March 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ01जुलाई24*पेड़ो के माध्यम से होगा खुशहाल जीवन ,जिला महासचिव*

लखनऊ01जुलाई24*पेड़ो के माध्यम से होगा खुशहाल जीवन ,जिला महासचिव*

लखनऊ01जुलाई24*पेड़ो के माध्यम से होगा खुशहाल जीवन ,जिला महासचिव*

मोहनलालगंज लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के मौके पर समाजवादियों ने व्रक्षा रोपण कर हरियाली एवम खुशहाली लाने का संदेश दिया। समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 52 वें जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र सरोजनी नगर के तपोवन नगर चिल्लावां में मदरसा सिरताजुल के प्रांगण में आधा दर्जन वृक्षों को लगा कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिवस मनाया गया, इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने कहा कि इस वक्त समाज की जनता,पशु ,पक्षी भीषण गर्मी से बेहाल हैं बरसात शुरू हो गई है सभी से अपील है कि पेड़ लगाकर हरियाली के साथ खुशहाली लाएं जिससे भीषण गर्मी से प्रभावित इंसानों के साथ जीव जंतुओं को राहत मिल सके।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी शशिलेंदर यादव, जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी मेराज खान मानू, पूर्व पार्षद पति किशन यादव दादा, लल्लू यादव, जिला सचिव तबरेज खान, साहबान खान, आमिर, सिब्बू , शिवम् गोलू,दिलीप विश्वकर्मा, जिब्रान , मेहनाज खान, गुलफाम , विनोद कुमार, सुजीत समेत काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद थे ,पेड़ लगाने के साथ सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की।

Taza Khabar