लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ – KKC रेलवे अंडरपास के पास सड़क जर्जर, सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों से लोग परेशान , गड्ढों के चलते आए दिन हो रहे हादसे, वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत , इस रास्ते से रोज हजारों लोग गुजरते हैं, एयरपोर्ट, चारबाग, कैंट समेत कई जगह जाते हैं , शिकायत करने पर भी कोई समाधान नहीं हुआ
➡बागपत- शिवरात्रि पर भारी संख्या में पहुंचे कांवड़िए शिवलिंग पर शिवभक्त जलाभिषेक कर रहे, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसबल तैनात है
➡रायबरेली- शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप, युवती ने अपने रिश्ते के चाचा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से की लिखित शिकायत, डीह थाना क्षेत्र की है पूरी घटना
➡रायबरेली- बाजार से घर जा रही किशोरी से छेड़छाड़, गांव के ही दो युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप, पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, डीह थाना क्षेत्र का है मामला
➡रायबरेली- विकास रैंकिंग में रायबरेली जिले की स्थिति में आई गिरावट, विकास रैंकिंग में रायबरेली 46 नम्बर से 64वें नंबर पर पहुंचा, लापरवाही के चलते मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिंग गिरी, कई योजनाओं की प्रगति धीमी होने का सामने आया असर
➡झांसी: – महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज कैंपस में चोरी, नकाबपोश बदमाशों ने डॉक्टरों के घरों के ताले तोड़े, दो डॉक्टरों के घरों से कैश, सोने-चांदी के जेवर चोरी, नवाबाद थाना क्षेत्र का मामला, चोरों की तलाश जारी
➡इटावा- बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग,बुझाने पहुंचे मकान मालिक की करंट से मौत, 55 वर्षीय राम आसरे करंट की चपेट में आए, थाना बकेवर के लखना बाईपास रोड की घटना
➡रायबरेली- लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन, PWD ठेकेदारों ने प्रमुख अभियंता को भेजा पत्र, 6 गुना अर्थदंड समेत अन्य मुद्दों पर किया प्रदर्शन
➡अमेठी – बदहाल शौचालय मामले में DPRO का निर्देश, एक माह में दोबारा निर्माण कराने का निर्देश, वीडीओ, ग्राम प्रधान को DPRO ने दिया निर्देश, जगदीशपुर के झारखंड का मामला
➡लखनऊ- नगराम थाना क्षेत्र में स्कूल वैन पलटी, वैन में 2 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बचे, मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू किया, कमालपूर बिचलिका मार्ग पर हुआ हादसा
➡रामपुर- जिला अस्पताल में टॉर्च का इस्तेमाल, टॉर्च की रोशनी में लगाए जा रहे हैं टांके, बिजली जाने पर न जनरेटर चला ही नहीं
➡ललितपुर- रंजिश में शिक्षक, बच्ची से खूनी वारदात, दबगों ने पिकअप से टक्कर मारकर गिराया, जान बचाने के लिए बेटी को लेकर दौड़ा पिता, मासूम बेटी के सामने टीचर पर पटके पत्थर, स्कूटी में टक्कर मारने के बाद खेला खूनी खेल, टीचर पिता झांसी रेफर, 5 वर्षीय बच्ची भी भर्ती, पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में
सदर कोतवाली क्षेत्र के खोंखरा के पास की घटना
➡देहरादून- मुख्यमंत्री धामी द्वारा पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण, नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड का पुनर्निर्माण , भाऊवाला से लौटते समय व्यवस्थाओं का जायजा, 12 घंटे के भीतर कराया था पुनर्निर्माण , लापरवाही पर PWD के 3 अधिकारियों पर गाज, कंपनी पर भी गिरी है गाज
➡झांसी- नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म मामला.पुलिस द्वारा मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, मनीष गोस्वामी और साहिल अहिरवार अरेस्ट, प्रेमनगर पुलिस ने बिजौली क्षेत्र से पकड़ा
—————————–

More Stories
बड़ोदरा 7 सितंबर 26*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गुजरात और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।
जयपुर 7सितंबर 26*वार्ड 87 से बीजेपी प्रत्याशी प्रतिभा शर्मा की दावेदारी, जयपुर में बढ़ी राजनीतिक हलचल
અમદાવાદ, 7 સપ્ટેમ્બર 2026*અમદાવાદ ક્રિમીનલ કોર્ટસ બાર એસોસિએશન દ્વારા ‘સ્ટડી સર્કલ’નું આયોજન