लखनऊ12अगस्त 26* कल 11 अगस्त को खेत मे दवा डालने गए किसान की तालाब में डूबकर मौत
लखनऊ से विष्णु गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक
*मोहनलालगंज, लखनऊ। * कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव में मंगलवार दोपहर खेत में दवा डालने के बाद तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव बाहर निकाला। मऊ निवासी *नीरज यादव (37)* पुत्र गया प्रसाद मंगलवार दोपहर खेत में दवा डालने गया था। काम खत्म कर वह पास के तालाब में हाथ-पैर धोने पहुंचा। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। मौके पर मौजूद ग्रामीण *दिनेश यादव * ने उसे डूबते देखा और गांव में सूचना दी। सूचना मिलते ही *उपनिरीक्षक अतुल सिंह और *उपनिरीक्षक संजय सिंह * पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ को सूचना दी। *उपनिरीक्षक कपिल पटेल * के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम लखनऊ से रवाना हुई और करीब 45 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद नीरज का शव तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। * चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था नीरज * नीरज चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके बड़े भाई नागेंद्र और मुकेश हैं, जबकि छोटा भाई पुल्ला है। नीरज की मां का काफी समय पहले निधन हो चुका था। बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा है।

More Stories
बड़ोदरा 7 सितंबर 26*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गुजरात और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।
जयपुर 7सितंबर 26*वार्ड 87 से बीजेपी प्रत्याशी प्रतिभा शर्मा की दावेदारी, जयपुर में बढ़ी राजनीतिक हलचल
અમદાવાદ, 7 સપ્ટેમ્બર 2026*અમદાવાદ ક્રિમીનલ કોર્ટસ બાર એસોસિએશન દ્વારા ‘સ્ટડી સર્કલ’નું આયોજન