लखनऊ10सितम्बर*_बच्चा चोरी संबंधी अफवाह फैलाने वालो पर होगी सख्त कार्यवाही_*
_लखनऊ 09 सितंबर।_
_बच्चा चोरी की अफवाहों पर सरकार काफी सख्त हुई है। डीजीपी ने इस बाबत सूबे के सभी पुलिस कप्तानों को सख्त आदेश जारी किए है। भ्रम व अफवाह फैलाने वालों को पुलिस चिह्नित कर रही है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि बच्चा चोरी संबंधी अफवाहों से आम लोगों के साथ सूबे की पुलिस भी काफी परेशान है। सोशल मीडिया पर भी बिना सोचे समझे यह अफवाह हर दिन तेजी से वायरल की जा रही है। अब इसको लेकर आलाकमान के निर्देश पर पुलिस ने सख्त तेवर अपनाया है। भ्रम व अफवाह फैलाने वालों को पुलिस चिह्नित कर रही है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यूपी के कई जिलों में बच्चा चोरी की अफवाहों के कारण मारपीट की घटनाएं भी हुई हैं। सरकार ने इन घटनाओं पर सख्त रुख अपनाया है। डीजीपी ने गड़बड़ी फैलाने वालों पर रासुका लगाने का आदेश भी दिया है।_

More Stories
रोहतास1अगस्त2026*डीडीयू मंडल ने ट्रैक रिलेइंग कार्य में रचा नया कीर्तिमान,
कानपुर नगर1अगस्ता26*KDA में फर्जी रजिस्ट्री का बड़ा खेल! 6 पर FIR, जांच के घेरे में पूरा नेटवर्क?
मथुरा 1 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*