लखनऊ 8 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ – पूर्व सांसद शंखलाल मांझी जनभवन पहुंचे, भारतीय मछुआ महासंघ ने सौंपा मांग पत्र, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सौंपा मांग पत्र, उपजातियों को SC सूची में शामिल करने की मांग, 2016 के शासनादेश के अनुपालन की उठी मांग, 2019 के शासनादेश को निरस्त करने की अपील, मछुआरों के लिए 25 हजार आवास पैकेज की मांग, विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल से मुलाकात
➡आगरा – 2 कारोबारियों से 1.07 करोड़ रुपये की ठगी, निवेश के नाम पर साइबर अपराधियों ने रचा खेल,. सोशल मीडिया के जरिए दोनों पीड़ितों को फंसाया, व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर मोटा मुनाफे का झांसा, “610 बार्कलेज स्मार्ट स्टॉक पिक्स” ग्रुप के जरिए ठगी, सानिया नाम की महिला बताई जा रही मास्टरमाइंड, ताजगंज के कारोबारी से 57.55 लाख रुपये की ठगी, 12 जनवरी से 28 फरवरी के बीच कराए गए निवेश, पिनाहट के कारोबारी से भी 45.52 लाख रुपए ऐंठे,.. फेसबुक के जरिए दोस्ती कर जाल में फंसाया, अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराई गई रकम, मुनाफा मांगने पर आरोपियों ने और पैसे मांगे
➡देवरिया-गांवों में कूड़ा कलेक्शन सिस्टम ठप, 35 करोड़ से ज्यादा किया गया खर्च, जिले में 1100 RRC सेंटर बदहाल पड़े, सफाई कर्मी गांवों से रहते हैं नदारद, कूड़ा कलेक्शन रिक्शा, उपकरण बंद, DPRO की मॉनिटरिंग पर उठे सवाल
➡शाहजहांपुर- स्वास्थ्य विभाग में 30 लाख का घोटाला, फर्जी दस्तावेज लगाकर किया गया घोटाला, मेडिकल क्लेम के नाम पर किया घोटाला, पूर्व कर्मचारियों के इलाज के क्लेम में घोटाला, बाबू सहित 13 पूर्व कर्मचारियों पर केस दर्ज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का मामला
➡चन्दौली- 75 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार., बनरसिया माइनर के पास से दबोचा गया, आरोपी भगवान यादव बिहार का रहने वाला, 50 हजार चन्दौली, 25 हजार सोनभद्र से इनाम, कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद., थाना इलिया पुलिस की चेकिंग में सफलता
➡वाराणसी- वाराणसी कफ सिरप मामले में बड़ी कार्रवाई, वैभव जायसवाल की मां और पत्नी अरेस्ट, मां और पत्नी समेत 5 महिलाएं गिरफ्तार, शुभम जायसवाज का करीबी है वैभव जायसवाल, हवाला के जरिए पैसों की करता था हेराफेरी, न्यायालय ने महिलाओं को किया रिहा, पुलिस को नहीं मिली महिलाओं की रिमांड, 5 महिलाओं के नाम पर शराब ठेके
➡प्रयागराज- पटाखा माफिया कादिर की बेल पर सुनवाई, जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला, विवेचना अधिकारी ने दाखिल किया जवाब, शिकायकर्ता के अधिवक्ता को समय मिला, जवाब दाखिल करने के लिए दो हफ्ते मिले , 27 अप्रैल को हाईकोर्ट अगली सुनवाई होगी, जेल में बंद कादिर, अन्य की जमानत याचिका
➡हाथरस – मां-बेटे की मौत से फैली सनसनी, एक घंटे के अंदर मां-बेटे की मौत, बेटे का शव घर पहुंचते मां की मौत, हार्ट अटैक आने से मां की भी हुई मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं झेल पाई मां, उपचार के दौरान बेटे की हुई थी मौत, सादाबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡जालौन- पशु बाड़े में दफन मिला युवक का शव, टुकड़ों में छत-विछत शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी, घटना के बाद परिजनों ने काटा बवाल, हत्या कर शव दफनाने का आरोप, माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र की घटना
➡दिल्ली- मल्लिकार्जुन खरगे पर टिप्पणी का मामला, असम सीएम हिमंत बिस्वा सर्मा पर आरोप, जंतर मंतर पर यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ने असम CM से माफी की मांग की
➡दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे पीसी, कैबिनेट बैठक को लेकर करेंगे प्रेस वार्ता, शाम 4 बजे प्रेस वार्ता करेंगे अश्विनी वैष्णव
➡कन्नौज – विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, ससुरालीजनों ने परिजनों को दी सूचना, ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप, पति सहित ससुरालीजनों पर कार्रवाई की मांग, छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡दिल्ली=- यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब का बयान, असम CM हिमंत बिस्वा को पागल बताया, बीजेपी की सोच दलित विरोधी है- उदयभानु
➡आगरा – आगरा दक्षिण विधानसभा को सौगात, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दी जानकारी, CM-GRIDS योजना के तहत प्रोजेक्ट को मंजूरी, सुभाष पार्क से मारूति स्टेट रोड तक बनेगा मार्ग, RCC व्हाइट टॉपिंग तकनीक से तैयार होगी सड़क, प्रोजेक्ट में स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का भी होगा समावेश,.. LED स्ट्रीट लाइट से जगमगाएगा पूरा मार्ग, हरियाली और चौड़े फुटपाथ बनाए जाएंगे
➡शाहजहांपुर- पुलिस और राजस्व टीम के सामने हंगामा, पिता और पुत्र पुलिस के सामने पेड़ पर चढ़े, पिता-पुत्र ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाया, मौके से पुलिस ने दोनों को बचाया, पिता धनपाल पुत्र विवेक समेत 6 पर केस, थाना जलालाबाद के मंगटोरा गांव की घटना
➡अलीगढ़- अलीगढ़ PWD की बड़ी लापवाही आई सामने, नाला निर्माण,खुदाई के दौरान पार्षद का घर गिरा, घर गिरने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश, PWD के खिलाफ स्थानीय लोगों में नाराजगी, पिछले 2 माह से चल रहा नाला निर्माण कार्य, एक माह पहले ज्वेलर्स की गिरी थी दुकान, लोगों ने रोड जाम की,PWD के खिलाफ हंगामा , थाना बन्नादेवी की सरसोल जीटी रोड की घटना
➡चन्दौली- सनसनीखेज हत्या का खुलासा, पत्नी और ननदोई निकले हत्यारे, अवैध संबंध बना हत्या की बड़ी वजह, गला दबाकर और रस्सी से की हत्या, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, बबुरी थाना पुलिस ने किया खुलासा
————————————————————————————

More Stories
कानपुर नगर 8 अप्रैल 26*जनता जनार्दन की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।” रचना सिंह गौतम
कौशाम्बी 8 अप्रैल 26*स्टेडियम में कोचिंग बाउंड्री वॉल निर्माण कराए जाने की मांग*
कौशाम्बी 8 अप्रैल 26*बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात*