लखनऊ 7 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- ठाकुरगंज में पुलिस का पैदल गश्त अभियान, घंटाघर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ गश्त, सड़क किनारे खड़े वाहनों पर पुलिस की सख्ती, नियम तोड़ने वालों को दी कार्रवाई की चेतावनी, पुराने लखनऊ के कई इलाके जाम से बेहाल
➡लखनऊ- ग्रीन कॉरिडोर सुल्तानपुर रोड से होगा कनेक्ट, 33 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 4-लेन सड़क, गोमती नगर विस्तार से अर्जुनगंज जाना होगा आसान, 10 लाख आबादी को मिलेगा सीधा फायदा, LDA VC प्रथमेश कुमार ने किया निरीक्षण, आर्मी लैंड से मरी माता मंदिर तक बनेगा नया रूट
➡लखनऊ- LDA टीम और प्लॉटिंग मालिक के समर्थकों में झड़प, अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई में LDA टीम से कहासुनी, सभासद विश्वजीत भदौरिया पर कार्रवाई में बाधा का आरोप, LDA कर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई, वीडियो वायरल, दबंगों की अवैध प्लॉटिंग से नैमिष नगर योजना प्रभावित, LDA टीम ने पुलिस सुरक्षा में कार्रवाई की मांग की
➡देवरिया- पॉक्सो एक्ट केस में वांछित अजीत की गिरफ्तारी, रुद्रपुर पुलिस ने सेमरौना पुल से आरोपी को दबोचा, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का था आरोप, पीड़िता को पुलिस ने पहले सकुशल बरामद किया
➡गोंडा- छपिया के मांड़ा गांव में आग का तांडव, आग से फूस के 5 घर जलकर हुए राख, खुले आसमान के नीचे आए पांचो परिवार, सूचना के बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड, राजस्व टीम ने आग से नुकसान का लिया जाएजा
➡मेरठ- पति-पत्नी की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत, विवाद के बाद दम्पति ने खुद को लगाई आग, बंद कमरे में दम्पति ने लगाई आग, 70% जले पति-पत्नी की अस्पताल में मौत, इलाज के दौरान पति-पत्नी की हुई मौत, पति के नशे को लेकर दोनों में रहता था विवाद, 5 साल पहले जुबैर की निदा से हुई थी शादी, पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, परिवार में कानूनी कार्रवाई से इंकार किया, लोहियानगर थाना क्षेत्र के उमर नगर की घटना
➡पीलीभीत- DM को धमकी देने वाला आरोपी की गिरफ्तारी, डीएम के आशुलिपिक की तहरीर पर दर्ज हुआ केस, किसान नेता बलजिंदर ने DM को धमकी थी, पुलिस ने आरोपी बलजिंदर को अरेस्ट कर भेजा जेल, पूरनपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
➡सिद्धार्थनगर- तालाब में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों की मदद से शव को निकाला बाहर, बांसी कोतवाली के डहरिया ताल का मामला
➡अमेठी- लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन डिरेल होते-होते बची, ट्रेन के डिसबैलेंस होने पर लोको पायलट ने ट्रेन रोकी, टेक्निकल स्टाफ की मदद से खराबी को किया ठीक, करीब 1 घंटे तक रुकी रही बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन, ट्रैक बदलते समय ट्रेन के डिसबैलेंस होने की जानकारी, सिंदुरवा स्टेशन के पास मुबारकपुर के पास का मामला
➡फर्रुखाबाद- खेत में पानी लगाने को लेकर खूनी संघर्ष, दबंग परिवारजनों ने युवक से की मारपीट, दबंगों ने महिलाओं पर भी किया हमला, दो महिलाओं सहित चार लोग हुए घायल, कायमगंज कोतवाली इलाके का मामला
➡अमरोहा- गांव शकरपुर में गोवंश के अवशेष मिले, नहर किनारे पड़े मिले गोवंश के अवशेष, जानकारी पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता, पुलिस ने मामले में किया मुकदमा दर्ज, रजबपुर क्षेत्र के गांव शकरपुर का मामला
➡सहारनपुर- होमगार्ड सूरज ने खाया जहर, हालत गंभीर, नौकरी से हटाए जाने के बाद खाया जहर, बिना नोटिस निकाले जाने का लगाया आरोप, दोबारा नौकरी के नाम पर मांगे 3 लाख, मामले में पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल, थाना सदर बाजार क्षेत्र की घटना
➡सहारनपुर- सहारनपुर में बदला मौसम का मिज़ाज, हवाओं के साथ बूंदा-बांदी हुईं तेज़, गेहू की तैयार फसल को भारी नुक्सान, बारिश देख किसानों की बढ़ी चिंता
