लखनऊ06मार्च*रफ़्तार के कहर ने रोक दिया तेज़ तर्रार इस्पेक्टर संजय सिंह के ज़िन्दगी की रफ़्तार, सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत*
आफताब फारुकी
*लखनऊ*: रफ़्तार के कहर ने एक तेज़ तर्रार इस्पेक्टर की साँसों को रोक दिया। सडको पर दौड़ते यमराज रूप एक ट्रक से हुई कार की दुर्घटना में इस्पेक्टर सैरपुर की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखचे उड़ गए। सुचना मिलते ही पहुची पुलिस ने इस्पेक्टर संजय सिह को आनन् फानन में ट्रामा सेंटर पहुचाया जहा चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना के सम्बन्ध में जाँच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मडियांव थाना क्षेत्र की क्रॉसिंग पर शनिवार रात 11:30 बजे संजय सिंह अपनी कार से कहीं जा रहे थें। उस वक्त सड़क पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गये थे। ट्रक का एंगल कार का शीशा तोड़ते हुवे इन्स्पेक्टर संजय सिह के सीने में जा घुसा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और आनन-फानन में संजय कुमार को ट्रामा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उत्तर प्रदेश सरकार ने कुछ महीने पहले मड़ियांव और काकोरी क्षेत्र के कुछ इलाकों को मिलाकर सैरपुर थाने का गठन किया था। यूपी में विधानसभा चुनाव के कारण नए थाना का उद्घाटन नहीं हो सका। सोमवार को चुनाव खत्म होने के बाद थाने का उद्घाटन होना था। संजय कुमार नए थाने के लिए पुलिस अफसरों को पर्सनल तौर पर आमंत्रित कर रहे थे। शनिवार देर रात सड़क पर उनकी सरकारी गाड़ी खराब हो गई थी। जानकारी के अनुसार भिठौली क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, संजय कुमार मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले थे। वह 2001 बैच के थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं। संजय कुमार की मौत की खबर की जानकारी मिलते ही उनकी पत्नी और बेटियों का रो-रो कर बहुत बुरा हाल है। संजय कुमार की मौत की खबर सुनकर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर समेत कई पुलिस अधिकारी देर रात ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा की आवाज बहुत तेज थी। जब लोग कार के पास पहुंचे, तो देखा कि ट्रक का एंगल कार का शीशा तोड़ते हुए इंस्पेक्टर के सीने में घुस गया था।

More Stories
पूर्णिया बिहार27अगस्त26* 40 लाख के स्मैक के साथ 2 होमगार्ड सहित 5 गिरफ्तार, दालकोला चेकपोस्ट पर वसूली का खुलासा
पूर्णिया बिहार 27 अगस्त26 *लोकगीतों से गूंजा आम्रपाली केंद्र, पामरिया नृत्य सीखने में जुटे युवा*
पूर्णिया बिहार 27 अगस्त26 *ब्रजेश नगर में उमड़ा जनसैलाब: DM, मेयर और MLA ने किया सहयोग शिविर का आगाज*