November 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 19 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 19 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 19 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ: अली जैदी ने योगी सरकार के फैसले का स्वागत किया। वक्फ अधिनियम के तहत नियमावली बनाने की सराहना। नई नियमावली से वक्फ संपत्तियों का संरक्षण होगा। संपत्तियों के प्रबंधन और निगरानी में पारदर्शिता आएगी। गरीब, जरूरतमंद मुसलमानों को मिलेगा इसका लाभ। पूर्ववर्ती सरकारों पर वक्फ संपत्तियों की अनदेखी का आरोप। वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जों को लेकर उठाए सवाल।

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी का आज का कार्यक्रम। सुबह 10:15 बजे देहरादून चिड़ियाघर पहुंचेंगे। सफेद बाघ तेजस के बाड़े का करेंगे उद्घाटन। पर्यटकों के लिए बाघ बाड़े का लोकार्पण करेंगे। 11:15 बजे कैंट विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम। कई विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास-लोकार्पण।

गोरखपुर: CM योगी आज दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे गोरखपुर। गोरखपुर को 792 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। सीएम 55 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखेंगे नींव। भारीवैसी में 491 करोड़ से बनेगा विश्वविद्यालय। 50 हेक्टेयर जमीन पर होगा विश्वविद्यालय का निर्माण। 621 करोड़ की 16 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास। 171 करोड़ की 39 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण। रोहिन नदी के तटबंधों पर बनेंगे दो पंपिंग स्टेशन। दोपहर बाद कचहरी टाउनहॉल मैदान पहुंचेंगे CM।

दिल्ली: दिल्ली में आजाद समाज पार्टी की प्रेसवार्ता आज। बहुजन स्वराज संकल्प महारैली को लेकर प्रेसवार्ता। 26 नवंबर को लखनऊ में बहुजन स्वराज महारैली। संविधान दिवस के अवसर पर महारैली आयोजित। लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में आयोजन। आज दोपहर 12 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस।

दिल्ली: CM पुष्कर सिंह धामी का आज दिल्ली दौरा। दोपहर 2 बजे दिल्ली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री धामी। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में होंगे शामिल। उत्तराखंड दिवस समारोह में भी होंगे शामिल।

हापुड़: आज बृजभूषण शरण सिंह आएंगे हापुड़। महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण करेंगे। धौलाना के नंदपुर गांव में मूर्ति का अनावरण।

मेरठ: हिमाचल प्रदेश के बद्दी में UP STF की छापेमारी। नकली दवा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़। 3 कमरों में चल रहा था दवाएं बनाने का कारोबार। चने की भूसी मिलाकर बनाई जा रही थीं दवाएं। कई तरह के पाउडर मिलाकर बनाई जा रही थीं दवाएं। कनिका हेल्थकेयर, ALKEL हेल्थ और बायोमेक्स के नाम से बन रही थीं दवाएं। हसीन, वसीम और मुन्ना उर्फ मोनू कुमार गिरफ्तार। मेरठ STF, UP FSDA, हिमाचल पुलिस ने की कार्रवाई।

आगरा: समर्पण अस्पताल में बड़ी लापरवाही का आरोप। जिंदा मरीज को मृत घोषित करने पर बवाल। मरीज को मुर्दा बताकर अस्पताल से बाहर निकाला। परिजनों का फूटा गुस्सा, अस्पताल में किया हंगामा। सड़क हादसे में घायल हुई थी महिला शशि। मरीज के ब्रेन का किया गया था ऑपरेशन। उपचार के लिए दूसरे अस्पताल में कराया भर्ती। हरीपर्वत पुलिस ने शुरू की मामले की जांच। थाना हरीपर्वत क्षेत्र का मामला।

बलरामपुर: भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत। अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा। हादसे में 5 की मौत, 3 लोग गंभीर घायल। घायल गौरीवनडीह गांव के बताए जा रहे हैं। उतरौला कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा।

मऊ: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल। बदमाश सैफूदीन काफी दिनों से चल रहा था फरार। पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के पास हुई मुठभेड़।

बहराइच: अलाव तापते वक्त हादसे का शिकार हुई मासूम। अलाव की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसी बच्ची। बच्ची को इलाज के लिए कराया गया भर्ती। बहराइच के थाना रिसिया इलाके का मामला।

रायबरेली: अज्ञात वाहन ने खड़ी कार में मारी टक्कर। कार के पास खड़ा युवक नाले में गिरा। कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर। बछरावां क्षेत्र के बगाही मोड़ के पास की घटना।

सहारनपुर: स्कूटी सवार छात्राएं ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आईं। हादसे में तीनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ली। हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस। थाना नकुड़ क्षेत्र के अंबेहटा का मामला।

दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर जबरन दाखिल हुआ व्यक्ति। डिपार्चर गेट पर जबरन घुसने का किया प्रयास। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा। क्विक रिस्पॉन्स टीम ने CISF को दी सूचना। CISF ने संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। व्यक्ति के पास से कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। पूरे मामले की जांच-पड़ताल जारी। CISF ने X पर दी घटना की जानकारी। जवानों की सतर्कता से टली बड़ी अप्रिय घटना।

बहराइच: खौलती सब्जी की कढ़ाई में गिरा मासूम। हादसे में बच्चा बुरी तरह झुलसा। मेडिकल कॉलेज में बच्चे का चल रहा इलाज। बौंडी थाना क्षेत्र के घुरदेवी का मामला।

रायबरेली: तेज रफ्तार धान लदी DCM मकान में घुसी। हादसे में तीन बाइक क्षतिग्रस्त। बिजली का खंभा टूटकर सड़क पर गिरा। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान। पुलिस ने DCM चालक को हिरासत में लिया। खीरों थाना क्षेत्र के चौराहे की घटना।

बाराबंकी: तेज रफ्तार कार DCM में पीछे से घुसी। टक्कर लगते ही कार में लगी भीषण आग। कार सवार लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं। फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू। थाना सफदरगंज क्षेत्र का मामला।

रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में शॉप में लगी आग। परचून की दुकान बनी आग का गोला। लाखों का सामान, नकदी जलकर हुई राख। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। शॉर्ट सर्किट बताई जा रही आग लगने की वजह। सलोन कोतवाली क्षेत्र के पास की घटना।

रायबरेली: रायबरेली में सड़क हादसे में महिला की मौत। स्पीड ब्रेकर पर बाइक चढ़ने से हुआ हादसा। बाइक में बैठी महिला की गिरने से हुई मौत। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पास की घटना।

रायबरेली: अवैध शस्त्र के साथ आरोपी गिरफ्तार। आरोपी उदय सोनकर को किया गिरफ्तार। कब्जे से तमंचा, एक बाइक हुई बरामद। शहर कोतवाली पुलिस ने की गिरफ्तारी।

Taza Khabar