपी में कार-पुल डूबे, 3 दिन में 15 मौतें: उत्तराखंड-हिमाचल में 438 सड़कें बंद; मिजोरम में 4 दिन से टूरिस्ट फंसे
⬇️
लखनऊ में फ्लाई दुबई के विमान से पक्षी टकराया: इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, 163 यात्री सवार थे; 6 घंटे से एयरपोर्ट पर खड़ा
⬇️
रामपुर में आईटी कंपनी मालिक समेत 4 की मौत: उत्तराखंड घूमने जा रहे थे; कार DCM में घुसी, चकनाचूर; अंदर फंसे तड़पते रहे
⬇️
पठानकोट में अमरनाथ यात्रियों की बस को मारी टक्कर: गाजियाबाद के श्रद्धालु की मौत, खिड़की से बाहर गिरा; गलत तरीके से आ रहा था ट्राला
⬇️
मुजफ्फरनगर: वर्दी का गुरूर है तो बताओ…5 मिनट में उतरवा दूंगा: कांवड़िए ने इंस्पेक्टर को धमकाया; DJ से उतरने को कहा तो बदसलूकी की
⬇️
ललिता हत्याकांड- इकरा ने पीड़ित परिवार को अखिलेश से मिलवाया: मेरठ से दिल्ली लेकर पहुंचीं; सपा प्रमुख बोले- न्याय दिलाने वाले थप्पड़ बरसा रहे
⬇️
सहारनपुर की आन्या सिंह ने उज्बेकिस्तान में कांस्य पदक जीता: अंतरराष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में कामयाबी से गांव में खुशी
⬇️
सहारनपुर: राम मंदिर ट्रस्ट का RSSकरण हुआ: कांग्रेस प्रवक्ता बोलीं- SC के जज से चंदा गड़बड़ी की जांच हो; गेरुआ वस्त्र पहनने मात्र से कोई योगी नहीं बन जाता
⬇️
सहारनपुर में घर में मिला महिला का शव: सिर और गले पर चोट के निशान, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
⬇️
बहराइच में किसान को खा गया बाघ: कमर से नीचे का हिस्सा नोंचा, 8 घंटे बाद 4 KM दूर मिला अधखाया शव
⬇️
मेरठ हिंसा के 8 आरोपी अलग-अलग जेलों में शिफ्ट: कानून व्यवस्था प्रभावित न हो इसलिए फैसला लिया गया
⬇️
बिजनौर में नोडल अधिकारी ने की वृक्षारोपण महायज्ञ की समीक्षा: पौधारोपण सुनिश्चित करने और जियो टैगिंग के दिए निर्देश
⬇️
बरेली में फर्जी नियुक्ति पत्र बांटने पर पूर्व पार्षद गिरफ्तार: ज्वाइनिंग करने पहुंचे तो पता चला, शिकायतकर्ता बोला-मिलीभगत के बिना संभव नहीं
[12/07, 06:38] +91 95191 91829: . `NEWS HEADLINES`
*🕎12 जुलाई 2026 | रविवार ..!!*
देशभर में मानसून का असर जारी है। हरियाणा में कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और विदेश नीति से जुड़ी खबरें सुर्खियों में हैं।
#️⃣ हरियाणा टॉप 20 समाचार
1. पिंजौर मैंगो मेला संपन्न – 33वें आम मेले का रंगारंग समापन हुआ। हजारों पर्यटकों ने दुर्लभ आमों की किस्में और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
2. कैथल में रोडवेज चालक बना फरिश्ता – सड़क हादसे में घायल भाई-बहन को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई गई।
3. गुरुग्राम में कारोबारी की सुरक्षा बढ़ी – रंगदारी और एनकाउंटर के बाद पुलिस ने कारोबारी के घर अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की।
4. सोनीपत में नाबालिग से थर्ड डिग्री का आरोप – चोरी के शक में बच्चे को प्रताड़ित करने का वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू।
5. रेवाड़ी गैस ब्लास्ट मामला – हादसे में घायल पूर्व सैनिक की भी मौत हो गई। गैस एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज।
6. बिजली कटौती पर महिलाओं का प्रदर्शन – लगातार बिजली संकट से नाराज महिलाओं ने जेई से बहस और धक्का-मुक्की की।
7. सीएम की समीक्षा बैठक – लंबित परियोजनाओं और बजट घोषणाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
8. नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई – कई जिलों में छापेमारी कर ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, कई गिरफ्तार।
9. अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में लाभ – राज्य सरकार ने आरक्षण और आयु में छूट की प्रक्रिया आगे बढ़ाई।
10. यमुनानगर में अवैध खनन पर सख्ती – पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीमों ने अभियान तेज किया।
11. फरीदाबाद में बुलडोजर कार्रवाई – अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी।
12. पानीपत टेक्सटाइल उद्योग बैठक – बिजली और उद्योग संबंधी समस्याओं पर प्रशासन व उद्यमियों की चर्चा।
13. अंबाला में सुरक्षा बढ़ाई गई – संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और नाकाबंदी।
14. हिसार अस्पतालों का निरीक्षण – दवाइयों और डॉक्टरों की उपलब्धता की समीक्षा।
15. भिवानी में शिक्षकों का प्रशिक्षण – सरकारी स्कूलों में शिक्षा सुधार के लिए विशेष कार्यक्रम।
16. झज्जर में ट्रैफिक अभियान – नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई और ब्लैक स्पॉट सुधार कार्य।
17. फतेहाबाद में प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण – किसानों को फसल विविधीकरण की जानकारी दी गई।
18. जींद में जलभराव से निपटने की तैयारी – नगर परिषद ने पंप और कर्मचारियों की तैनाती की।
19. कुरुक्षेत्र पर्यटन तैयारियां शुरू – गीता जयंती महोत्सव की प्रारंभिक योजना बनाई गई।
20. सिरसा में बेटी बचाओ अभियान – बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित।
—
🇮🇳 देश की टॉप 10 खबरें
1. पहलगाम में बादल फटने से बाढ़ – कई घर और होटल जलमग्न, राहत-बचाव अभियान जारी।
2. भारत-न्यूजीलैंड संबंध मजबूत – व्यापार और रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति।
3. वियतनाम नाव हादसा – भारतीय पर्यटकों की मौत पर भारत ने शोक व्यक्त किया।
4. बेंगलुरु खदान हादसा – चट्टान खिसकने से सात मजदूरों की मौत।
5. वन नेशन-वन इलेक्शन – संसदीय समिति ने 2029 से पहले कानूनी ढांचा तैयार होने की बात कही।
6. INS महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल – भारत की समुद्री ताकत और मजबूत हुई।
7. पीएम मोदी विदेश दौरे से लौटे – तीन देशों की यात्रा के बाद भारत पहुंचे।
8. राम मंदिर दान विवाद – विपक्ष ने जांच की मांग उठाई।
9. ईडी की बड़ी कार्रवाई – 1,021 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क।
10. रथ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट – कई राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी।
—
🌍 विदेश की टॉप 5 खबरें
1. अमेरिका-ईरान तनाव – खाड़ी क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां बढ़ीं।
2. जापान-ताइवान में तूफान अलर्ट – भारी बारिश और उड़ानों पर असर।
3. नेपाल में बाढ़-भूस्खलन – लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित।
4. व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी – सुरक्षा एजेंसियों ने हमलावर को काबू किया।
5. फीफा विश्व कप 2026 – क्वार्टर फाइनल मुकाबलों से सेमीफाइनल की तस्वीर साफ होने लगी।
—
🌦️ मौसम अपडेट
हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में अगले 24–48 घंटे तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना।
कई जिलों में जलभराव और तेज हवाओं का अलर्ट जारी।
अधिकतम तापमान 30–34°C और न्यूनतम 24–27°C के बीच
[12/07, 06:41] +91 96615 42400: *🆔भारत को पछाड़कर इंग्लैंड नंबर-1 टी-20 टीम बनी:* 56 रन से हराकर सीरीज 4-0 से जीती; बटलर ने 131 रन बनाए
[12/07, 06:42] +91 95191 91829: . `NEWS HEADLINES`
*12/07/2026*
👇
*🕎 बिजनेस स्टैंडर्ड 🕎*
📝एडीबी ने तेल की बढ़ती कीमतों के चलते वित्त वर्ष 2027 के लिए भारत के विकास पूर्वानुमान को घटाकर 6.6% कर दिया है।
📝सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स और बैटरी निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्रियों पर सीमा शुल्क घटाया।
📝भारत की ऊर्जा तीव्रता 1991 से 30% कम हो गई है, जिससे तेल संकट का खतरा कम हो गया है।
📝✔नाइट फ्रैंक के अनुसार, पहली छमाही में आवास बिक्री स्थिर रहने के कारण कार्यालय लीजिंग में 2% की गिरावट आई है।
📝आईआरएफ ने दिल्ली सरकार से इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बनाई गई नीतियों पर लागू प्रोत्साहनों की मूल्य सीमा हटाने का आग्रह किया।
📝एचएसबीसी इंडिया की एक इकाई ने हैदराबाद में 130,000 वर्ग फुट का कार्यालय स्थान सबलीज पर लिया है।
📝उत्तर प्रदेश ने 3.10 मिलियन टन से अधिक उर्वरक भंडार के साथ कृषि सुरक्षा का आश्वासन दिया है।
