लखनऊ 3अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, पुलिस में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, इस साल 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, हर एक चयन में मेरिट का पालन हो – CM, आरक्षण नियमावली का करें अनुपालन- CM, शुचिता, पारदर्शिता सुनिश्चित हो- CM योगी, PRV 112 का रिस्पांस टाइम 6 मिनट- CM, इसे और कम करने के हों प्रयास – सीएम, सीएम योगी ने गृह विभाग की समीक्षा की
➡लखनऊ, सीएम योगी से मिले गौतम अदाणी, सीएम आवास पर सीएम से मुलाकात की, दूरदृष्टियां राष्ट्रों का स्वरूप बदलती हैं- अदाणी, UP के परिवर्तन में योगदान देने पर गर्व- अदाणी, ‘हम भविष्य के निर्माण में सहयोग के लिए हैं’, ‘2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य’, ‘2047 तक 6 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य’, यह उत्तर प्रदेश की क्षमता का प्रमाण है- अदाणी
➡लखनऊ, सीएम योगी असम में आज करेंगे रैली, आज 2 रैलियों करेंगे सीएम योगी, बारपेटा विधानसभा क्षेत्र में होगी रैली, बरछला में भी सीएम योगी की रैली, दोपहर 1 बजे बारपेटा पहुंचेंगे सीएम
➡लखनऊ, एक्सप्रेस-वे पर सफर करना महंगा हुआ, यूपीडा ने एक्सप्रेस-वे पर टोल की दरें बढ़ाई, 5 से 85 रुपए तक टोल की दरें बढ़ाई, दोपहिया, तीनपहिया वाहनों का टोल 5 रुपए महंगा, कार, जीप, वैन के लिए 10 रुपए टोल महंगा, भारी वाहनों पर 85 रुपए टोल बढ़ाया गया, टोल टैक्स बढ़ने से माल भाड़ा भी बढ़ेगा
➡फर्रुखाबाद, पुलिस की किशोरी के हत्यारोपी से मुठभेड़, किशोरी का नदी के किनारे मिला था शव, आरोपी विवेक पाल के पैर में लगी गोली, मुठभेड़ में सिपाही अरविंद भी हुए घायल, नवाबगंज के राजा रामपुर मेई में मुठभेड़
➡गाजियाबाद, 11 साल पुरानी लव मैरिज का खौफनाक अंत, पत्नी ने पति की गला दबाकर हत्या कर दी, पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था, परिजनों ने कहा- महिला शराब की आदि है, डंडे के सहारे गला दबाकर हत्या की- परिजन, पत्नी ने खुद को मारपीट से परेशान बताया, महिला को अरेस्ट कर पुलिस जांच में जुटी, थाना खोड़ा इलाके की सनसनीखेज वारदात
➡देहरादून, चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज, 10 अप्रैल को होगी राज्यव्यापी मॉकड्रिल, एनडीएमए, यूएसडीएमए ने कसी कमर, 7 जिलों में आपदा प्रबंधन का अभ्यास, रिस्क और रिसोर्स मैपिंग पर विशेष जोर
➡देहरादून, उत्तराखंड में वीकेंड पर उमड़ेगी भीड़, पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, 5 अप्रैल तक लागू रहेगा नया ट्रैफिक प्लान, जाम से बचने के लिए पुलिस की तैयारी
➡अमेठी, गुमटी लगी आग, सामान राख, गुमटी में रखा सिलेंडर भी फटा, कूड़े के ढेर में भी लगी भीषण आग, जायस नगर पालिका कस्बे की घटना
➡दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, गुड फ्राइडे बलिदान की याद दिलाता है- PM, ‘यीशु मसीह के बलिदान की याद दिलाता है’, यह दिन सद्भाव, करुणा और क्षमा का- PM
➡हरदोई, पाली थाने में तैनात दारोगा,सिपाही निलंबित, दारोगा अवधेश कुमार सिंह सस्पेंड किए गए, सिपाही टीकम सिंह पर भी एसपी का एक्शन, रिश्वत लेने का ऑडियो वायरल होने पर सस्पेंड, एसपी ने निलंबित कर जांच के भी आदेश दिए
➡दिल्ली, नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, सभी को आशा, शक्ति की शुभकामनाएं- राहुल, गुड फ्राइडे शांति की ओर मार्गदर्शन करे- राहुल
➡प्रयागराज, बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, बुजुर्ग की हत्या से फैली सनसनी, चौकीदारी का काम करता था बुजुर्ग, खून से लतपथ चारपाई पर मिला शव, यमुनानगर जोन के नैनी की वारदात
➡लखीमपुर, महिला चोर गैंग का पर्दाफाश किया गया, बालाजी मंदिर में मंगलसूत्र चोरी हो रहे थे, पुलिस ने गैंग की पांच महिलाओं को दबोचा, एक धक्का देती, दूसरी हाथ साफ करती थी, बालाजी मंदिर शारदानगर में कई चोरियां की, सीतापुर की महिलाओं से मंगलसूत्र भी बरामद
➡प्रयागराज, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का दौरा आज, केशव मौर्य का दो दिवसीय प्रयागराज दौरा, सुबह 11.25 सर्किट हाउस प्रयागराज पहुंचेंगे, पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों से मिलेंगे, नवनियुक्त पदाधिकारियों से मिलेंगे केशव, कई अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे
➡आजमगढ़, यूपी एसटीएफ को बड़ी मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी अभियुक्त राहुल अरेस्ट, STF ने हरियाणा के फरीदाबाद से किया अरेस्ट, आरोपी पर हत्या, डकैती, चोरी जैसे कई केस दर्ज, आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली का मामला
➡गोरखपुर, बार चुनाव की मतगणना में बवाल का मामला, दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी कैंट थाने में केस दर्ज, गिरिजेश मणि त्रिपाठी की तहरीर पर केस दर्ज, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी, पूर्व मंत्री हैं गिरिजेश, नवनियुक्त अध्यक्ष उमापति उपाध्याय पर केस, अन्य लोग समेत 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज, हत्या की कोशिश, लूट, मारपीट, धमकी का आरोप
➡दिल्ली, दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना, दिल्ली के कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश, 8 अप्रैल तक बारिश की संभावना बनी रहेगी
➡मेरठ, पूर्व PM चौधरी चरण सिंह पर अभद्र टिप्पणी, RLD, जाट महासभा ने थाने का किया घेराव, टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई की मांग की, जाट संसद के संस्थापक राम अवतार ने की टिप्पणी, तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज, कंकरखेड़ा थाने में हंगामे के बाद हुआ केस
➡वाराणसी, वाराणसी में सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य, सीएम योगी करेंगे महानाट्य का शुभारंभ, MP CM मोहन यादव भी होंगे शामिल, केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह भी रहेंगे, 5 अप्रैल तक चलेगा महानाट्य का मंच, बाबा विश्वनाथ को अर्पित होगी घड़ी, विक्रमादित्य की वैदिक घड़ी अर्पित होगी, सीएम मोहन यादव अर्पित करेंगे वैदिक घड़ी
➡हापुड़, यूरिया की कालाबाजारी पर कृषि विभाग का छापा, 9 औद्योगिक इकाइयों पर अधिकारियों का छापा, कपड़ा प्रिंटिंग कारखानों में इस्तेमाल हो रहा था यूरिया, मां वैष्णो क्रिएशन फैक्ट्री पर कार्रवाई, मौके से नमूने लिए गए, फैक्ट्री को किया सील, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡रायबरेली, तीमारदारों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल, जिला अस्पताल में लापरवाही, अनदेखी के आरोप, डॉक्टरों पर लापरवाही और अनदेखी के आरोप, बाहर से इंजेक्शन मंगाकर इलाज करने का आरोप
➡हापुड़, अज्ञात कारणों से कई वाहनों में आग लगी, क्रेन में भीषण आग लगने से हड़कंप मचा, पास खड़ी कार, बाइक भी चपेट में आई, थाना धौलाना क्षेत्र का मामला
➡इटावा, ट्रैक पर गिट्टियां रखकर रोकी गई मेमो ट्रेन, लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसा, रील बनाने के लिए शरारत की आशंका, चेकिंग के बाद ट्रेन कानपुर के लिए रवाना, दिल्ली-हावड़ा रूट पर भरथना-साम्हों के बीच की घटना
➡मुजफ्फरनगर, पुलिस और रेप के आरोपी के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में आरोपी सौतेला पिता घायल हुआ, दो नाबालिग बेटियों के साथ किया था रेप, दोनों बच्चियों का सौतेला पिता हैवान सोनू, कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद किया गया, बेटियों की मां की तहरीर पर पुलिस का एक्शन, छपार कोतवाली के बढ़ेडी पटरी पर हुई मुठभेड़
➡अमरोहा, पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गांव रहरई का निवासी था युवक चमन, मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, आदमपुर थाना क्षेत्र का मामला
➡बस्ती, गन्ने की खड़ी फसल में लगी भीषण आग, लप्टें देख भारी संख्या में लोग हुए इकट्ठा, गन्ने की 6 बीघा फसल जलकर हुई राख, परशुरामपुर थाना के गोपीनाथपुर की घटना
➡संभल, शातिर चोरों ने मकान को बनाया निशाना, जेवर,3 लाख का माल,1 लाख कैश उड़ाया, मोहल्ले में पहले भी दो बार हो चुकी चोरी, बहजोई के चितौरा रोड मोहल्ले का मामला
➡ललितपुर, आकाशीय बिजली से किशोर की मौत, किशोर की मौत से परिवार में कोहराम, बिजली से तीन बकरियों की भी मौत, बार थाना क्षेत्र जरावली गांव की घटना
➡एटा, ड्यूटी के दौरान सिपाही रविंद्र कुमार की मौत, तबीयत बिगड़ने पर कराया गया था भर्ती, मेडिकल कॉलज में डॉ. ने किया मृत घोषित, मृतक रविंद्र निधौली कला थाने पर थे तैनात
➡हरिद्वार, मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक, कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा, विभिन्न संगठनों से किया विचार-विमर्श, व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश
➡हमीरपुर, घरेलू विवाद के बाद पति की हैवानियत, पति ने दातों से चबा डाली पत्नी की नाक, बेरहमी से पिटाई कर गाल पर भी काटा, गंभीर हालत में महिला झांसी के लिए रेफर, 10 टांके लगे, नाक-गाल का मांस अलग हुआ, डॉक्टरों ने प्लास्टिक सर्जरी की सलाह दी है, पुलिस फरार पति की तलाश करने में जुटी, राठ कोतवाली क्षेत्र के टोला गांव की घटना.
सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, UPPCL की ऑनलाइन सेवाएं 16 घंटे रहेंगी बंद, आज शाम 5 बजे से 4 अप्रैल सुबह 9 बजे तक बंद, उपभोक्ता पोर्टल, UPPCL कंज्यूमर एप सेवाएं ठप रहेंगी, मेंटेनेंस और कंफीग्रेशन के लिए सेवाएं होगी बाधित
➡बांदा, पशु चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 3 बदमाश मुठभेड़ में अरेस्ट, सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस पहुंची थी, घिरते ही बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, कब्जे से गाड़ी, 95 हजार नकद, तमंचे बरामद, चाहितारा जंगल में हुई बदमाशों से मुठभेड़
➡मैनपुरी, पुलिस ने 10 आरोपी को किया गिरफ्तार, भोगांव क्षेत्र में जुआ खेलते किया अरेस्ट, 25,070 नकद, 9 फोन, ताश की गड्डी बरामद, भोगांव थाना क्षेत्र का मामला
➡कानपुर देहात, बाइक सवार युवक की निर्मम हत्या, अज्ञात हमलावरों ने की निर्मम हत्या, गले पर कई वार कर उतारा मौत के घाट, दादी को छोड़कर घर लौट रहा था युवक, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी, शिवली क्षेत्र के मकरंदापुर नहर पुल के पास की घटना
➡चंदौली, चंदौली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, विवाहिता के पेट में दर्द के बाद बिगड़ी थी तबीयत, इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय मौत, मृतका के गर्भवती होने की भी जानकारी, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप, सकलडीहा क्षेत्र के तेंदुई गांव की घटना
➡संभल, गलत इंजेक्शन लगाने से मासूम की मौत, झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया था इंजेक्शन, परिजनों ने काटा हंगामा पुलिस से की शिकायत, कैलादेवी क्षेत्र के गांव सौधन का मामला
➡मैनपुरी, सट्टे के अड्डे पर पुलिस की छापेमार, युवक को पर्ची, नकदी के साथ पकड़ा, स्वाट टीम के साथ पुलिस ने मारा छापा, किशनी क्षेत्र के कुसमरा में हुई कार्रवाई
➡मेरठ, अचानक मकान में आग लगने से हड़कंप, घर में मौजूद एक व्यक्ति की झुलसकर मौत, मकान में रखा सारा सामान जलकर राख, सिलेंडर में लीकेज बताई जा रही आग की वजह, दमकल ने मशक्कत के बाद पाया काबू, कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला
➡उन्नाव, मल्लाहन पुरवा गांव में लगी भीषण आग, अज्ञात कारणों से लगी आग ने मचाई तबाही, 30 घर आग की चपेट में आए, मचा हड़कंप, नगदी, जेवर, गृहस्थी का सामान जलकर खाक, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र की घटना
➡झांसी, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छात्र को रौंदा, हादसे में छात्र की मौके पर मौत, हादसे में 3 दोस्त भी गंभीर घायल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार, बबीना थाना क्षेत्र का मामला
➡रायबरेली, बिजली विभाग की घूसखोरी पर भड़के MLA अशोक कोरी, SDM के सामने ही खोली भ्रष्टाचार की पोल, छतोह के एसडीओ को बताया घूसखोर, सरकार को बदनाम कर रहे अधिकारी – MLA, मेरे क्षेत्र में भ्रष्ट अधिकारी बर्दाश्त नहीं – MLA, विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर जताई नाराजगी, MLA का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
➡झांसी, 7 साल पुराने दुष्कर्म मामले में फैसला, दो आरोपियों को 7-7 साल की सजा, दोनों को कठोर कारावास की सजा हुई, आसिफ नूर, दिलशाद खान दोषी करार, कोर्ट ने 5-5 हजार का जुर्माना भी लगाया, शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡हापुड़, गैस की कीमत का असर बरकरार, प्रेरणा कैंटीन में खत्म हुई गैस, गैस खत्म होने से बंद पड़ी प्रेरणा कैंटीन, PHC, जिला अस्पताल की कैंटीन पड़ी बंद, संचालकों को झेलनी पड़ रही परेशानी
➡हापुड़, 220 करोड़ के नलकूप बिल घोटाला प्रकरण, प्रकरण का अपर मुख्य सचिव ने लिया संज्ञान, अधिकारियों से मांगी गई आख्या, दस हजार किसानों से जुडा है प्रकरण, 2004 में नलकूप बिल घोटाला आया था सामने
➡हापुड़, थार कार सवारों का खुलेआम स्टंट, 3 युवकों कार की छत पर बैठ कर किया स्टंट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, नगर क्षेत्र के बुलंदशहर रोड का मामला
➡हापुड़, लग्जरी लाइफ के लिए चोरी करते थे भाई-बहन, पुलिस ने सगे भाई-बहन को किया गिरफ्तार, शालिनी, आकाश सहित तीन लोग गिरफ्तार, चोरी से पहले घरों की रेकी करते थे भाई-बहन, टिंबर व्यापारी के घर की थी लाखों की चोरी, कब्जे से लाखों के आभूषण और नगदी बरामद, हापुड़ देहात कोतवाली पुलिस ने की गिरफ्तारी
————————————————————————————

More Stories
बांदा3अप्रैल26*अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़*
कानपुर नगर ३ अप्रैल 26*मिडिल ईस्ट तनाव का असर: गैस संकट से बेकरी उद्योग बेहाल, कानपुर में 1250 फैक्ट्री बंद
कौशाम्बी 3अप्रैल 26*एएसपी ने की जनसुनवाई, संबंधित थाना प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश*