लखनऊ02मार्च25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ -राष्ट्रीय पक्षी मोर की ग्रामीण ने बचाई जान , मोर को घायल अवस्था में आवारा कुत्तों ने घेरा था, ग्रामीण कमलेश कुमार,दिलीप कुमार ने मोर को बचाया, आवारा कुत्तों के हमले से मोर हुआ था घायल, ग्रामीणों ने घायल मोर को अपने घर में पनाह दी, वन विभाग टीम ने घायल मोर को कब्ज़े में लिया, चिनहट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का है मामला
➡लखनऊ-लखनऊ कमिश्नरेट में 2 अफसरों का तबादला, सौम्या पांडेय ACP ट्रैफिक बनाई गईं, विकास कुमार पांडेय ACP कृष्णानगर बने
➡लखनऊ-फर्जी आईएएस को पुलिस ने गिरफ्तार किया, लोगों को मकान दिलाने के नाम पर करता था ठगी, गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में फर्जी आईएएस अरेस्ट, पुलिस हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
➡लखनऊ-ठाकुरगंज पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, फुटपाथ पर रहने वाले बुजुर्ग की अचानक हुई मौत, पुलिस ने मृतक के अंतिम संस्कार का उठाया जिम्मा, गुल्लाला घाट पर पुलिस टीम ने कराया अंतिम संस्कार
➡लखनऊ -यूपी वॉरियर्स और गुजरात जाइंट्स के बीच मैच कल, होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा कल मैच, लखनऊ के प्रशंसकों के बीच यूपी वॉरियर्स की टीम , प्रशंसकों से कल के मैच को देखने की अपील की , प्रशंसकों ने भी टीम की और खिलाड़ियों की तारीफ की, इकाना स्टेडियम में 3 मैच खेलेगी यूपी वॉरियर्स टीम
➡बिजनौर-आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद का बयान, आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाने पर बोले, ये बहनजी का अपना निर्णय है- चंद्रशेखर आजाद, वे अपनी पार्टी की मालिक हैं- चंद्रशेखर आजाद, निजी फैसले पर मैं कुछ नहीं कहना चाहता-चंद्रशेखर, उनके फैसलों का असर समाज पर भी होता है-चंद्रशेखर
➡हमीरपुर -प्रधान शिवनारायण ने मौरंग खदान में की फायरिंग, गुर्गों के साथ खदान में रंगदारी लेने पहुंचा था प्रधान, रंगदारी न देने पर ग्राम प्रधान ने खदान में की फायरिंग, ग्राम प्रधान की फायरिंग से खदान कर्मचारी बाल बाल बचे, मौरंग खदान कर्मचारी की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा, ग्राम प्रधान गढ़हर समेत 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा, प्रधान पर मौरंग खदानों पर अवैध वसूली का आरोप, चिकासी की टोला खंगारन खंड संख्या 5 का मामला
➡श्रावस्ती -CHC में नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा , ANM पर लापरवाही बरतने का परिजनों का आरोप , समय से दवा न मिलने से नवजात की मौत-परिजन, अस्पताल परिसर में हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस, मृतक बच्चे के पिता ने मल्हीपुर थाने में दी तहरीर , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर का मामला
➡गोंडा-पूर्व सांसद बृजभूषण शरण ने खरीदा दूसरा हेलीकॉप्टर, 5-सीटर हेलीकॉप्टर का विधिवत पूजन किया, कीमत 11 करोड़ रुपये, राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन, समर्थकों के बीच बृजभूषण ने फिर दिखाई अपनी ताकत, गोंडा में हेलीकॉप्टर देखने के लिए उमड़ी भीड़ , यूपी में 2-2 हेलीकॉप्टर रखने वाले एकमात्र नेता हैं बृजभूषण
➡ऋषिकेश-नशा तस्करों के खिलाफ दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.105 किलो गांजे के साथ 1 नशा तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त वाहन एक्टिवा को भी किया सीज, अभियुक्त की पहचान रामकुमार जाटव के रूप में हुई
➡वाराणसी-वाराणसी में RPF जवानों ने ग्रामीणों को पीटा , सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल, कई ग्रामीण घायल, कई को हिरासत में लिया , बरेका में रास्ता बंद होने को लेकर हुआ विवाद, ग्रामीणों ने महिलाओं को आगे कर किया विरोध, विरोध के दौरान हुआ पथराव,RPF जवान घायल , वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र का मामला
➡सहारनपुर –कई दिनों से लापता अंकित गगनेजा का शव मिला, दोस्तों के साथ स्टेशन के पास से हुआ था लापता , कड़ी मशक्कत के बाद अंकित का शव नाले से बरामद , पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा , सहारनपुर के थाना जीआरपी में दर्ज है मुकदमा
➡कुशीनगर -मासूम बच्ची से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज, पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार को हिरासत में लिया, कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के वार्ड का मामला
➡हाथरस-पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी गैंग का किया भंडाफोड़, गिरोह के मास्टरमाइंड पीयूष मित्तल को किया अरेस्ट, पुलिस और एसओजी टीम को मिली बड़ी कामयाबी, 12.50 करोड़ की 18 संपत्तियों के कागजात किए बरामद, थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के चूड़ी वाली गली से अरेस्ट
——————————————————————————————————-

More Stories
कौशाम्बी 11फ़रवरी 26*जीआईसी विद्यालय में कक्षा 10 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित*
अयोध्या 11 फ़रवरी 26*रूदौली विधायक रामचंद्र यादव ने आग पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और राहत सामग्री वितरित की
हरदोई ११ फरवरी २६ * धामापुर फ्लाईओवर पर पलटी गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक सुरक्षित; मौके पर जुटी भीड़, बाद में पहुँची पुलिस