ब्रेकिंग
लखनऊ 12 नवम्बर 26*यूपी में ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन फाइनल! 2027 में साथ लड़ेंगे चुनाव।

लखनऊ *दलित-मुस्लिम राजनीति में नया मोर्चा, अखिलेश के PDA समीकरण के सामने नई चुनौती। उत्तर प्रदेश की सियासत से बड़ी खबर। असदुद्दीन ओवैसी और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2027 का विधानसभा चुनाव साथ लड़ने का ऐलान कर दिया है।AIMIM और आजाद समाज पार्टी के बीच गठबंधन पर सहमति बन गई है। हालांकि सीटों के बंटवारे पर बातचीत अभी जारी रहेगी। 2022 के विधानसभा चुनाव में AIMIM को 0.49% और आजाद समाज पार्टी को 0.13% वोट मिले थे। दोनों पार्टियों का संयुक्त वोट शेयर तब महज 0.62% था। लेकिन अब राजनीतिक परिस्थितियां अलग हैं। चंद्रशेखर आजाद नगीना से सांसद हैं, जबकि ओवैसी की पार्टी ने पश्चिमी यूपी के निकाय चुनावों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
सबसे बड़ा सवाल क्या ओवैसी और चंद्रशेखर का गठबंधन अखिलेश यादव की PDA राजनीति के सामने नया विकल्प पेश करेगा?
More Stories
हरदोई 12 नवम्बर 26*चौथी की रस्म में बराती और कन्या पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे*
पूर्णिया बिहार 11 नवंबर 26 *मधुबनी में दंगल का आगाज, महापौर विभा ने किया उद्घाटन*
लखनऊ 12 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*