लखनऊ 11 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ: डालीगंज ROB का निर्माण कार्य पूरा। 23 नवंबर को होगा औपचारिक उद्घाटन। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे पुल का लोकार्पण। ROB शुरू होने से डालीगंज को जाम से राहत। आसपास के लोगों का सफर होगा आसान। ग्रीन कॉरिडोर से शहर के दोनों छोर जुड़ेंगे। ब्रिज पर फिनिशिंग, साइनेज का काम जारी। ब्रिज शुरू करने से पहले सेफ्टी ऑडिट जारी।
➡️लखनऊ: लखनऊ में श्रद्धा दुबे जैसा दूसरा कांड। महिला डांसरों से प्रताड़ित युवक ने सुसाइड किया। देशराज ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की। सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर पत्नी को भेजा। सपना और नेहा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सपना-नेहा ने 12 लाख चोरी का आरोप लगाया था। पारा पुलिस ने देशराज को धमकी दी, गालियां दीं। एनकाउंटर की धमकी से परेशान था देशराज लोधी। देशराज लोधी के आखिरी शब्द, मैंने चोरी नहीं की। सपना-नेहा, पुलिस से प्रताड़ित देशराज ने सुसाइड किया। ठाकुरगंज के लालाबाग में रहता था देशराज लोधी।
➡️लखनऊ: डग्गामार बस चलवाने वाले 9 पुलिसकर्मी। 3 दारोगा समेत 9 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर। चौकी इंचार्ज पॉलिटेक्निक मनोज कुमार लाइन हाजिर। TSI धर्मवीर सिंह, धीरेंद्र सिंह लाइन हाजिर। कमता चौकी में तैनात गजेंद्र सिंह लाइन हाजिर। सिपाही कुलदीप, ऋषभ, अनुज लाइन हाजिर। रुद्र प्रताप सिंह और पुनीत सिंह पर भी एक्शन। ये लोग अवैध बसों का संचालन करवाते थे।
➡️लखनऊ: सिर पर वार कर हिस्ट्रीशीटर की निर्मम हत्या। रमाशंकर उर्फ छोटू कालिया की हत्या की गई। एक नामजद और 2 अज्ञात लोगों पर हुई FIR। कालिया के बेटे आशू ने दर्ज कराया मुकदमा। शराब पार्टी के दौरान विवाद के बाद हुई हत्या। मानकनगर के मंगलखेड़ा रामनगर में वारदात। रमाशंकर कालिया पर 11 आपराधिक मुकदमे।
➡️अमरोहा: शराब की दुकान पर महिलाओं का हंगामा। तोड़फोड़, मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज। 23 नामजद समेत 15-20 अज्ञात पर FIR दर्ज। शराब की दुकान बंद कराने की मांग पर हंगामा। गुस्साई महिलाओं ने दुकान में की तोड़फोड़। गजरौला थाना क्षेत्र के कुदैनी चक का मामला।
➡️बाराबंकी: बाराबंकी में दलित युवक की निर्मम हत्या। जुए के विवाद में मारपीट, दिलीप रावत की मौत। माती के तिलकपुरवा गांव में चल रहा था जुआ। हार-जीत की बाजी में दिलीप रावत की हत्या। प्रमोद यादव फरार, देरी से पहुंची माती पुलिस।
➡️मेरठ: वेस्ट यूपी सब-एरिया की मेगा पूर्व सैनिक रैली। 14 नवंबर को पूर्व सैनिक रैली का आयोजन। रैली में सीएम योगी के आने की संभावना बनी। कुलवंत सिंह स्टेडियम में पूर्व सैनिक रैली होगी। मेरठ और बागपत के पूर्व सैनिक, परिवार आएंगे। मुजफ्फरनगर, बिजनौर के पूर्व सैनिक, परिवार आएंगे। रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर आ सकते हैं सीएम।
➡️हरदोई: शराबी पतियों से महिलाएं परेशान। महिलाओं ने शराब ठेके पर की तोड़फोड़। 45 पेटी शराब और 5 पेटी बीयर नष्ट। शराब की पेटियां तोड़कर सड़क पर फेंकी। बबलू के नेतृत्व में महिलाओं का हंगामा। बबलू समेत 8 नामजद आरोपियों पर FIR। 7 महिलाओं समेत अन्य लोगों पर केस दर्ज। सुरसा थाना क्षेत्र के जूरा गांव का मामला।
➡️बागपत: राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड पर जानलेवा हमला। सिर में गोली मारी गई, हालत गंभीर। गंभीर हालत में मेरठ में किया गया भर्ती। दिवाली मनाने सौरभ तोमर बागपत आए थे। पड़ोसी धीरज और प्रवीण ने गोली मार दी। पटाखे जलाने को लेकर सौरभ से हुआ विवाद। ऑपरेशन कर सिर से गोली निकाल दी गई। रमाला इलाके के गोपालपुर खड़ाना की घटना। 2021 में राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड बने थे सौरभ। पुलिस ने केस लिखा, आरोपियों की तलाश।
➡️मेरठ: गैंगस्टर शेखचिल्ली फुरकान पर इनाम घोषित। शेखचिल्ली पर 50000 रुपये का इनाम घोषित। शेखचिल्ली पर मेरठ के कई थानों में 15 केस। संदीप जागीरपुर पर भी 50 हजार का इनाम। संदीप के खिलाफ 9 गंभीर धाराओं के केस। DIG कलानिधि नैथानी ने दोनों पर बढ़ाया इनाम।
➡️प्रयागराज: सिविल लाइंस में 4 दिन से वकीलों का धरना। 8 वकील चार दिन से थाने में धरने पर बैठे। प्रयागराज में थाने में वकीलों का डांस-मुशायरा। लोन एजेंट की गिरफ्तारी के लिए दे रहे धरना। माइक, लाउडस्पीकर पर शायरी पढ़ते हैं वकील। दरी, बिस्तर, मच्छरदानी लेकर धरने पर वकील। लोन एजेंट ने वकील से 63 हजार की ठगी की। FIR के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो धरना।
➡️रायबरेली: घर के सामने बाथरूम करने पर विवाद। नशे में धुत युवक पर गाली-गलौज का आरोप। हाथ में लाठी लेकर मौके पर पहुंचा युवक। मारपीट का प्रयास करने का भी आरोप। पीड़ित अजय ने गोलू कुशवाहा पर लगाए आरोप। पुलिस से कार्रवाई की पीड़ित ने लगाई गुहार। शहर कोतवाली के त्रिपुला चौकी क्षेत्र का मामला।
➡️नोएडा: अमित हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी हुआ घायल। हत्यारोपी आफताब उर्फ तुस्सी घायल। स्कूटी टकराने को लेकर हुआ था विवाद। विवाद में अमित की हत्या कर दी गई थी। अमित के दोस्त पर भी हुआ था हमला। आरोपी के खिलाफ पहले से 3 केस दर्ज। सेक्टर-3 पार्क में थाना फेस-1 पुलिस से मुठभेड़।
➡️प्रयागराज: बेसिक शिक्षा निदेशक समेत 2 पर FIR। अनिल भूषण चतुर्वेदी पर लिखी गई FIR। कर्मचारी की सर्विस बुक में गलत एंट्री दर्ज की। परीक्षा नियामक प्राधिकारी में तैनाती के समय गड़बड़ी। कोर्ट के आदेश पर बेसिक शिक्षा निदेशक पर FIR।
➡️संभल: शारिक साठा के घर पर नोटिस चस्पा। संभल हिंसा के मास्टरमाइंड हैं शारिक साठा। पुलिस ने शारिक के घर पर नोटिस चस्पा किया। कोर्ट में पेश होने के लिए नोटिस चस्पा किया गया। CJM कोर्ट ने 16 नवंबर को पेश होने को कहा। पेश न होने पर कुर्की की कार्रवाई का नोटिस जारी होगा। 2024 में हुई हिंसा में 4 लोगों की हुई थी मौत। थाना नखासा क्षेत्र का मामला।