📝स्विफ्ट ने 24×7 सीमा पार भुगतान के लिए ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया।
📝60 अरब डॉलर के पलायन के बाद, भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों की वापसी के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं।
📝नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में विश्व की पहली साप्ताहिक बेसल इंसुलिन, अविक्ली, लॉन्च की।
📝✔भारत ने अमेरिकी विदेश मंत्रालय की सुनवाई में जबरन श्रम पर अमेरिकी टैरिफ प्रस्ताव पर सवाल उठाए।
📝होंडा दोपहिया वाहनों की उत्पादन क्षमता में विस्तार करके 2028 तक भारत में 3,800 नई नौकरियां सृजित करेगी।
*इकोनॉमिक टाइम्स*
📝ईरान युद्ध के बावजूद, भारतीय कंपनियों की राजस्व वृद्धि पहली तिमाही में 11-11.5% के साथ दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच जाएगी: क्रिसिल।
📝प्रीमियर एनर्जीज ने तेलंगाना में 5.6 गीगावाट का सोलर मॉड्यूल प्लांट चालू किया।
📝पैलांटिर का कहना है कि कथित ‘मूल्यों’ के आधार पर ब्रिटेन पुलिस के साथ अनुबंध को गलत तरीके से रोक दिया गया।
📝कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने प्रमुख अनुपालन योजना की वैधता 31 अगस्त तक बढ़ा दी है।
📝भारत द्वारा युद्धकाल में की गई अंधाधुंध खरीद के कारण खाना पकाने की गैस का अधिशेष जमा हो गया है।
📝सरकार और नैसकॉम स्नातक कार्यक्रमों के लिए एआई पाठ्यक्रम पर काम कर रहे हैं।
📝मैरिको का लक्ष्य वित्त वर्ष 2027 में 15,000 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करना है और प्रीमियम उत्पादों पर जोर देते हुए वित्त वर्ष 2030 तक 20,000 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित करने की उम्मीद है।
📝BSNL ने 1.34 लाख रुपये में सैटेलाइट फोन लॉन्च किया।
📝आईबीएस ग्रुप ने नई एआई कंपनी लॉन्च की; इसमें 500 मिलियन डॉलर का निवेश किया जाएगा।
📝जेके टायर सितंबर के अंत तक कीमतों में 11%-13% की बढ़ोतरी करने की योजना बना रहा है।
📝स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 1.5 बिलियन डॉलर से अधिक की विदेशी मुद्रा जमा राशि प्राप्त की।
📝महंगाई के बढ़ते दबाव के बीच पेप्सिको ने स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों पर ध्यान केंद्रित किया; दूसरी तिमाही का राजस्व अनुमानों से अधिक रहा।
*मिंट*
📝भारत और ऑस्ट्रेलिया ने यूरेनियम समझौते पर हस्ताक्षर किए; ऑस्ट्रेलियनसुपर ने एनआईआईएफ पर 500 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का दांव लगाया।
📝टीसीएस ने लगभग चार वर्षों में सबसे तेज़ भर्ती तिमाही में 9,200 से अधिक कर्मचारियों को जोड़ा।
📝सीईए नागेश्वरन का मानना है कि एआई नौकरियों की जगह नहीं ले रहा है, बल्कि यह मानवीय भूमिकाओं को बढ़ाने वाला एक उपकरण है।
📝एयर इंडिया के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने नए सीईओ की खोज जारी रहने के दौरान अंतरिम समिति का गठन किया।
📝Ixigo ने यात्रा भुगतान को सशक्त बनाने के लिए वॉयस एआई पर दांव लगाया है।
📝फार्मले 50-75 मिलियन डॉलर जुटाने की कोशिश कर रहा है, उसने केपीएमजी से संपर्क किया है।
📝पीएफआरडीए ने वैश्विक पेंशन पूंजी आकर्षित करने के लिए गठित पैनल का नेतृत्व करने के लिए दिनेश खारा को नियुक्त किया है।
📝टाटा डिजिटल स्टार्टअप शेयरों की पहली बिक्री में कल्ट.फिट में अपनी हिस्सेदारी कम करेगी।
📝ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स डेटा सेंटर आधारित वृद्धि की उम्मीद कर रहा है और अगले 3-4 वर्षों में बिक्री को दोगुना करने का लक्ष्य रखता है।
[12/07, 06:44] +91 95191 91829: . `NEWS HEADLINES`
👇
*🕎मुख्य समाचार l 12-07-2026*
🎙️प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक यात्रा संपन्न करने के बाद स्वदेश रवाना। कहा- दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते से भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर तेजी से बढेगा।
🎙️वियतनाम में नाव दुर्घटना में 15 भारतीयों की मौत। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया।
