लखनऊ 17 नवम्बर 26*21 दिसंबर से सरोजनीनगर में गूंजेगी श्रीहनुमंत कथा, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे प्रवचन*
लखनऊ। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से सरोजनीनगर के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 21 से 25 दिसंबर तक पांच दिवसीय श्रीहनुमंत कथा का आयोजन होगा।
बागेश्वर धाम के संत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री प्रतिदिन दोपहर दो बजे से श्रद्धालुओं को कथा सुनाएंगे।
हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में होने वाले आयोजन में बालाजी की महिमा और प्रभु श्रीराम की भक्ति का गुणगान होगा।
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि कथा से श्रद्धालुओं को भक्ति, सेवा, समर्पण और साहस की प्रेरणा मिलेगी।
बुजुर्ग श्रद्धालुओं को भी अपने क्षेत्र में ही संत के श्रीमुख से कथा सुनने का अवसर मिलेगा।

More Stories
लखनऊ 17 नवम्बर 26*संगीत महासंग्राम के फिनाले में मची सिंगिंग डांसिंग मॉडलिंग की धूम
लखनऊ 17 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उत्तर प्रदेश की तीन बड़ी खबरें*
लखनऊ 17 नवम्बर 26*SIR-2026 की फाइनल लिस्ट में आपका नाम आ जाने के बाद भी आपका नाम वोटर लिस्ट से कट सकता है।