➡लखनऊ- KGMU में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में आयोजित विशेष आयोजन, कुलपति डा. सोनिया नित्यानन्द ने दिया जागरूकता संदेश, डा. सूर्यकान्त ने बीमारियों और स्वास्थ्य चुनौतियों पर डाली रोशनी, देश में हृदय, डायबिटीज और सांस के मरीजों की संख्या चिंताजनक, अस्वस्थ जीवनशैली और फास्ट फूड को बताया बड़ा कारण, गर्मी में देसी पेय और मौसमी फलों के सेवन की सलाह, धूम्रपान, प्रदूषण और प्लास्टिक से दूर रहने की अपील
➡सीतापुर- DM ने जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक, सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य भी रहे मौजूद, प्रवेश पर मानक अनुरूप शुल्क लेने के निर्देश, किताबें यूनिफार्म खरीदने पर भी दिए निर्देश, विशेष दुकानदारों से खरीदने के लिए बाध्यता नहीं
➡सिद्धार्थनगर- संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, जमुआर नाले में शव मिलने से सनसनी, रोवापार निवासी बुद्धिराम के रूप में शिनाख्त, सिद्धार्थनगर के सदर थाना क्षेत्र का मामला
➡हापुड़- पशु का चारा काटते समय हादसा, मशीन में उतरा करंट, महिला की मौत, करंट लगने से महिला की हुई मौत, थाना बाबूगढ़ क्षेत्र का मामला
➡बुलंदशहर- सिकंदरपुर स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरा युवक, नोएडा के होटल में मजदूरी करता है घायल युवक, प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर किया रेफर
➡लखनऊ- स्मैक बेचने की आरोपी महिला अरेस्ट, महिला से पुलिस ने अवैध स्मैक किया बरामद, 63 पुड़ियों में रखा था स्मैक पाउडर, गश्त में संदिग्ध हालत में पकड़ी गई महिला, मौसमी नाम की 24 वर्षीय महिला गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र का मामला
➡सिद्धार्थनगर- गेहूं की खड़ी फसल में लगी भीषण आग, आग से किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान, करीब 7 बीघा फसल जलकर हुई राख, लोगों ने बमुश्किल आग पर पाया काबू, डुमरियागंज तहसील इलाके का मामला
➡अमेठी- DM ने गेहूं की फसल का जायजा लिया, उत्पादन आकलन के लिए क्रॉप कटिंग कराई, खेत में 43.03 वर्ग मीटर क्षेत्र में क्रॉप कटिंग, क्रॉप कटिंग से 12.560 किलो गेहूं प्राप्त हुआ, गेहूं नजदीकी सरकारी क्रय केंद्रों पर ही बेचें-DM, खेतों में फसल अवशेष बिल्कुल न जलाएं-DM
➡देवरिया- DIG एस चनप्पा ने पुलिस लाइन में की समीक्षा, SP संजीव सुमन के साथ निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा, अपराध नियंत्रण, महिला संबंधित अपराधों की समीक्षा की, कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के दिये निर्देश, जनजागरूकता कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाए-DIG
➡सुल्तानपुर- एसपी ने दारोगा को लगाई जमकर फटकार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, एसपी सुल्तानपुर मीडिया से कर रहीं थीं वार्ता, दारोगा को फोन पर बात करना पड़ा मंहगा, नगर कोतवाली के पयागीपुर का मामला
➡एटा- कीचड़ भरे रास्ते पर गुजरने को ग्रामीण मजबूर, पानी की निकासी न होने से ग्रामीण परेशान, जलेसर ब्लॉक के नगला गड़रिया का मामला
➡हापुड़- BKU नेता राकेश टिकैत पहुंचे हापुड़, राकेश टिकैत ने सरकार पर बोला हमला, बारिश से फसल नुकसान पर जताई चिंता
➡सीतापुर- तेज आंधी के साथ बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी से राहगीरों का चलना दूभर, आंधी के चलते शहर की विद्युत आपूर्ति ठप
➡दिल्ली- विधानसभा की सुरक्षा में चूक मामले में कड़ी कार्रवाई, ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए, सुरक्षा लापरवाही पर उच्च स्तर से सख्त एक्शन, घटना के समय मौजूद पूरा स्टाफ तत्काल सस्पेंड, सुरक्षा प्रोटोकॉल में गंभीर चूक, विस्तृत जांच शुरू, वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके की रिपोर्ट तलब की, संवेदनशील जगह पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं
———————————

More Stories
कानपुर नगर26मई26*लड़खड़ाती उम्मीदों के बीच हक की लड़ाई क़ायम
कानपुर नगर26मई26*थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में शिवराजपुर पुलिस ने किया भंडारा आयोजन
देहरादून26मई26*उत्तराखंड पुलिस के हेड कांस्टेबल की संदिग्ध पारिस्थितियों में मौत, लगातार चली 11 गोलियां