माघ मेला का असर! लखनऊ–प्रयागराज की इंटरसिटी और गंगा-गोमती एक्सप्रेस के रूट में बड़ा बदलाव
लखनऊ 4जनवरी 26*माघ मेला के चलते रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए ट्रेनों के रूट में बड़ा बदलाव किया है।
प्रयागराज में आयोजित हो रहे माघ मेला के चलते रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए ट्रेनों के रूट में बड़ा बदलाव किया है। Indian Railways के अनुसार, लखनऊ–प्रयागराज इंटरसिटी और गंगा-गोमती एक्सप्रेस अब महत्वपूर्ण स्नान तिथियों पर प्रयागराज जंक्शन तक नहीं जाएंगी, बल्कि प्रयाग जंक्शन से ही उनका आवागमन होगा। इसके अलावा 14242 नौचंदी एक्सप्रेस, 14308 बरेली–प्रयागराज एक्सप्रेस और 14230 ऋषिकेश–प्रयागराज एक्सप्रेस भी स्नान पर्वों के दौरान प्रयाग जंक्शन पर ही समाप्त की जाएंगी। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था माघ मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा और स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लागू की गई है, जबकि कुछ अन्य ट्रेनें बदले हुए मार्ग से संचालित की जाएंगी।

More Stories
सुल्तानपुर12जुलाई26*कबाड़ गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका*
नोयडा/भोजपुर12जुलाई26*न भूतो,न भविष्यति : इस्सयोग आध्यात्मिक क्रांति
कौशाम्बी12जुलाई26*विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित*