लखनऊ 7 नवम्बर 26*छोटी दीपावली पर कैसरबाग पुलिस अलर्ट, हिन्द चौराहे पर चलाया सघन चेकिंग अभियान*
*लखनऊ। छोटी दीपावली के अवसर पर राजधानी में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसीपी पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के सख्त निर्देश पर कैसरबाग थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। थाना क्षेत्र के हिन्द चौराहे पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की*
इस दौरान पुलिस टीम ने विशेष रूप से मोटरसाइकिल सवारों की चेकिंग की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। अभियान के दौरान अरविंद कुमार, चंदन मिश्रा सहित कैसरबाग थाने का अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
त्योहार के मद्देनजर चौराहे पर पुलिस की मुस्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद दिखाई दी। डीसीपी पश्चिम के निर्देश पर पुलिस की सक्रियता का उद्देश्य त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना रहा।
More Stories
कौशाम्बी 7 नवम्बर 26**एटीएस फिटनेस सेंटर का उद्घाटन,परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया शुभारंभ*
कानपुर नगर 7 नवम्बर 26*बिजली कनेक्शन के नाम पर धन लेने का आरोप, उपभोक्ता पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज*
बांदा 6 नवंबर 26*शादी से इनकार पर किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत*