लखनऊ12अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, डॉग केयर टेकर की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर हत्या की, पत्नी, सास, ससुर और दो साले अरेस्ट किए गए, 4 साल पहले लव मैरिज कर ससुराल में रहता था, मामूली बहस में नेहा ने परिजनों संग गला दबाया, सीढ़ियों से गिरकर मौत की झूठी कहानी बता रहे थे, सख्ती से पूछताछ के बाद हत्या की वारदात कबूली, कुत्ते की देखभाल के दौरान पत्नी से हुआ था विवाद, इंदिरानगर के तकरोही संतपुरम में रहता था पंकज
➡लखनऊ, विभूतिखंड पुलिस पर आरोपों का मामला, अब युवती का नया वीडियो सामने आया, पुलिस पर लगाए आरोपों को गलत बताया, अखिलेश,इशांत नाम के युवक पर आरोप, पुराना वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया, दोनों पर परिवार से वसूली का आरोप भी लगाया, पैसा नहीं देने पर वीडियो वायरल किया- युवती, पुलिस पर जबरन तहरीर बदलने का आरोप था
➡दिल्ली, गृह मंत्री अमित शाह का बयान, मैं चर्चा के लिए तैयार हूं- अमित शाह, आज 3 बजे से चर्चा के लिए तैयार- शाह, आज से चर्चा शुरू कर सकते हैं- शाह, कल मैं 3 बजे जवाब देने को तैयार- शाह, विपक्ष ही चर्चा नहीं होने दे रहा- शाह, लापता, भगोड़े, भाग गए शब्द ठीक नहीं- शाह, जनता तय करे कि कौन भाग रहा- अमित शाह, मैं लगातार संसद आ रहा हूं- अमित शाह, सदन में सभी को सुनेंगे और जवाब देंगे- शाह, देर रात तक चर्चा के लिए तैयार हूं- अमित शाह
➡दिल्ली, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान, जेवर एयरपोर्ट की पार्किंग में जलभराव, इन्होंने एयरपोर्ट बनाया पानी भर गया- अखिलेश, एक्सप्रेस-वे बना रहे उसमें गड्ढे हो गए- अखिलेश, ‘जहाज उड़ाने वाले प्रदेश चलाने वाले में समानता दिख रही’
➡दिल्ली, संसद परिसर में सत्ता-विपक्ष आमने-सामने, एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सांसद, संसद के मकर द्वार पर सांसदों का प्रदर्शन, NDA सांसद रांची लाठीचार्ज का विरोध कर रहे, विपक्ष के सांसद गृह मंत्री से जवाब मांग रहे, गृह मंत्री से संसद में बयान देने की मांग की, जंतर-मंतर लाठीचार्ज का मुद्दा विपक्ष ने उठाया
➡मुंबई, टाटा ग्रुप के चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, एन चंद्रशेखरन ने अपने पद से इस्तीफा दिया, AGM की बैठक से पहले चेयरमैन का इस्तीफा, उनका कार्यकाल फरवरी 2027 तक था, इस्तीफे के बाद टाटा ग्रुप के शेयरों में गिरावट
➡रामपुर, आज़म खां से मिलने जेल पहुंचे शिवपाल यादव, रामपुर जिला जेल में शिवपाल कर रहे मुलाकात, अब्दुल्ला आज़म से भी मिलेंगे शिवपाल यादव, आज़म के घर जाकर उनकी पत्नी से भी मिलेंगे
➡कानपुर, चौबेपुर में हिट एंड रन मामला, दबंग की कार की सुरक्षा में लगी पुलिस, हाईवे पर मौत बनकर दौड़ रही थी कार, कार को कवर से ढक कर कराया खड़ा, थाने के बाहर कार का लोगों ने वीडियो बनाया
➡बलिया, बसपा नेता की पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी भतीजे को किया गिरफ्तार, SOG, पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार, किसी बात को लेकर आरोपी चल रहा था नाराज, कंचन को घर से क्लिनिक ले जाता था भतीजा, क्लिनिक पर नर्स का काम करती थी कंचन, नगरा क्षेत्र में क्लीनिक के अंदर की थी हत्या
➡विकासनगर, 2016 में PNB बैंक में लूट मामला, बैंककर्मी समेत 4 आरोपी बरी किए गए, पुलिस नहीं जोड़ पाई साक्ष्यों की कड़ी, बैंककर्मी विशाल को मास्टरमाइंड बताया था
➡वाराणसी, वाराणसी में गंगा के जलस्तर में गिरावट जारी, सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 63.62 मीटर दर्ज, करीब 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गिरावट, वाराणसी में गंगा का खतरे का निशान 71.262 मीटर
➡रामपुर, सपा महासचिव शिवपाल यादव पहुंचे रामपुर, पदाधिकारियों ने किया शिवपाल का स्वागत, जिला जेल में बंद आज़म खां से मुलाकात करेंगे
➡देहरादून, मैकेनिकल इंजीनियर निकला बाइक चोर, पुलिस ने साथी के साथ गिरफ्तार किया, देहरादून में बाइक चोरी का गिरोह बनाया, पटेल नगर पुलिस ने दोनों को अरेस्ट किया
➡ग्रेटर नोएडा, जेवर एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा बारिश का पानी, यात्रियों को हुई परेशानी, ड्रेनेज पर उठे सवाल, कल दोपहर बारिश के बाद पार्किंग में पानी भरा, जलभराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, एयरपोर्ट की जलनिकासी व्यवस्था को लेकर चिंता
➡मथुरा, नौहझील क्षेत्र में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, दिल्ली पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में बदमाश को पैर में लगी गोली, कुख्यात बदमाश वसीम उर्फ लम्बू को पकड़ा, शातिर बदमाश पर करीब 118 मुकदमे दर्ज, फायरिंग में SI अजय के बाजू में भी गोली लगी
➡इटावा, परिवार को शराब पीने का विरोध पड़ा भारी, दबंगों ने किया हमला, दंपति समेत 6 घायल, आरटीओ कॉलोनी में विरोध करने पर बवाल, लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से परिवार हमला, घटना के बाद आरोपी फरार, तलाश जारी, घायल राबिया बेगम की तहरीर पर केस दर्ज, शहर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र का मामला
➡हापुड़, पानी रोकने में नाकाम साबित हुए चैनल सिस्टम, 12 करोड़ की लागत से तैयार हुआ था सिस्टम, गंगा का पानी कई गांवों के सम्पर्क मार्ग तक पहुंचा, गड़ावली, चकलठीरा जैसे कई हिस्सों में पहुंचा पानी, 12 करोड़ खर्च के बाद भी आबादी की तरफ पानी, बाढ़ का डर कई गांवों के लोगों को सताने लगा है
➡सुल्तानपुर, बिजली संविदाकर्मी की मौत के बाद हंगामे का मामला, मौत से नाराज परिजनों ने उपकेंद्र में की थी तोड़फोड़, एसएसओ अजय तिवारी को पीटते हुए ले गए थे गांव, घायल अजय तिवारी की पिटाई मामले में पुलिस चुप, संविदाकर्मी की मौत मामले में तो दर्ज की एफआईआर, ASO अजय तिवारी के मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई, अजय हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किए गए थे, बिना शटडाउन लिए फाल्ट ठीक करने चढ़ा था जितेंद्र, न्याय के लिए दर-दर भटक रही अजय तिवारी की पत्नी, अखंड नगर के अलीपुर उपकेंद्र में तैनात थे अजय तिवारी
➡उधमसिंह नगर, रुद्रपुर ARTO कार्यालय में एक ही नंबर की दो कारें, एक नंबर की 2 स्विफ्ट डिजायर कारें आमने-सामने, दोनों के रजिस्ट्रेशन, चेसिस नंबर हूबहू समान मिले, एक हरिद्वार के सहदेव, दूसरी नैनीताल के नीरज की, बीमा नवीनीकरण के दौरान मामले का खुलासा हुआ, दोनों के कागजों में एक ही आधार नंबर का इस्तेमाल, आधार नंबर समान था, फोटो, जन्मतिथि अलग-अलग, परिवहन विभाग अब पुराने रिकॉर्ड खंगालने में जुटा है, स्थानीय मारुति एजेंसी की तकनीकी रिपोर्ट का इंतजार
➡बुलंदशहर, ABVP कार्यकर्ताओं ने स्कूल में किया प्रदर्शन, स्कूल प्रशासन,प्रधानाचार्य के खिलाफ नारेबाजी, प्रधानाचार्य पर अभिभावकों से अभद्रता का आरोप, प्रधानाचार्य नरेंद्र मित्तल पर अभद्रता का आरोप, शिक्षिकाओं पर छोटे बच्चों को पीटने का आरोप, खुर्जा के महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल का मामला.

More Stories
हरिद्वार, 12 अगस्त 2026*हरियाली अमावस्या पर हरिद्वार में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
पूर्णिया बिहार 12 अगस्त 26, 12 सितंबर को पूर्णिया में लगेगी तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत
लखनऊ12अगस्त26* छात्रों और विश्वविध्यालय प्रशासन के बीच 56 दिनों से चला आ रहा गंभीर गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है।