🎙️पश्चिम बंगाल सरकार ने समान नागरिक संहिता के मसौदा विधेयक की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय समिति का गठन किया।
🎙️मौसम विभाग के अुनसार अगले चार से पांच दिनों तक देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान।
🎙️फीफा फुटबॉल विश्व कप में नॉर्वे और इंग्लैंड तथा मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला।
🎙️तीरंदाजी विश्व कप के चौथे चरण में भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने रजत पदक जीता।
[12/07, 06:48] +91 95191 91829: . `NEWS HEADLINES`
*❣️TOP 5 BREAKING NEWS*❣️
*12/07/2026*
👇
🕎ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पिता अली खामनेई के अंतिम संस्कार के बाद पिता और युद्ध में मारे गए शहीदों के खून का बदला लेने की कसम खाई।
🕎यूपी में आज बनेगा महारिकॉर्ड, एक दिन में लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे।
🕎यूपी में प्राइमरी स्कूलों के रसोइयों का बढा मानदेय: अब हर महीने मिलेगा ₹1000 अतिरिक्त मानदेय।
🕎भारतीय वायुसेना ने वर्ल्ड डायरेक्टरी आफ माडर्न मिलिट्री एयरक्राफ्ट (डब्ल्यूडीएमएमए) की 2026 रैंकिंग में लगातार तीसरा स्थान बनाए रखा, पांचवी बार चीन की वायुसेना को भी पछाड़ा।
🕎ईरान के बुशहर और असलुयेह में धमाके, बंदर अब्बास और सिरिक में सुनाई दीं विस्फोट की आवाजे।
[12/07, 06:59] +91 95191 91829: . `NEWS HEADLINES`
*12-07-2026*
👇
*🕎धातु एवं खनन🕎*
📊हिंदुस्तान कॉपर ने चिली में प्रस्तावित खदान अधिग्रहण के लिए सलाहकारों की नियुक्ति की: सीएमडी।
📊भारत ने सीमलेस ट्यूब और पाइप पर एंटी-डंपिंग शुल्क को जनवरी 2027 तक बढ़ा दिया है।
*दूरसंचार और प्रौद्योगिकी*
📊एचएफसीएल को एक डेटा सेंटर कंपनी से 495 करोड़ रुपये का ऑप्टिकल फाइबर केबल निर्यात का ऑर्डर मिला है।
📊वीवो अपनी विनिर्माण इकाई को डिक्सन टेक्नोलॉजीज के साथ संयुक्त उद्यम कंपनी को अलग कर देगी।
📊TRAI ने 1600 और 140 नंबरों के लिए स्पैम टैग पर आपत्ति जताई है।
📊मॉर्गन स्टेनली का मानना है कि चिप निर्माताओं की मूल्य निर्धारण शक्ति पर दबाव बढ़ रहा है।
*बुनियादी ढांचा एवं इंजीनियरिंग*
📊रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की सहायक कंपनी ने कर्ज घटाया, दिवालियापन से बाहर निकलने की संभावना है।
*बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं*
📊ऋण बाजार के महंगा होने के कारण बैंक ऋण वृद्धि दो साल के उच्चतम स्तर 18.6% पर पहुंच गई है।
📊कोटक महिंद्रा बैंक जैविक विकास के साथ-साथ अधिग्रहण के रास्ते भी अपनाएगा।
📊ईसीएल पर कम असर पड़ने के कारण इंडियन बैंक ने पूंजी जुटाने की योजना रद्द कर दी।
📊एफसीएनआर और ईसीबी के निवेश प्रवाह में वृद्धि के कारण विदेशी मुद्रा भंडार में 7.3 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है।
*ऑटोमोबाइल*
📊वाहन अनुसंधान एवं विकास के लिए रेनॉल्ट इंडिया ने आईआईटी कानपुर के साथ साझेदारी की है।
📊शुल्क में कटौती से भारत में ब्रिटेन की लग्जरी कारों की मांग में तेजी आने की उम्मीद है।
*उपभोक्ता एवं खुदरा*
📊बढ़ती लागत के दबाव के बीच मार्जिन को बचाने के लिए कंपनियां छूट वापस ले रही हैं।
📊सांख्यिकी मंत्रालय उपभोग संबंधी आंकड़ों की कमी को दूर करने के लिए भारत का पहला खुदरा बिक्री सर्वेक्षण शुरू करने की योजना बना रहा है।
*सरकार और नीति*
📊जीएसटी कानून पैनल ने आपूर्तिकर्ताओं की चूक से खरीदारों के इनपुट टैक्स क्रेडिट की सुरक्षा के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
📊भारत ने गिफ्ट सिटी इकाइयों को विदेशी पोत लाइसेंसिंग से छूट दी है।
📊प्रधानमंत्री मोदी ने व्यापार वार्ता पर ध्यान केंद्रित करते हुए न्यूजीलैंड यात्रा शुरू की।
📊तेल मंत्रालय ने लागत में हुए नुकसान का हवाला देते हुए E20 ईंधन के रोलआउट का बचाव किया।
*राजनीति*
📊कलकत्ता उच्च न्यायालय ने धमकी भरे भाषण के मामले में अभिषेक बनर्जी को 15 जुलाई को आवाज का नमूना देने का आदेश दिया है।
📊दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तीन भाजपा विधायकों को सरकारी प्रवक्ता नियुक्त किया है।
📊बिहार के बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने नामांकन दाखिल करने के एक दिन बाद अपना नामांकन वापस ले लिया।
📊आरएसएस राम मंदिर विवाद पर चर्चा करेगा, ट्रस्ट में बदलाव का समर्थन करता है।
📊जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रमुख का कहना है कि राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा राज्य का दर्जा देने के विरोध में प्रदर्शन करने की योजना एक राजनीतिक नाटक है।
📊आफ्टर संजय राउत टारगेट्स शरद पवार, सुप्रिया सुले टेक्स दिग अत उद्धव ठाकरे।
*पूँजी बाजार*
📊हैप्पी स्टील्स का आईपीओ दूसरे दिन ही पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया; इश्यू 13 जुलाई को बंद होगा।
📊ज़ेटवर्क आईपीओ और तीन अन्य सार्वजनिक निर्गमों को एसईबीआई की मंजूरी मिल गई है।
📊टाटा एसेट मैनेजमेंट ने नेतृत्व परिवर्तन की घोषणा की; आनंद वरदराजन को सीईओ और एमडी नियुक्त किया गया।
📊मिलवर्क्स टेक एसएमई आईपीओ का जीएमपी 100% से अधिक हो गया है, जो एक मजबूत लिस्टिंग का संकेत है।
📊एसईबीआई ने म्यूचुअल फंडों को 1 सितंबर से इंट्राडे उधार का उपयोग व्यापक उद्देश्यों के लिए करने की अनुमति दी है।
📊जून में म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेश बढ़कर रिकॉर्ड 31,781 करोड़ रुपये हो गया; स्टॉपेज अनुपात 95% पर बना हुआ है।
📊एनएसई ने मूल्यों पर आधारित निवेश के लिए निफ्टी500 अहिंसा सूचकांक लॉन्च किया है, जिससे नैतिक ईटीएफ के लिए रास्ता खुल गया है।
📊10 जुलाई को एफएलएलएस ने 2,604 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि डीआईएल ने 2,020 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
📊खबरों के मुताबिक, मिल्की मिस्ट इस महीने भारत में 213 मिलियन डॉलर का आईपीओ लॉन्च करने जा रही है।
📊जून में गोल्ड ईटीएफ में निवेश में 570% की भारी वृद्धि देखी गई।
📊जून में ₹4,286 करोड़ के निवेश के साथ सिल्वर ईटीएफ ने चार महीने से जारी आउटफ्लो के सिलसिले को तोड़ दिया।
*वस्तुएँ*
📊भारत में अस्थिरता के कारण मांग में कमी आने से सोने पर छूट और बढ़ गई है, जबकि चीन में खरीदारी स्थिर बनी हुई है।
*अंतरराष्ट्रीय*
📊ट्रंप का कहना है कि युद्धविराम समाप्त हो गया है, और उन्होंने यह भी कहा कि युद्धविराम समाप्त होने की चेतावनी के बावजूद अमेरिका ईरान के साथ बातचीत जारी रखेगा।
[12/07, 07:06] +91 95191 91829: *हरियाणा सुप्रभात समाचार*
*रविवार , 12 जुलाई 2026*
🎓 *शिक्षा एवं कॉलेज अपडेट*
▪️ हरियाणा के सभी कॉलेजों में स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आज ऑनलाइन आवेदन का अंतिम दिन है, छात्र निर्धारित समय तक अपना फॉर्म भर सकते हैं
▪️ मुख्यमंत्री की ‘सुपर-100’ योजना में 100 सीटों की बढ़ोतरी की गई है, सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए मुफ्त कोचिंग हेतु रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हुई
▪️ भिवानी के राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में बीए व बीएससी कोर्स के लिए 1600 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, इस बार दाखिले का रिकॉर्ड बना
▪️ स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य में ‘नॉट वाली टाई’ पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए
🌧️ मौसम व प्रशासनिक अलर्ट
▪️ पूरे हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट जारी, कई जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना जताई गई
▪️ अंबाला, पंचकूला व यमुनानगर में नदियों के जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है, प्रशासन सतर्क
▪️ कैथल में ड्रेनों की सफाई के बाद 40 गांवों को जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद
▪️ फतेहाबाद व सिरसा क्षेत्र में बारिश के बाद तेज धूप से उमस में बढ़ोतरी दर्ज
▪️ सभी जिलों के उपायुक्तों को जलभराव की स्थिति से निपटने हेतु पंपिंग सिस्टम सक्रिय रखने के निर्देश जारी
▪️ ‘जल सुरक्षित हरियाणा’ परियोजना के तहत भूजल सुधार के लिए विश्व बैंक द्वारा ₹4000 करोड़ की सहायता स्वीकृत
