लखनऊ06अप्रैल2025*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 2:00 बजे की बड़ी खबरें………..……..*
➡लखनऊ: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया गया, जहां अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने ध्वजारोहण कर पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने वक्फ बिल को मुस्लिम समाज के हित में बताया। इस मौके पर धर्मपाल सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
➡अयोध्या (राम जन्मोत्सव): अयोध्या में भव्य राम जन्मोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें रामलला का सूर्य तिलक और दुग्धाभिषेक हुआ। त्रेतायुग की अनुभूति कराने वाले इस आयोजन में भारी श्रद्धालु पहुंचे और पूरे नगर में राम जन्मोत्सव की धूम रही।
➡बदायूं: ग्राम पंचायत सांडी में पंचायत सचिव ने 40 साल पहले असम में मरे एक किसान का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र 27 फरवरी 2025 को जारी किया ताकि मृतक की जमीन पर कब्जा किया जा सके। ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की, मामला विपक्षियों से साठगांठ का बताया जा रहा है।
➡बिजनौर: नजीबाबाद के आदर्श नगर में पत्नी शिवानी ने अपने पति दीपक की गला घोंटकर हत्या कर दी। पहले मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया, लेकिन पोस्टमार्टम से हत्या की पुष्टि हुई। मृतक के भाई की शिकायत पर पत्नी और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
➡सिद्धार्थनगर: सदर थाना क्षेत्र में परसोहिया बरगदवा के पास 22 वर्षीय सर्राफा व्यवसायी सुनील वर्मा का अधजला शव मिला। वह एक व्यक्ति को आभूषण दिखाने गया था, जिसके बाद गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस हत्या की आशंका के आधार पर जांच कर रही है।
➡अयोध्या (इकबाल अंसारी): रामनवमी के मौके पर बाबरी पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने अयोध्या पहुंच रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। उन्होंने कहा कि यह भाईचारे और एकता का प्रतीक है, अयोध्या अब प्रेम और सौहार्द की मिसाल बनेगी।
➡लखनऊ (महानगर कार्यालय): भाजपा का 45वां स्थापना दिवस कैसरबाग स्थित कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता नीरज सिंह, मेयर सुषमा खर्कवाल, आनंद द्विवेदी और MLC मुकेश शर्मा मौजूद रहे। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पार्टी का ध्वज फहराया।
➡सीतापुर: रामशाला गांव में गैस चूल्हे से आग लगने से परचून की दुकान, गृहस्थी का सामान, नगदी और बाइक जल गई। आग में एक मवेशी झुलस गया और लाखों का नुकसान हुआ। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
➡कानपुर: साउंड प्रतिबंध के कारण 9 में से 7 समितियों ने रामनवमी की शोभायात्रा से इनकार कर दिया है। पुलिस प्रशासन के विरोध में समितियों ने नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। हर साल निकलने वाली यात्रा पर अब संशय बना हुआ है।
➡रामेश्वरम: पीएम मोदी ने रामनवमी के अवसर पर रामेश्वरम में 2.08 किमी लंबे पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया। यह एशिया का पहला वर्टिकल लिफ्ट स्पैन रेलवे पुल है जो रामेश्वरम को मंडपम से जोड़ेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी इस मौके पर मौजूद रहे।
➡दिल्ली (रामसेतु): पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर सूर्य तिलक के समय रामसेतु के दर्शन का वीडियो साझा किया। उन्होंने बताया कि श्रीलंका से लौटते समय उन्हें रामसेतु देखने का सौभाग्य मिला, जो उनके लिए भावनात्मक और ऐतिहासिक क्षण था।
———————————————————————————–
[06/04, 2:29 pm] +91 87075 65377: 🆚संभल
नवनिर्मित सत्यव्रत पुलिस चौकी का उद्घाटन
DM राजेंद्र पेंसिया, SP कृष्ण कुमार बिश्नोई ने किया शुभारंभ
अधिकारियों ने कन्याओं से फीता कटवाकर कराया उद्घाटन
जामा मस्जिद के ठीक सामने बनी सत्यव्रत पुलिस चौकी
रामनवमी के अवसर पर हुआ उद्घाटन
24 नवंबर को मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद सुरक्षा के लिहाज से चौकी बनाई गई
हवन पूजन कर चौकी का किया गया उद्घाटन
संभल कोतवाली क्षेत्र का मामला
#Sambhal #PoliceStationInauguration #RamNavami
[06/04, 2:38 pm] +91 84750 18754: लखनऊ: नगर निगम के सदन की बैठक 12 अप्रैल को होगी
12 अप्रैल को नगर निगम के सदन की बैठक
भा.ज.पा. महानगर की तरफ से दी गई जानकारी
11 अप्रैल को भाजपा पार्षद दल की बैठक होगी
महापौर सुषमा खर्कवाल और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी बैठक में शामिल होंगे
[06/04, 2:38 pm] +91 84750 18754: दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वक्फ बिल को दी मंजूरी
राष्ट्रपति ने वक्फ बिल पर हस्ताक्षर किए
संसद से पास बिल को राष्ट्रपति से मिली मंजूरी
वक्फ संशोधन बिल 2025 कानून बना
[06/04, 2:41 pm] +91 82185 65001: 🆕 महाराष्ट्र ब्रेकिंग….
धाराशिव,महाराष्ट्र: एक छात्रा फेयरवेल भाषण के दौरान मंच पर ही गिर पड़ी. जिसके कारण उसकी मौत हो गई.बताया जा रहा है कि उसको हार्ट अटैक आया था. इस घटना के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया.
[06/04, 2:43 pm] +91 82185 65001: 🆕 तमिलनाडु ब्रेकिंग….
रामनवमी के दिन श्रीलंका से लौटते वक्त PM मोदी ने आसमान से किए राम सेतु के दर्शन।
[06/04, 12:41 pm] +91 87075 65377: सुबह 12बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡गोरखपुर:- सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर से ब्रह्मकुमारी राजयोगा एजुकेशन फाउंडेशन की पहल पर नशे के खिलाफ जागरुकता बढ़ाने के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम समाज में नशे के विरुद्ध जनजागरुकता फैलाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
➡सोनभद्र: पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा मोड़ पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला और पुरुष की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों शराब के नशे में सड़क पर झगड़ रहे थे। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
➡अम्बेडकरनगर (ई-रिक्शा): अम्बेडकरनगर पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। बिना पंजीकरण और मानक न पूरे करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। जिले में हजारों ई-रिक्शा चल रहे हैं, जिनकी जांच अब सख्ती से की जा रही है।
➡बिजनौर: थाना किरतपुर के मोहल्ला झंडा में नकली घी का कारोबार उजागर हुआ है। दीप क्लासिक कंपनी के रैपर की कॉपी कर दीप धेनु ब्रांड नाम से घी बेचा जा रहा था। फूड इंस्पेक्टर ने दोनों कंपनियों के पैकेट जब्त कर लैब भेजे हैं।
➡जौनपुर- अटाला मस्जिद विवाद मामले में आदेश सुरक्षित, करीब 20 मिनट तक कोर्ट में चली बहस, हिंदू पक्ष ने कहा मुस्लिम पक्ष सहयोग नहीं कर रहा, कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की मौखिक बहस सुननी, आपत्ति दाखिल करने के लिए ऑर्डर रखा सुरक्षित, स्वराज वाहिनी एसोसिएशन ने किया था दावा, अटाला मस्जिद को अटाला मंदिर का किया था दावा
➡हाथरस: स्वाट टीम और थाना हाथरस गेट पुलिस ने किन्दौली नहर के पास मुठभेड़ में बदमाश राहुल को घायल कर पकड़ा, जबकि एक साथी की भी गिरफ्तारी हुई। उनके पास से नकदी, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई। ये लोग बुजुर्ग से डेढ़ लाख की लूट में शामिल थे।
➡एटा: अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव कान्हा में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। यह घटना किसानों द्वारा देखी गई और उन्होंने इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दी।
➡सुल्तानपुर: कूरेभार थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव में युवक गुलफाम की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के साले राजनू पर है, जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। राजनू पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
➡अम्बेडकरनगर (अपहरण): अहिरौली थाना क्षेत्र से स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण हुआ, जिसकी लोकेशन अहमदाबाद में मिली है। पुलिस टीमें छात्रा की बरामदगी के लिए अहमदाबाद रवाना हो चुकी हैं। छात्रा की मां की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज हुआ है।
➡अमरोहा: रहरा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया, जहां एक महिला ने अपनी 12 वर्षीय भतीजी को 9 लाख रुपये में बेच दिया। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
➡चित्रकूट: एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज राम प्रकटोत्सव और गौरव दिवस में भाग लेने चित्रकूट पहुंचेंगे। मंदाकिनी तट पर 11 लाख दीप जलाकर प्रभु श्रीराम की तपोस्थली को रोशन किया जाएगा। कार्यक्रम में साधु-संत और स्थानीय लोग भी शामिल होंगे।
➡दिल्ली (रेखा गुप्ता): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता समाज सेवा और निर्माण में जुटा है। देश उनके लिए सर्वोपरि रहा है और रहेगा।
➡दिल्ली (वीरेंद्र सचदेवा): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने स्थापना दिवस पर कहा कि यह गर्व की बात है कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी की यात्रा 6 अप्रैल 1980 से शुरू हुई थी।
—————————————————————————–
[06/04, 1:04 pm] +91 87075 65377: 🆚नोएडा: चौकी इंचार्ज को रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल
वीडियो में चौकी इंचार्ज प्रदीप गौतम को 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए देखा गया
CP लक्ष्मी सिंह ने सख्त कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज को सस्पेंड और बर्खास्त किया
FIR भी दर्ज की गई, आरोपी ने वीडियो बनाने वाले को फंसाने की कोशिश की
ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की गई
घटना फेज 1 थाने की गोलचक्कर पुलिस चौकी की है ll
[06/04, 1:41 pm] +91 87075 65377: 🆚आंबेडकर नगर में मामूली कहासुनी के दौरान दबंगों ने निकाली तलवार
तलवार लहराने का वीडियो वायरल
[06/04, 1:47 pm] +91 87075 65377: 🆚PM नरेंद्र मोदी ने आज रामेश्वरम में नए पंबन रेल ब्रिज का उदघाटन किया। ये देश का पहला वर्टिकल सस्पेंशन ब्रिज है। समुद्री जहाज गुजरने की स्थिति में इस ब्रिज को नीचे से ऊपर ले जाया जा सकेगा।
[06/04, 2:00 pm] +91 87075 65377: 🆚🌡️ लखनऊ: यूपी के 5 जिलों में लू का अलर्ट, गर्मी का कहर शुरू
गाजियाबाद, नोएडा समेत 5 जिलों में अगले 4 दिन चलेगी लू
अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट
कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार
रात के तापमान में भी तेजी से हो रही बढ़ोतरी
पूर्वी यूपी में हल्की बारिश दर्ज, 24 घंटे में मौसम में उतार-चढ़ाव
#HeatwaveAlert #UPWeather #IMDAlert
More Stories
नई दिल्ली23मई25*पाकिस्तान की एक और शर्मनाक हरकत!
अयोध्या23मई25*सिक्किम में साहस का परिचय देते हुए शहीद हुआ अयोध्या का लाल,*
लखनऊ23मई25 यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 8बजे की बड़ी खबरें……………….*