कानपुर07जून2023*जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में कानपुर का परचम*
*- जनपद झांसी में आयोजित हुई जूडो खेल प्रतियोगिता*
*- कानपुर पहुंचने पर टीम को एसीपी लाइन ने किया सम्मानित*
*कानपुर।* झांसी में आयोजित हुई 26 वीं पुलिस अन्तर्जनपदीय कानपुर ज़ोन कानपुर जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के खिलाड़ियों ने अपना परचम लहरा दिया। प्रतियोगिता में कानपुर जोन के 9 जनपदों ने हिस्सा लिया था। बुधवार को वापस लौटे खिलाड़ियों को एसीपी लाइन आईपीएस शिवा सिंह ने सम्मानित करके उनकी हौसला अफजाई की।
जनपद झांसी में आयोजित हुई 26 वीं पुलिस अन्तर्जनपदीय कानपुर ज़ोन कानपुर जूडो क्लस्टर (जूडो/जिमनास्टिक/वूशू/ताईकाण्डो/कर्राटे/पिंचाक सिलॉट/फैनसिंग) प्रतियोगिता वर्ष 2023 में 9 जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें कानपुर नगर कमिश्नरेट, झाँसी, ललितपुर, जालौन, इटावा, फतेहगढ़, कन्नौज, औरैया और कानपुर देहात के खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता में कमिश्नरेट कानपुर नगर ने जूडो/जिमनास्टिक/पिंचाक सिलॉट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। फैनसिंग में द्वितीय स्थान पर रही। महिला पीटीआई किरन पाल के नेतृत्व में टीम के अभ्यास से स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर सहायक पुलिस आयुक्त लाइन आईपीएस शिवा सिंह द्वारा सभी खिलाड़ियो को प्रशस्ति पत्र प्रदान करके उनकी हौसला अफजाई की गई।

More Stories
पूर्णिया कस्बा 21 जून26 कसबा हत्याकांड: 3 दिन में खुलासा, हथियार समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
रोहतास २२जुन २६ * मुस्लिम फेमिली बोर्ड ( दारुल काजा)
महोबा २२ जून २६ * चरखारी में इमाम हुसैन की याद में निकला शेर, अकीदतमंदों ने किया इस्तकबाल