➡️रायबरेली: BJP बूथ अध्यक्ष अंशुल लोधी पर हमला। रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से की पिटाई। रंजिश में 3 अज्ञात हमलावरों पर आरोप। जबरन नशीला पदार्थ पिलाने का भी आरोप। बाइक, 2 फोन छीनकर फरार हुए हमलावर। खीरो क्षेत्र के बरौडी-लालपुर मार्ग की घटना।
➡️उत्तरकाशी: श्री यमुनोत्री धाम के कपाट आज होंगे बंद। शीतकाल के लिए बंद होंगे मंदिर के कपाट। सुबह 10.28 बजे बंद होंगे मंदिर के कपाट। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होगी कपाट बंदी। विधि-विधान से कपाट बंद करने की प्रक्रिया। कपाट बंद होने से पहले पूजा-अर्चना शुरू हुई।
➡️देहरादून: चारधाम यात्रा करने वालों का आंकड़ा जारी। 64 लाख 41 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन। पर्यटन मंत्री ने जारी किए फाइनल आंकड़े। ‘इस बार की चारधाम यात्रा रही ऐतिहासिक’। चारधाम यात्रा पूरी तरह सफल- सतपाल। यमुनोत्री में 8.84 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन। गंगोत्री में 10.06 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन। केदारनाथ में 19.13 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन। बद्रीनाथ में 22.45 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन। हेमकुंड साहिब में 3.90 लाख लोगों ने किए दर्शन। 74 लाख से ज्यादा यात्रियों ने कराया पंजीकरण।
➡️असम: असम में पटरी से उतरी ट्रेन। ट्रेन की 7 बोगियां पटरी से उतरीं। हादसे में कई यात्री गंभीर घायल। मिजोरम से कोलकाता जा रही थी ट्रेन। कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे। मौके पर राहत और बचाव का काम जारी। गुवाहाटी के बाहरी इलाके में हादसा।
➡️दिल्ली: विश्व के 100 सबसे प्रदूषित शहरों में 91 भारत के। पंजाब के फरीदकोट दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर। फरीदकोट का AQI 605, बठिंडा का AQI 540 दर्ज। अनपरा, नोएडा, खुर्जा, गाजियाबाद में AQI 300 पार। अनपरा AQI 355, नोएडा 332, खुर्जा में AQI 331। गाजियाबाद में AQI 324, बुलंदशहर में AQI 300। लखनऊ समेत प्रदेश के 20 जिले ऑरेंज जोन में। अधिकतर जिलों में AQI 200 से 300 के बीच रहा।
➡️दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी। कई इलाकों में हवा बेहद खराब। दिल्ली में प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की परेशानी। ताजा आंकड़ों में छावला सबसे प्रदूषित स्टेशन। छावला में 396 AQI दर्ज, हवा खराब श्रेणी में। चांदनी चौक में AQI 379, DTU में 375 AQI। IIT दिल्ली में 375 दर्ज, नॉर्थ कैंपस में AQI 374।
More Stories
पूर्णिया बिहार 11 नवंबर26 श्र*पूर्णिया के लिए बड़ी सौगात! मधुबनी काली मंदिर और ठाकुरबाड़ी पूजा को मिलेगा राजकीय महोत्सव का दर्जा
पूर्णिया बिहार 11 नवंबर26 *छठ को लेकर सीमांचल में आस्था का सैलाब, पूर्णिया एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन तक गूंज रहे हैं छठी मैया के गीत*
नई दिल्ली *11 November 2026* – यूपी आजतक न्यूज चैनल पर *🇮🇳28 राज्यों की ताज़ा खबरें🇮🇳*