लखनऊ07मार्च24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[07/03, 3:53 pm] +91 87075 65377: 🆚लखनऊ-यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार का बयान, शुक्रवार के दिन शिवरात्रि का महापर्व है- डीजीपी.
यूपी पुलिस ने व्यापक तैयारियां की है- डीजीपी
धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहेगा-DGP
माघ मेले में अंतिम स्नान को लेकर तैयारियां-DGP
जल पुलिस और फ्लैट कैंपनीज लगाई गई है-DGP
‘100 कम्पनी CPF केंद्र से अलग से आवंटित की गई’
‘परीक्षा लीक प्रकरण में विशेषज्ञों की टीम लगाई गई’
जल्द मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी-DGP
#Lucknow #Mahashivratri2024 @PrashantK_IPS90
[07/03, 4:13 pm] +91 93344 34370: *🌷शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇
*==============================*
*1* मोदी बोले- ये नया जम्मू-कश्मीर, इसका इंतजार दशकों से था, आज ये खुलकर सांस ले रहा; विपक्ष ने 370 के नाम पर देश को गुमराह किया
*2* पीएम ने कहा कि रमजान का महीना कुछ दिनों में शुरू हो रहा है, सभी लोगों को अमन और इबादत के पर्व की अग्रिम बधाई, उन्होंने शंकराचार्य का जिक्र करते हुए कहा कि यह उनकी धरती है,कल महाशिवरात्रि भी है, सभी लोगों को इसकी बधाई
*3* जम्मू-कश्मीर एक क्षेत्र भर नहीं है, बल्कि देश का मस्तक है,देश का मस्तक ऊंचा होना चाहिए, इसलिए यहां का विकास जरूरी है
*4* MP से आज गुजरात पहुंचेगी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, अगले चार दिनों में 400 किमी से अधिक की दूरी तय करेंगे राहुल गांधी
*5* राहुल गांधी बोले- 30 लाख युवाओं को नौकरी देंगे, सरकार आने पर ग्रेजुएट को हर साल एक लाख मिलेंगे; पेपर लीक के खिलाफ कानून बनाएंगे
*6* ADR की SBI के खिलाफ अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी 6 मार्च तक देने को कहा था, बैंक ने समय मांगा
*7* ‘न बताउंगा और न ही दिखाउंगा’, चुनावी बॉन्ड मुद्दे पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना
*8* हाईकोर्ट की किसान नेताओं को फटकार, कहा- बच्चों की आड़ में हथियार समेत प्रदर्शन बहुत शर्मनाक; क्या किसान जंग चाहते हैं?
*9* बंगाल: पुलिस ने भाजपा नेत्रियों को संदेशखाली जाने रोका; लॉकेट चटर्जी और अग्निमित्रा पॉल समेत कई हिरासत में
*10* बंगलूरू में गहराया जल संकट, कोचिंग क्लास और स्कूल बंद; बच्चों से कहा- आप ऑनलाइन क्लास लें
*11* बंगलूरू में बिगड़ते हालात का इस बात से अंदाज लगाया जा सकता है कि कुमारकृपा रोड पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कार्यालय के अंदर पानी के टैंकर देखे गए
*12* पांचवां टेस्ट कुलदीप-अश्विन का कहर, इंग्लैंड 218 पर ढेर; इंडिया की बैटिंग शुरू
*13* रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला बाजार, निफ्टी ने छू लिया 22,500 का नया शिखर, हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों में बढ़त
*=============================*
[07/03, 4:16 pm] +91 87075 65377: 🆚पीलीभीत,: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत,हाईस्कूल की छात्रा परीक्षा देकर लौट रही थी वापस,ट्रेन गुजरने के दौरान ट्रेन की पटरियों के नीचे पड़ा रहा शव,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,बीसलपुर कोतवाली की बीसलपुर रेलवे स्टेशन का मामला
🆚प्रतापगढ़::दवा लेने निकला ठेकेदार हुआ लापता,3 मार्च को घर से निकला, रूमा नर्सिंग होम पहुंचा,खोजबीन के दौरान बाइक नर्सिंग के सामने मिली,सीसीटीवी फुटेज में ठेकेदार के पीछे 2 अजनबी दिखे,अनहोनी की आशंका को लेकर डरा सहमा परिवार,ठेकेदार के परिजनों ने एसपी से की शिकायत,कोहड़ौर के अतरसंड का रहने वाला है अलाउद्दीन
[07/03, 4:17 pm] Abohar Punjab: *🔴करौली: सपोटरा पुलिस ने पकड़ी करोड़ो रूपये क़ीमत की अवैध अफीम की खेती,* 619किलो 320ग्राम अवैध अफीम के पौधों को पुलिस टीम ने किया जब्त, पुलिस को सूचना लगते ही बालाहेत निवासी आरोपी धर्मी पुत्र राम प्रसाद मौक़े से हुआ फरार, डी एसटी टीम के काँस्टेबल नेमीचंद मीणा ने अवैध अफीम की खेती को पकड़वाने में निभाई अहम भूमिका, थाना प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में की कार्रवाई
[07/03, 4:18 pm] +91 87075 65377: 🆚साल 2018 में हुए अंकित सक्सेना मर्डर से जुड़े मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है. अदालत ने मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. इसके अलावा हर दोषी पर पच्चास हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है, जो रकम अंकित सक्सेना के परिवार को दी जाएगी. कोर्ट ने मोहम्मद सलीम, अकबर अली और उसकी पत्नी शाहनाज बेगम के खिलाफ सजा का ऐलान किया है. अदालन ने कहा कि दोषियों की उम्र और आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए मौत की सजा नहीं दी जा रही है. पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर में फरवरी 2018 में अंतर धार्मिक विवाह की वजह से अंकित सक्सेना की हत्या कर दी गई थी. पिछले हफ्ते बहस पूरी करते हुए कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. अदालत ने हत्या के लिए अंकित की प्रेमिका की मां शहनाज बेगम, पिता अकबर अली और मामा मोहम्मद सलीम को दोषी करार दिया था.
कौन था अंकित सक्सेना? 23 वर्षीय अंकित सक्सेना फोटोग्राफर था. गर्लफ्रेंड शहजादी के साथ अंकित तीन साल से रिलेशनशिप में था. लड़की का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था क्योंकि दोनों अलग-अलग समुदाय से संबंध रखते थे. वारदात के दिन लड़की (अंकित की प्रेमिका) घर से निकल गई थी
[07/03, 4:22 pm] +91 87075 65377: शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ-यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार का बयान, शुक्रवार के दिन शिवरात्रि का महापर्व है- डीजीपी, यूपी पुलिस ने व्यापक तैयारियां की है- डीजीपी, धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहेगा-DGP, माघ मेले में अंतिम स्नान को लेकर तैयारियां-DGP, जल पुलिस और फ्लैट कैंपनीज लगाई गई है-DGP, ‘100 कम्पनी CPF केंद्र से अलग से आवंटित की गई’, ‘परीक्षा लीक प्रकरण में विशेषज्ञों की टीम लगाई गई’, जल्द मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी-DGP.
➡लखनऊ-पूर्व डीजीपी राजकुमार विश्वकर्मा को अहम पद, राजकुमार विश्वकर्मा को मुख्य सूचना आयुक्त बनाया गया, यूपी के नए मुख्य सूचना आयुक्त बने विश्वकर्मा, यूपी में डीजीपी के पद पर पहले तैनात थे विश्वकर्मा, रिटायरमेंट के बाद विश्वकर्मा को CIC बनाया गया, 3 साल के लिए राजकुमार विश्वकर्मा का कार्यकाल होगा.
➡लखनऊ- बेसिक शिक्षा निदेशालय पर नवनियुक्त शिक्षकों का प्रदर्शन,2016 में सरकार ने 12,460 पदों पर निकाली थी भर्ती ,5,500 शिक्षकों को दिया गया था जॉइनिंग लेटर ,विद्यालय आवंटन को लेकर नवनियुक्त शिक्षक परेशान ,दो महीने से विभाग के चक्कर लगा रहे , अपनी मांगो के लेकर विधानसभा का शिक्षक करेंगे घेराव.
➡लखनऊ-बिजली विभाग में हुई हड़ताल का मामला, निलंबित कर्मी पहुंचे ऊर्जा मंत्री के आवास, हड़ताल के दौरान बर्खास्त हुए थे कर्मी, ऊर्जा मंत्री से कर्मी करना चाहते हैं मुलाकात,कर्मचारी संघर्ष समिति के लोग भी आवास पर मौजूद.
