लखनऊ07जून2023*Monsoon का इंतजार खत्म! केरल में 48 घंटे में हो जाएगी मॉनसून की एंट्री, मौसम विभाग ने दी खुशखबरी
जून के महीने की शुरुआत के साथ ही लोगों को मॉनसून का इंतजार होने लगता है. हालांकि, इस साल मॉनसून देर से केरल पहुंच रहा है.
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 48 घंटों के दौरान केरल में मॉनसून की एंट्री हो जाएगी. बता दें, आमतौर पर मॉनसून की एंट्री 1 जून को हो जाती है.
IMD Weather Update
नई दिल्ली,
07 जून 2023,
अपडेटेड 2:36 PM IST
मॉनसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने जरूरी अपडेट दिया है. IMD के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान केरल में मॉनसून की एंट्री हो सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि केरल में मॉनसून की एंट्री को लेकर सारी परिस्थितियां अनुकूल हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण अरब सागर के ऊपर पछुआ हवाओं की स्थिति बनी हुई है, मध्य क्षोभमंडल स्तर तक पछुआ हवाओं की गहराई में वृद्धि हुई है और दक्षिण पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप और केरल के तटों को कवर करने वाले क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं. ये तीनों ही परिस्थितियां मॉनसून की एंट्री के लिए बिल्कुल अनुकूल हैं.
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों और पूरे लक्षद्वीप क्षेत्र और मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल हैं.
डॉ०यस०यन०सुनील पांडेय
कृषि मौसम वैज्ञानिक/नोडलऑफिसर

More Stories
प्रतापगढ़6अगस्त2026*बारिश से ढहा जर्जर मकान, हादसे में गई एक ही परिवार के 6 लोगों की जान*…
उत्तर प्रदेश6अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
रीवा6अगस्त2026*नकली नोट तस्करी मामले में चार आरोपी रीवा न्यायालय से दोषमुक्त*