लखनऊ08अप्रैल*यूपी में अब अपराधियों के गिरफ्तारी के समय ही लिए जाएंगे फिंगर प्रिंट*
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक आर के विश्वकर्मा ने कार्यभार संभालने के बाद प्रदेश में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर पुलिस महकमे को और चुस्त-दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं।
पुलिस महानिदेशक स्तर से चल रही कवायद परवान चढ़ी तो अपराधियों को पुलिस से बचना आसान नहीं होगा।
किसी घटना में उनकी भूमिका और पहचान जल्द ही सामने आ जाएगी।
फिंगर प्रिंट मिलने पर अपराधी की आसानी से शिनाख्त हो जाएगी
इस कवायद के तहत दरअसल अब गिरफ्तारी किए जाने वाले सभी बदमाशों और अपराधियों का फिंगर प्रिंट लिया जाएगा,और उन्हें रिकॉर्ड में रखा जाएगा।
ताकि भविष्य में किसी घटनास्थल से फिंगर प्रिंट मिलने पर अपराधी की आसानी से शिनाख्त हो जाएगी।
पुलिस थानों और कार्यालयों को पेपर लेस बनाने की कवायद तेज
इसको लेकर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में स्टेट इम्पावर्ड की बैठक में कई नई दिशा निर्देश दिए गए हैं।
वहीं यूपी के डीजीपी आर के विश्वकर्मा ने प्रदेश के सभी पुलिस थानों और कार्यालयों को पेपर लेस बनाने और सभी कार्य कंप्यूटर पर किए जाने का निर्देश दिया हैं।
उन्होंने कहा कि थाने के सभी रजिस्टर कंप्यूटर में खुद जनरेट हो जाएंगे।
पीड़ित पक्ष को सहूलियत देने को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसा सिस्टम विकसित करे की चंद मिनट मे ही समस्या कर होगा सके समाधान l

More Stories
नई दिल्ली 28अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प