➡लखनऊ- एडीसीपी शशांक ने किया शिव मंदिरों का निरीक्षण,महाशिवरात्रि पर किया शिव मंदिरों का निरीक्षण,गोसाईगंज क्षेत्र के शिव मंदिरों का किया निरीक्षण,मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा,एडीसीपी ने मेला कमेटी के सदस्यों से की वार्ता,शांतिपूर्ण तरीके से महाशिवरात्रि को लेकर की वार्ता.
➡आगरा-सीएम योगी आदित्यनाथ का संबोधन, दलित सम्मलेन में बोल रहे सीएम योगी, सामाजिक पुरोधाओं को सम्मान देने का काम मोदी जी ने किया’, हर गरीब के घर में शौचालय बना – सीएम, हर गरीब की आवाज को उठाया गया- सीएम, ‘हर गरीब को सम्मान सिर्फ मोदी सरकार में मिला’, हर एक गरीब के पास राशन कार्ड है – सीएम, ‘जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में सरकार बेहतरीन काम कर रही है’.
➡दिल्ली-शिवरात्रि से 1 दिन पहले मंदिर तोड़ने का मामला, द्वारकाधीश सोसाइटी में चला प्रशासन का बुलडोजर, नगर निगम के दस्ते ने पार्क में बना मंदिर तोड़ा, शिवरात्रि को लेकर स्थानीय लोगों ने की तैयारियां.
➡लखनऊ-बीजेपी कार्यालय, विधानसभा पर बढ़ी सुरक्षा, अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस तैनात, 2016 में 12,460 पदों पर निकाली गई थी भर्ती, मेरिट के आधार पर मिला था ज्वॉइनिंग लेटर, 2 महीने से विद्यालय आवंटन न होने से नाराज.
➡कानपुर – इरफान सोलंकी के यहां घंटों से छापेमारी जारी, ईडी की टीम ने अब इलेक्ट्रिक कटिंग मशीन मंगाई है,दीवारों के अंदर कुछ छिपे होने की जता रहे आशंका ,बेनामी सम्पत्तियों से संबधित जानकारी भी हो सकती है , जाजमऊ इलाके स्थित घर में चल रही छापेमारी
➡बुलंदशहर-जहांगीरपुर हादसे में बरामद हुआ पांचवा शव, SDRF, गोताखोरों ने निकाला 15 वर्षीय प्रशांत का शव, 6 वर्षीय मासूम रिया की खोज अभी भी कर रही टीम, अनियंत्रित होकर नहर में गिरी थी कार, हादसे में अब तक 5 लोगों की हो चुकी मौत
हादसा स्थल से 500 मीटर दूर झाड़ियों में फंसा मिला शव, जहांगीरपुर थाना क्षेत्र में कपना नहर पर हुआ था हादसा, ककोड से अलीगढ़ जा रही थी बारातियों से भरी कार.
➡एटा -अवैध तमंचा लहराते युवक का वीडियो वायरल, बेखौफ होकर लहरा रहा है युवक तमंचा, आपसी विवाद में तमंचा दिखाकर धमका रहा दबंग, पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की शुरु, थाना जैथरा के नगला सुमिरत का बताया जा रहा वीडियो.
➡वाराणसी-SIT जांच में 13 हजार अवैध मदरसों का मामला, मदरसा बोर्ड चेयरमैन डॉ इफ्तिखार अहमद का बयान, रिपोर्ट अभी हम लोगों को मिली हैं – इफ्तिखार, ‘मदरसों में अवैध क्या मिला है ये नही समझ आ रहा’, शिक्षा के क्षेत्र में अवैध शब्द कहां से आया- इफ्तिखार, रिपोर्ट मिलने के बाद उसका अध्यन किया जाएगा- इफ्तिखार, मरदासे अब जांच के केंद्र बन गए हैं- इफ्तिखार अहमद, ‘हम लोग सबका साथ सबका विकास के रूप में काम कर रहे’, खाड़ी देशों से फंडिंग को लेकर बोले इफ्तिखार अहमद, मदरसे चंदे और जकात से चलते हैं- इफ्तिखार, अगर गलत तरीके पैसा लेते हैं तो कार्रवाई होगी- अहमद.
➡बस्ती- न्याय न मिलने कलेक्ट्रेट के पीछे बनी टंकी पर चढ़ी महिला, दुबौलिया थाना प्रभारी और सुरेन्द्र दारोगा पर लगाया आरोप, मोबाइल लूट, मारपीट की शिकायत पर नहीं दर्ज हुआ केस, महिला ने टंकी पर चढ़कर काटा हंगामा,सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी और एसडीएम सदर, पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया , कलेक्ट्रेट परिसर के पीछे का मामला.
