March 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ03जून*लखनऊ में आयोजित तृतीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी का जनपद में किया गया सजीव प्रसारण*

लखनऊ03जून*लखनऊ में आयोजित तृतीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी का जनपद में किया गया सजीव प्रसारण*

लखनऊ03जून*लखनऊ में आयोजित तृतीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी का जनपद में किया गया सजीव प्रसारण*

*सासंद ने जनपद में निवेशकर्ताओं को उपहार भेंट कर किया सम्मानित*

*सांसद ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया प्रमाण पत्र का वितरण*

*कौशाम्बी* प्रधानमंत्री द्वारा इन्दिरा गॉधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित औद्योगिक परियोजनाओं की तृतीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी समारोह में 80 हजार 224 करोड़ की 1406 औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया इसका सजीव प्रसारण उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किया गया एवं कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थीगण एवं गणमान्य लोगों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना प्रधानमंत्री द्वारा परियोजनाओं के शिलान्यास से प्रदेश में 05 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर पॉवर टेक्सटाइल आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश से अर्थव्यवस्था को मजबूती कृषि आधारित खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना से किसानों की आय में वृद्धि रक्षा उपकरणों के उत्पादन से रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा एवं सीमेन्ट इकाइयों की स्थापना से निर्माण क्षेत्रों में मजबूती मिलेंगी

सांसद विनोद सोनकर द्वारा उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनपद में निवेश करने वाले सचिन कुमार फर्म-मै0 मॉ अन्नपूर्णा राइस इंडस्ट्रीज सुभाष चन्द्र फर्म-मै0 रिद्धि सिद्धि इंटरप्राजेज (राइस मील) तथा मोहित रस्तोगी फर्म-मै0 महावीर एग्रो एण्ड फूड प्रोडक्टस (फ्लोर मील) को उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया सांसद ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की लाभार्थी तबस्सुम बानों को 05 लाख रुपए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के लाभार्थी नरेश कुमार को 05 लाख एवं ओडीओपी की लाभार्थी राधा साहू को 10 लाख का चेक वितरित किया तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत चयनित लाभार्थी-शुभम सोनी मिश्री लाल, ममता देवी, कल्पना देवी माया देवी शीला देवी शकुन्तला उर्मिला देवी एवं रानी को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किया। इसके साथ ही सांसद ने एक उत्पाद-एक प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के अन्तर्गत चयनित लाभार्थी-कल्पना देवी रेनू देवी गुन्जना देवी शकुन्तला देवी डाली वर्षा पूनम श्रीवास्तव पूजा देवी सुषमा देवी नीलू देवी ऊषा देवी अर्जुन कुमार सुरेश चन्द्र एवं लवकुश कुमार को प्रमाण पत्र वितरित किया

सांसद ने सम्बोधन के दौरान विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को प्रेरित किया एवं विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण लेने वाले लाभार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिन उद्देश्यों के लिए प्रशिक्षण लोन लिए हैं उसमें अपनी क्षमतानुसार कार्य करना प्रारम्भ कर तरक्की करें इस कार्य में सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव सहायता उपलब्ध करायी जायेंगी उन्होंने कहा कि स्वरोजगार एक ऐसा माध्यम हैं जिसमें आप स्वयं रोजगार के साथ ही दूसरों को भी रोजगार देने का कार्य करते हैं एवं सरकार आपकी सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनपद कौशाम्बी में पर्यटन एवं स्वरोजगार के माध्यम से गरीबी एवं पिछड़ेपन को दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनपद को बौद्ध एवं रामायण सर्किट से जोड़ा जा रहा है, जनपद कौशाम्बी ऐतिहासिक दृष्टि से गौरवशाली एवं वैभवशाली जनपद हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा हैं कि प्रत्येक जनपद की गौरवशाली एवं वैभवशाली इतिहास को एक चैप्टर के रूप में बच्चों को पढ़ाया जाय सांसद ने कहा कि आगामी 10 वर्षों में जनपद की दशा व दिशा बदलने वाली है और यह स्वयं सहायता समूह को प्रोत्साहित कर एवं पर्यटन का हब बनने से होगा। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जनपद में टिशू कल्चर लैब की शुरूआत की जा रहीं है जो आगामी 06 माह में शुरू हो जायेंगा, जिससे जनपद के किसानों को अन्य जनपद एवं प्रदेशों में नहीं जाना पडे़गा, जनपद में ही गुणवत्तापूर्ण एवं कम दाम में उपलब्ध हो जायेंगा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विगत 08 वर्षों में समाज के सभी वर्गो के कल्याण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनायें संचालित की हैं एवं अनेक विकास के कार्य करायें हैं सांसद ने कहा कि समाज में एक ऐसा वातावरण का निर्माण किया जाय, जिसमें रोजगार का मतलब नौकरी ही नहीं स्वरोजगार भी हो उन्होंने कहा कि जनपद में 75 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने जनपद वासियों से अमृत सरोवर के निर्माण कार्य में श्रमदान करने का भी आवाह्न करते हुए कहा कि यह आजादी के 75वें वर्ष की याद में बनाया जा रहा है, जो एक यादगार स्मारक के रूप में बनेंगा तथा पर्यटन का केन्द्र भी होगा अमृत सरोवर के निर्माण कार्य में श्रमदान करने वालों का नाम सुनहरे अक्षरों से लिखा जायेंगा। उन्होंने कहा कि जनपद में 75 मिनी स्टेडियम का भी निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू कराया जायेंगा इस अवसर पर पूर्व विधायकगण शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल एवं लाल बहादुर चेयरमैन डीसीएफ चन्द्रदत्त शुक्ला जिलाधिकारी सुजीत कुमार, मुख्य विकास अधिकारी शशिकान्त त्रिपाठी उपायुक्त उद्योग एस सिद्दीकी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण एवं लाभार्थी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें

 

Taza Khabar