*लखनऊ11अप्रैल25*सहारनपुर समेत 71 डिग्री कॉलेजों में 900 से अधिक भर्तियां होंगी।*
बीते दिसम्बर में राजकीय घोषित 71 नए महाविद्यालयों में नए सत्र से नियमित शैक्षणिक कार्यक्रम के लिए जुलाई में 900 से अधिक शिक्षक एवं शिक्षणेतर पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उच्च शिक्षा विभाग ने रिक्त पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी है। दिसंबर में बिजनौर, सहारनपुर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, हापुड़ और मेरठ में भी राजकीय महाविद्यालय घोषित किए थे। विभाग ने शैक्षणिक, शिक्षणेतर कर्मियों के पदों को भरने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग,उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जुलाई अन्त तक नियुक्ति हो जाएगी। 71 महाविद्यालयों में पूर्व से कार्यरत शैक्षणिक, शिक्षणेतर कर्मियों के संबंध में निर्णय का अधिकार विभाग ने महाविद्यालयों को दे दिया है। सरकार ने पांच दिसम्बर 2024 को नवनिर्मित 71 डिग्री कॉलेजों को राजकीय महाविद्यालय घोषित कर नए सत्र से पढ़ाई शुरू करने का निर्णय किया है। योगी सरकार ने इनमें जरूरी पदों को जल्द भरने का फैसला किया है। ऐसे में शिक्षकों के असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर तथा शिक्षणेतर के लिपिक एवं अन्य समकक्ष तकनीकी पदों पर शीघ्र नियुक्तियां की जाएंगी। शिक्षकों के पदों के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज, शिक्षणेतर कर्मियों के पदों पर नियुक्तियों के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अलग-अलग पदों का अधियाचन भेजा जा रहा है।

More Stories
लखनऊ 4 अप्रैल 26*बसपा प्रमुख मायावती ने दलित समाज का सिर्फ इस्तेमाल किया- अजय रॉय
अयोध्या४ अप्रैल २६ * बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने खुद का गला रेत कर की आत्महत्या,
बहराइच ४ अप्रैल २६ *सम्पूर्ण समाधान दिवस जनपद बहराइच