➡फतेहपुर -भारत समाचार की खबर का बड़ा असर, अवैध खनन के मामले में अज्ञात माफिया पर FIR, वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी ने FIR कराई, यमुना तटवर्ती क्षेत्र के धाना गांव में हुआ था अवैध खनन , भारत समाचार में खबर चलने के बाद टीम ने की थी जांच, अवैध खनन पाए जाने पर दर्ज कराई गई एफआईआर , धाना के शमशान घाट में इक्ट्ठा की गई चोरी की मौरंग, चांदपुर थाना क्षेत्र के धाना गांव का मामला.
➡दिल्ली- आप के लोकसभा उम्मीदवार ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस,लोकसभा उम्मीदवार सोमनाथ भारती का बयान,भारतीय जनता पार्टी गरीबों की दुश्मन है-सोमनाथ,’बीजेपी ने तो सिर्फ क्रॉनिक कैपिटल का भला किया’,और किसी वर्ग का इन्होंने भला नहीं किया-सोमनाथ,चुनावी जुमले बीजेपी करती रही है-सोमनाथ,चुनाव के समय कहेंगे की जहां झुग्गी वही मकान-सोमनाथ,चुनाव खत्म होते ही सारे वादे चुनावी जुमल हो जाते हैं-भारती.
➡दिल्ली- राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल,डबल इंजन सरकारों में ‘डबल अन्याय’-राहुल गांधी,UP में दो बहनों ने दुष्कर्म के बाद फांसी लगा ली-राहुल गांधी,मुकदमा वापस लेने के दबाव पर पिता ने भी दी जान-राहुल , MP में महिला की इज़्ज़त सरेबाज़ार तार-तार हुई-राहुल गांधी,सुनवाई न होने पर पिता बच्चों के साथ फांसी पर झूल गया-राहुल, डबल इंजन सरकार में न्याय मांगना गुनाह-राहुल गांधी ,पीड़ित ही नहीं परिवारों तक से दुश्मन जैसा व्यवहार-राहुल,’महिलाओं पर अत्याचार के बाद उनके परिवारों को न्याय के लिए तरसाया’,इस भयंकर अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाइए- राहुल गांधी.
➡दिल्ली-कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने एक्स पर किया पोस्ट, कांग्रेस पार्टी ने करोड़ों युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की, देश के करोड़ों युवाओं को रोजगार का दिलाया भरोसा, एक नए ROZGAR REVOLUTION की शुरुआत होगी-खड़गे, कांग्रेस की यह गारंटी देश के युवाओं के लिए हैं-खड़गे, सभी युवाओं को भर्ती भरोसा की गारंटी देते हैं- खड़गे, केंद्र सरकार में सभी खाली पदों को भरा जाएगा-खड़गे, पेपर के होने से भर्ती तक की टाइमलाइन होगी-खड़गे, डिग्री के बाद देश का हर दूसरा युवा बेरोजगार है-खड़गे, क्योंकि उनके पास सही अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग नहीं
[07/03, 4:25 pm] +91 87075 65377: 🆚मैनपुरी -महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म और मारपीट , पीड़िता ने एसपी दफ़्तर पहुंच कर लगाई गुहार , युवक बंटू ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म और मारपीट , पीड़िता के खेत को कब्ज़ा करना चाहता है दबंग युवक, युवक बंटू जान से मारने की देता है धमकी ,थाना दन्नाहार के बदनपुर के हलपुरा गांव का मामला.