🏙️ *प्रमुख जिला व स्थानीय खबरें*
🔸 गुरुग्राम के DLF फेज-3 क्षेत्र में 5000 से अधिक अवैध PG व कमर्शियल संपत्तियों को सील करने का अभियान जारी
🔸 पानीपत में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना सहित दो आरोपी गिरफ्तार
🔸 महेंद्रगढ़ में सिसोठ कॉलोनी को नगर पालिका में शामिल करने के लिए सर्वे की तैयारी
🔸 फतेहाबाद के जाखल जंक्शन पर रेलवे अधिकारियों ने निरीक्षण कर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए
🔸 फरीदाबाद में मामूली विवाद को लेकर डिलीवरी बॉयज के साथ मारपीट का मामला सामने आया, जांच जारी
🔸कुरुक्षेत्र में ट्रक ड्राइवर हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को नामजद किया
⚙️ *विकास, रोजगार व अन्य अपडेट*
🔹 हरियाणा में ‘पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0’ अभियान शुरू, भूमि व राजस्व प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाया जा रहा है
🔹 राज्य में सभी सरकारी नियमों व नीतियों के लिए केंद्रीकृत डिजिटल लाइब्रेरी पोर्टल तैयार किया गया
🔹 25 जुलाई को वरिष्ठ व कनिष्ठ स्टेनोग्राफर की विभागीय परीक्षा आयोजित होगी, शेड्यूल जारी
🔹 गुरुग्राम को 11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक की मेजबानी के लिए चुना गया, तैयारियां शुरू
🔹 सिवानी में ‘खादी रोजगार उत्सव’ का आयोजन कर ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया
🔹 संविदा कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक में पात्र कर्मचारियों को जल्द ऑफर लेटर देने पर जोर
🔹 हरियाणा पुलिस द्वारा ड्रग तस्करों की ₹30 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज, नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज
🔹 सिरसा में रोडवेज से जुड़ी शिकायत पर CM विंडो के माध्यम से जांच प्रक्रिया शुरू
🔹 पलवल में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, पुलिस ने संबंधित वाहन जब्त किया
*थाम सब राजी रहो , खूब मौज करो… 🎉*
[12/07, 07:08] +91 95191 91829: . *🚩जय श्री राम🚩*
*12 जुलाई, रविवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
👇🏻
*========================*
🔸 *ईरान ने अगले आदेश तक होर्मुज स्ट्रेट बंद किया*, किसी भी जहाज को मंजूरी के बिना पार न करने की हिदायत दी, अमेरिका ने कई ईरानी शहरों पर फिर की एयरस्ट्राइक
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे मानसून के तेवर ढीले हुए, कल उदयपुर में दिन में तापमान 33 और रात को 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@34, राजसमंद@33.4
🔸 *वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा आज से*, 17 तक 2 पारियों में होगी, उदयपुर में 99 केंद्र, कुल 1.30 से ज्यादा अभ्यर्थी
🔸 कोटा: *जिस जमीन पर बन रहा बीजेपी कार्यालय, रेलवे ने उसे अपना बताया*, निर्माण को करार दिया अवैध
🔸 राजस्थान: सरकारी अस्पतालों में *भीलवाड़ा में 5 और बांसवाड़ा में 4 प्रसूताओं की मौत* से हड़कंप
🔸 *अनिल अंबानी ग्रुप पर ईडी का एक्शन*: 1021 करोड़ की नई संपत्तियां अटैच, मनी लॉन्ड्रिंग में कुल जब्ती ₹20,367 करोड़
🔸 *मणिपुर में फिर भड़की हिंसा*, मैतेई समुदाय के 6 घरों में लगाई आग
🔸 *यूपी में आज बनेगा महारिकॉर्ड*, एक दिन में लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे
🔸 उदयपुर-जयसमंद स्टेट मेगा हाईवे पर ओड़ा के समीप *कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत*, एक युवक गंभीर घायल
🔸 *बावी तूफान बना आफत*, चीन-जापान-ताइवान में हाई अलर्ट
🔸 *पिता के ‘बेगुनाह खून’ का बदला लेंगे, ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा* खामेनेई ने खाई कसम
🔸 *नीता अंबानी देश की सबसे पावरफुल महिला*: फॉर्च्यून इंडिया की लिस्ट में नंबर 1 पर, टॉप-10 में बेटी ईशा अंबानी भी शामिल
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: अफवाह अगर दिमाग में 5G स्पीड से जाए घुस तो इंसान का दिमाग हो जाता है फुस्स, इसका लाइव डेमो एमपी के पांढुर्णा में मिला देखने को जहां एक 71 वर्षीय दादाजी को किसी ने कहा किडनी चोर गिरोह से रहने को सावधान, फिर क्या.. दादा को सड़क पर दिखी भीड़, उन्हें लगा कि जनता उनकी दोनों किडनियों की एडवांस बुकिंग करके रही है घूम, बचने का एक ही उपाय सूझा..सीधे 230 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर गए चढ़, पूरे 48 घंटे टावर पर रहे डटे, नीचे पुलिस, फायर ब्रिगेड और परिजन रहे मनाते, ऊपर दादाजी रहे सोचते, “जो ऊपर आया पहले, वही असली किडनी चोर!”, आखिरकार काफी मशक्कत के बाद लोग पाए उन्हें समझाने, सुरक्षित नीचे उतरे दादा, जब किडनी नहीं चुराने का भीड़ ने किया वादा, लोग ले रहे मजे, बोल रहे अफवाह ने ऐसा खेल रचाया, दादाजी ने टावर अपनाया, डर की बैटरी हुई फुल चार्ज, खौफ फर्राटे भरता भागा, अक्ल का नेटवर्क दे गया दगा
🔹 टेनिस विंबलडन 2026: चेक गणराज्य की *लिंडा नोस्कोवा ने जीता पहला ग्रैंड स्लैम*, हमवतन मुचोवा को हराकर बनीं चैंपियन
🔹 फुटबॉल फीफा वर्ल्ड कप: *नॉर्वे को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड*
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो, NEWS HEADLINE की तरफ से सुप्रभात*🙏🏽🙏🏽
*=============================*
[12/07, 07:37] +91 95191 91829: . `NEWS HEADLINES`
❣️TOP 17 BREAKING NEWS ❣️
👇🏼
*!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
*12/07/2026*
*००००००००००००००००००००००००००*
*1.* होर्मुज किया बंद तो ईरान पर टूट पड़ा अमेरिका, सेना ने शुरू किए भीषण हमले, तेल-गैस की सप्लाई पर फिर खतरा।
*2.* भारत में 16 साल तक के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा बैन? PM मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दिए गए बयान से लगने लगे कयास।
*3.* पश्चिम बंगाल से करीब 5,000 अवैध बांग्लादेशियों को किया गया डिपोर्ट, BGB का दावा-BSF ने पश्चिम रामकृष्णपुर बॉर्डर से दो महिलाओं समेत तीन लोगों को बांग्लादेश में धकेलने की कोशिश की।
*4.* निरंतर ममता की ताकत हो रही क्षीण, सभी पुराने विश्वस्त छोड़ रहे साथ, ऋतव्रत गुट ने जिलों तक किया विस्तार, देवाशीष कुमार को बनाया दक्षिण कोलकाता जिलाध्यक्ष, उत्तर कोलकाता का भार संदीपन साहा को, हुगली-संतोष सिंह पप्पू, हावड़ा-अरुणाभ सेन राजा, हावड़ा सदर का जिम्मा सृष्टिधर घोष को।
*5.* ऋतव्रत गुट ने किया स्पष्ट, पानीहाटी के पूर्व विधायक निर्मल घोष को नहीं लिया जाएगा पार्टी में, बैठक में पहुंचने पर कहा-मेदिनीपुर के निर्मल घोष को किया गया था आमंत्रित।
*6.* कॉल सेंटर खोल कम ब्याज पर जल्द लोन दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा, बऊबाजार और पातुली से 10 गिरफ्तार, मोबाइल-लैपटॉप जब्त।
*7.* मालदा: 22 ड्रम केरोसिन जब्त, जाली पेट्रोल बनाने के कारखाने का पर्दाफ़ास, संजय गुप्ता नामक व्यक्ति गिरफ्तार।
*8.* पूर्व TMC MLA निर्मल घोष घनिष्ठ पानीहाटी के पार्षद हिमांशु देव गिरफ्तार, तोलाबाजी-जबरन जमीन दखल का आरोप।
*9.* अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’ ध्वस्त! मटियाब्रुज के TMC विधायक अब्दुल खालेक मौल्ला भी पहुंचे ऋतव्रत बंधोपाध्याय गुट की ‘तृणमूल’ की बैठक में।
*10.* मुंबई में बारिश के गंदे पानी से चाय की केतली धोते दुकानदार का वीडियो वायरल, लोगों ने की कार्रवाई की मांग।
*11.* नीता अंबानी को फॉर्च्यून इंडिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में मिला पहला स्थान।
*12.* यूपी में आज बनेगा महारिकॉर्ड, एक दिन में लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे।
*13.* MP: भाजपा से टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा को उद्धव का खुला ऑफर, शिवसेना ने दिया दतिया से चुनाव लड़ने का न्योता।
*14.* कश्मीर में बादल फटते ही तबाही, अनंतनाग-पहलगाम में अचानक आई बाढ़, कई होटल और घर प्रभावित; अलर्ट पर प्रशासन।
*15.* वेस्ट बैंक दौरे पर पहुंचे भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना को इजरायली बस्ती के लोगों ने बनाया बंधक।
*16.* पाकिस्तान की जनसंख्या पर नियंत्रण लगाएंगे आसिम मुनीर, शहबाज शरीफ ने फील्ड मार्शल को हाई-लेवल कमेटी में किया शामिल।
*17.* भारतीय क्रिकेट के लिए ‘काला दिन’, इंग्लैंड के हाथों सीरीज गंवाने के बाद खो दिया T20I रैंकिंग में नंबर-1 का ताज।
*००००००००००००००००००००००००००*
[12/07, 08:50] +91 87658 77512: *🏵️’हमारा डीएनए एक है’, पाकिस्तान से तनाव के बीच अफगानिस्तान के मंत्री ने भारत से संबंधों पर कह दी दिल छू लेने वाली बात*
*अफगानिस्तान के कृषि मंत्री ओमारी इस समय भारत आए हुए हैं। दिल्ली दौरे पर उनका जिस तरह से भव्य स्वागत किया गया उससे वो काफी प्रभावित हैं।*
* पाकिस्तान से टेंशन के बीच अफगान मंत्री ने भारत के साथ संबंधों पर दिल छू लेने वाली बात कही है।
*इंडोनेशिया से अफगानिस्तान तक: भारत की हजारों वर्षों पुरानी सभ्यतागत विरासत आज भी बना रही है मजबूत रिश्ते*
● *इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो* ने भारत यात्रा के दौरान कहा कि उन्होंने *DNA टेस्ट कराया और पाया कि उनके DNA में भारतीय मूल के तत्व हैं।* उन्होंने कहा कि भारत से उनका एक विशेष सांस्कृतिक जुड़ाव है।
● भारत दौरे पर आए *अफगानिस्तान के कृषि, सिंचाई एवं पशुधन मंत्री मौलवी अताउल्लाह ओमारी* ने कहा, *”हमारा DNA एक है।”* उन्होंने भारत सरकार द्वारा दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत की भी सराहना की।
● दोनों नेताओं के ये बयान केवल भावनात्मक नहीं, बल्कि भारत और एशिया के बीच हजारों वर्षों से चले आ रहे सभ्यतागत संबंधों की याद दिलाते हैं।
*भारत–ईरान–अफगानिस्तान का प्राचीन संबंध*
● भारत और प्राचीन फारस (ईरान) की जड़ें इंडो-ईरानी सभ्यता से जुड़ी रही हैं।
● संस्कृत और अवेस्ता जैसी प्राचीन भाषाओं में कई समानताएँ आज भी देखने को मिलती हैं।
● अफगानिस्तान प्राचीन काल में भारत, मध्य एशिया और फारस को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण व्यापारिक और सांस्कृतिक केंद्र था।
● कंधार, बल्ख और हेरात जैसे शहर ज्ञान, व्यापार और संस्कृति के प्रमुख केंद्र थे।
*भारत–इंडोनेशिया का हजारों वर्षों पुराना रिश्ता*
● लगभग 2,000 वर्ष पहले भारतीय व्यापारी समुद्री मार्ग से जावा, सुमात्रा और बाली तक पहुँचे।
● व्यापार के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, भाषा, कला, स्थापत्य, प्रशासन और आध्यात्मिक परंपराओं का भी प्रसार हुआ।
● आज भी इंडोनेशिया, विशेषकर बाली और जावा में रामायण और महाभारत का सांस्कृतिक प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है।
● इंडोनेशिया के अनेक स्थानों, परंपराओं और राष्ट्रीय प्रतीकों पर संस्कृत का प्रभाव आज भी मौजूद है।
*व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान*
● प्राचीन समुद्री व्यापार मार्ग भारत, ईरान, अफगानिस्तान और दक्षिण-पूर्व एशिया को जोड़ते थे।
● मसाले, वस्त्र, धातुएँ, मोती और अन्य वस्तुओं का व्यापक व्यापार होता था।
● व्यापारी, विद्वान और संत ज्ञान, दर्शन और संस्कृति का भी आदान-प्रदान करते थे।
*आधुनिक कूटनीति में प्राचीन विरासत की भूमिका*
● आज भारत के इंडोनेशिया, अफगानिस्तान और एशिया के अनेक देशों के साथ मजबूत संबंधों की नींव केवल रणनीतिक हित नहीं, बल्कि साझा सभ्यतागत विरासत भी है।
● सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध आज भी व्यापार, शिक्षा, पर्यटन और कूटनीतिक सहयोग को नई मजबूती दे रहे हैं।
*इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का भारतीय मूल का उल्लेख और अफगान मंत्री का “हमारा DNA एक है” कहना इस बात का प्रतीक है कि भारत का सभ्यतागत प्रभाव हजारों वर्षों से एशिया को जोड़ता रहा है।*
*आधुनिक भारत की कूटनीति केवल वर्तमान पर नहीं, बल्कि अपनी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और साझा इतिहास की मजबूत नींव पर भी आगे बढ़ रही है।*

More Stories
कोलकाता12जुलाई26*बंगाल में 20 साल बाद टाटा की वापसी की चर्चा ज़ोरों पर!!
लखनऊ12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*
नई दिल्ली12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*