रायबरेली02मार्च25*दहेज के लालची भेड़ियों ने किया गरीब बाप की बेटी की इज़्ज़त से खिलवाड़।
*लालची दुनिया लालची लोग*
रायबरेली से सुनील कुमार यादव की रिपोर्ट यूपीआजतक
रायबरेली* जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बैंती गांव में एक गरीब पिता की बेटी की शादी में दहेज लोभियों ने इज्जत से खिलवाड़ कर दिया। दुल्हन तैयार थी, घर में शहनाइयां गूंज रही थीं, लेकिन बारात नहीं आई। वर पक्ष ने बीस लाख रुपये और एक कार की मांग पूरी न होने पर शादी से इनकार कर दिया।
पीड़ित पिता राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि बेटी शिवानी की शादी सीतापुर के अंकित जायसवाल से तय हुई थी। तिलक समारोह धूमधाम से हुआ, लेकिन शादी के दिन दूल्हे के पिता ने फोन पर साफ कहा कि जब तक मांगी गई रकम नहीं मिलेगी, बारात नहीं आएगी। यह सुनते ही परिवार में मातम छा गया और दुल्हन फूट-फूटकर रो पड़ी।
लड़की के पिता ने बताया कि तिलक के बाद ही दहेज की मांग रखी गई थी, लेकिन असमर्थता जताने पर उन्हें धमकियां दी गईं। मजबूर होकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दूल्हा अंकित जायसवाल समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस घटना ने फिर से समाज में दहेज प्रथा के कड़वे सच को उजागर कर दिया है।

More Stories
रोहतास15मई26*डीडीयू मंडल में “मिशन लाइफ” के साथ विश्व पर्यावरण दिवस–2026 अभियान का शुभारंभ
सोनभद्र15मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सोनभद्रकी कुछ महत्वपूर्ण खबरें
उत्तराखंड चम्पावत : 230 नाली में मौत की खेती , अब किसानों पर होगी सीधी कार्रवाई*