🆚 हमीरपुर: आरोपी की पत्नी, बेटी के खिलाफ दर्ज हुआ केस,SP दीक्षा शर्मा ने मां-बेटी पर एफआईआर दर्ज कराई,पीड़ित परिवार को महिला निर्मला ने दी थी धमकी,महिला,बेटी की गिरफ्तारी के लिए 2 पुलिस टीमें गठित,घाटमपुर में दुष्कर्म पीड़िताओं की आत्महत्या का मामला,एक सप्ताह बाद पिता ने भी फांसी लगाकर दी थी जान,हमीरपुर स्थित गांव में फांसी लगाकर की थी आत्महत्या
[07/03, 4:27 pm] +91 87075 65377: 🆚पूर्व डीजीपी #IPS राजकुमार विश्वकर्मा #यूपी के मुख्य सूचना आयुक्त बनाए गए।
उनके साथ ही 8 सूचना आयुक्त भी बनाए गए हैं।
सूचना आयुक्त
1- मो.नदीम पत्रकार (NBT )
2-वीरेंद्र सिंह
3-सुधीर कुमार
4-राकेश कुमार
5-दिलीप अग्निहोत्री
6-राजेन्द्र कुमार सिंह
7-पदम द्विवेदी
8-स्वतंत्र प्रकाश
@myogiadityanath
[07/03, 4:36 pm] +91 87075 65377: 🆚सीतापुर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक*
केपी सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल का किया उद्घाटन
हिन्दुस्तान का हर नागरिक मोदी जी का परिवार-ब्रजेश पाठक
मोदी जी का कहना भारत को विश्व गुरु बनाना है-ब्रजेश पाठक
इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव मे सुपर फ्लॉप साबित होगा’
[07/03, 5:13 pm] +91 94509 57111: *लखनऊ का नाम एक बार फिर से बदलने की चर्चा तेज हो गई है…अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद अब लखनऊ का नाम लक्ष्मणपुर या लखनपुर करने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है… जानकारी के मुताबिक शासन ने इस संबंध में राजस्व विभाग से रिपोर्ट मांगी है…*
[07/03, 5:15 pm] +91 94509 57111: धूल उड़ाती चलती है राखड लदी गाडियां, लोगों का सड़क पर निकलना हुआ दुश्वार
बारा प्रयागराज। क्षेत्र के बारा थाना अंतर्गत एनटीपीसी से राखड़ लादकर ललई को ओर जाने वाली हाइवा गाड़ियां रास्ते भर धूल उड़ाती है,जिससे की लोगों का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है।
क्षेत्रीय किसानों ने बताया कि बारा थाना व तहसील के बगल से निकलती है गाडियां जो रास्ते भर जहर बोते है, इनके धूल से लोगों को इतनी जादा परेशानी होती है की कभी कभी लोग बाइक से गिर कर चुटहिल भी हो जाते है।
किसानों के साथ साथ व्यापारियों ने भी इसकी शिकायत की है लेकीन आज तक कुछ नही हुआ।
✍🏻 गजेंद्र पांडेय जारी
[07/03, 5:20 pm] +91 94509 57111: *उत्तर प्रदेश-*
*सूचना आयुक्त सूची-*
1- मो.नदीम पत्रकार (NBT )
2-वीरेंद्र सिंह
3-सुधीर कुमार
4-राकेश कुमार
5-दिलीप अग्निहोत्री
6-राजेन्द्र कुमार सिंह
7-पदम द्विवेदी
8-स्वतंत्र प्रकाश
[07/03, 5:20 pm] +91 94509 57111: दिल्ली
दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक हुई शुरू
CM केजरीवाल के आवास पर कैबिनेट की बैठक
बिजली सब्सिडी को लेकर कैबिनेट में होगी चर्चा
[07/03, 6:43 pm] Abohar Punjab: 🆔बांसवाड़ा, राजस्थान: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “हम मनरेगा लाए थे जिससे लाखों लोगों को फायदा हुआ, हमने रोजगार का अधिकार दिया था। वैसे ही हम भारत के सभी युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देने जा रहे हैं। ये हर ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर को मिलेगा….कॉलेज के तुरंत बाद हर युवा को 1 साल के लिए अप्रेंटिसशिप देगा और उसे 1 लाख रुपए दिए जाएंगे और ये अधिकार होगा।”
[07/03, 6:43 pm] Abohar Punjab: *🆔दिल्ली सरकार में मंत्री अतिशी ने कहा*, “… पहले तो वे(ED) अरविंद केजरीवाल के सवालों का जवाब नहीं देते, उसके बात वे खुद कोर्ट जाते हैं कि ये समन वैध है या नहीं… यदि आप खुद कोर्ट गए हैं तो उसके फैसले का इंतजार कीजिए। ये तो ऐसा लग रहा है कि ED अब ऐसा मानने लगी है कि वे कोर्ट के ऊपर है…”
[07/03, 6:43 pm] Abohar Punjab: *🆔उज्जैन में बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा*, “हमारा (एनडीए) 400 पार होगा ही। पीएम मोदी ने हर क्षेत्र में विकास कार्य किया है। मैं भी मथुरा के सांसद के रूप में इसमें हिस्सा ले रही हूं.”
[07/03, 6:43 pm] Abohar Punjab: 🆔दिल्ली: विकसित भारत एंबेसडर के ‘नारी शक्ति कॉन्क्लेव’ के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, “…हमारे देश ने एक ऐसे प्रधानसेवक को उस कुर्सी पर देखा है जिसने बहुत गरीब और ग्रामीण अंचल में जन्म लिया… हमारे देश में एक कालखंड ऐसा था जहां पर अगर आप किसी विशेष परिवार में जन्म लेते थे तो आपके जन्म के साथ ही घोषणा हो जाती थी कि आप भविष्य के नेता हैं… साल 2013 में जब भाजपा ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के तौर प्रस्तुत किया तो कांग्रेस पार्टी से ये जवाब आया था कि एक चायवाला कभी हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता… मैं अपने देश के प्रति ये आभार व्यक्त करती हूं कि जिन लोोगों ने सत्ता के घमंड में चूर होकर ये बयान दिया, उस घमंड को देश के साधारण नागरिक ने चकनाचूर करने का काम किया…”
[07/03, 6:43 pm] Abohar Punjab: 🆔कोलकाता: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, “तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने शेख शाहजहां को CBI से बचाने की हर तरह की कोशिश की थी लेकिन भारत के न्यायतंत्र ने फिर साबित कर दिया कि भारत का संविधान बहुत शक्तिशाली है… न्यायतंत्र ने ममता बनर्जी की सरकार के गाल पर तमाचा मारा और उन्हें बाध्य होकर शेख शाहजहां को सौंपना पड़ा।”
[07/03, 6:43 pm] Abohar Punjab: *🆔लखनऊ*
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए ऐतिहासिक इमारतों में फ्री एंट्री। बड़े और छोटे इमामबाड़े में मुफ्त सैर कर सकेंगी महिलाएं। पिक्चर गैलरी में भी महिलाओं का प्रवेश कल रहेगा नि:शुल्क। हुसैनाबाद ट्रस्ट ने महिला दिवस के अवसर पर लिया फैसला।
[07/03, 6:54 pm] +91 94509 57111: बिग ब्रेकिंग
प्रयागराज।
यूपी लोक सेवा आयोग से जुड़ी खबर,
आयोग की पीसीएस प्री परीक्षा 2024 स्थगित,
17 मार्च रविवार को आयोजित होने वाली पीसीएस प्री परीक्षा स्थगित,
आयोग ने अपरिहार्य कारणों के चलते परीक्षा स्थगित की,
अब जुलाई माह में आयोजित हो सकती है पीसीएस प्री परीक्षा,
परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी,
यूपी लोक सेवा आयोग के अनुसूचिव ओंकार नाथ सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी।
[07/03, 7:09 pm] +91 94153 48802: प्रकासनार्थ
मुकुट पूजन से होगा श्री शनि महोत्सव का प्रारंभ।
प्रयागराज, नगर के प्राचीन शनि पीठ सिद्ध पीठ श्री शनि धाम अतरसुया का वार्षिक उत्सव (श्री शनि महोत्सव) 8 मार्च दिन शुक्रवार को मुकुट पूजन से प्रारंभ होगा। चार दिवसीय श्री शनि महोत्सव के प्रारंभ में दिनांक 8 मार्च को सायं काल 5:00 बजे श्री शनि देव तथा अन्य देव प्रतिमाओं के मुकुट तथा अस्त्र-शस्त्र का पूजन मंदिर के बाहर स्थापित काले पंडाल में वेद मंत्रों की प्रतिध्वनि के साथ श्री अतुल शास्त्री जी तथा अन्य 11 ब्राह्मण के आचार्यत्व मैं विधि विधान के साथ प्रारंभ होगा। प्रसाद वितरण तथा महा आरती के साथ प्रथम दिन की पूर्णाहुति होगी।
संस्था के पदाधिकारी तथा सदस्य मुकुट पूजन में मुख्य यजमान की भूमिका में रहेंगे।
9 मार्च दिन शनिवार को प्रातः 11:00 बजे भगवान शनि देव की मूर्ति के समतुल्य मिट्टी की प्रतिमा को बाजे गाजे के साथ रथ पर आरूढ़ कराकर किट गंज, मुट्ठीगंज, बलुआ घाट, पांडे चौराहा, कल्याणी देवी मंदिर होते हुए मंदिर तक लाया जाएगा तथा मंदिर के बाहर बने काले पंडाल में प्रतिमा की स्थापना होगी।
सायं काल 7:00 बजे से सावन जागरण मंडल के कलाकारों द्वारा श्री शनि भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। अनेक ज्योति की महा आरती तथा प्रसाद वितरण के साथ दूसरे दिन के कार्यक्रम की पूर्णाहुति होगी।
(विशेष) 10 मार्च दिन रविवार को प्रातः 11:00 बजे परंपरागत श्री शनि शांति यात्रा अपनी पूर्ण सज धज घोड़े हाथी, बैंड बाजो , मूर्ति रथ और आकर्षक चौकिया के साथ अपने परंपरागत मार्ग सिद्ध पीठ श्री शनि धाम से प्रारंभ होकर कल्याणी देवी ,डॉक्टर पांडे चौराहा, बलुआ घाट चौराहा, तिलक रोड , मुट्ठीगंज थाना, सुलाकी चौराहा, विशंभर सिनेमा, चमेली बाई धर्मशाला, जॉनसन गंज चौराहा, घंटाघर, कोतवाली, चड्ढा रोड, रानी मंडी, अतर सुईया थाना, पजावा रामलीला ग्राउंड होते हुए वापस श्री शनि धाम पर समाप्त होगी।
शोभा यात्रा में घोड़े हाथी, आधा दर्जन बैंड, आधा दर्जन चौकिया, धमाल ढोल पार्टी के अतिरिक्त अन्य आकर्षण भी होंगे।
दिनांक 11 मार्च दिन सोमवार को शनि देव की मिट्टी की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा सिद्ध पीठ श्री शनि धाम से प्रारंभ होकर पाजावा रामलीला ग्राउंड डॉक्टर पांडे चौराहा होते हुए बलुआ घाट तक जाएगी। फूलों से सुसज्जित नाव में प्रतिमा को आरूढ़ करा कर शनि बहन माता यमुना से मिलान करने के बाद विसर्जित करी जाएगी।
सायं काल 7:00 बजे से आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रसाद वितरण के साथ श्री शनि महोत्सव की पूर्णाहुति होगी।
पीठाधीश्वर श्री पराग जी महाराज के अनुसार मुख्य मार्ग से मंदिर तक दोनों तरफ आकर्षक विद्युत सज्जा होगी। प्रत्येक दिन मंदिर की आंतरिक और वाह्य सज्जा भिन्न-भिन्न प्रकार की होगी।
समस्त कार्यक्रमों का आयोजन श्री शनि परिवार सेवा समिति के सौजन्य से संपन्न होगा।
[07/03, 8:04 pm] +91 94509 57111: *श्रीगंगानगर: रावला मंडी किसानों का प्रदर्शन,*
*सरसों भुगतान को लेकर किसान ने किया आत्महत्या का प्रयास,*
8 माह से किसानों को नहीं मिला सरसों खरीद का भुगतान,
परेशान होकर किसान आत्महत्या करने के लिए पहुंचा पेट्रोल लेकर,
आत्महत्या का प्रयास करते वक्त किसान को पुलिस जवानों ने पकड़ा,
मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी,किसानों से कर रहे समझाइश,
[07/03, 8:09 pm] +91 94509 57111: लखनऊ
देश के मुसलमानो के लिए जारी हुई रमजान हेल्पलाइन
इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया से जारी हुई हेल्पलाइन
घर बैठे दीन धर्म से जुड़े सवालों के मिलेंगे जवाब
मौलाना ख़ालिद रशीद की अध्यक्षता में देंगे उलमा जवाब
नमाज़,रोज़ा,सदका,फित्र शरई मसलो के मिलेंगे जवाब
रमजान में दोपहर 2 से 4 तक कार्यरत रहेगी हेल्पलाइन

More Stories
मिर्जापुर26अप्रैल2026*39वीं वाहिनी पी.ए.सी. परिसर में नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण संपन्न
पूर्णिया बिहार25अप्रैल26* पूर्णिया की मिट्टी से निकलेगा अगला चैंपियन, लियाकत अली का ऐलान
लखीमपुर खीरी26 अप्रैल26*बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने गेहूं खरीद व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं