लखनऊ 28 अक्टूबर 26*बाजारखाला पुलिस सो गई, चोर जाग गए – चौकी के सामने 4 लाख की चोरी!*
लखनऊ *ACP के घर चोरी का खुलासा अभी तक नहीं, तालकटोरा और सआदतगंज में ताबड़तोड़ गोलियों से दहला शहर, बड़े अधिकारी मौके पर और इधर चोरों ने पुलिस को सीधा चैलेंज दे दिया।
थाना बाजारखाला, चौकी मिलएरिया के ठीक 10 कदम पर मॉडल शॉप पर 4 चोरों ने सुबह 4 बजे धावा बोल दिया, 4 लाख का माल लूट कर फरार। जब पूरा सिस्टम सआदतगंज गोलीकांड में व्यस्त था, चोरों ने बता दिया – तुम उधर देखो, हम इधर काम कर लेंगे।
ये नाइट पेट्रोलिंग पर सबसे बड़ा सवाल है। लखनऊ कमिश्नरेट पश्चिम में आखिर चल क्या रहा है? ट्रांसफर-पोस्टिंग न होने से सिस्टम बेलगाम?
DCP साहब को आए कुछ ही दिन हुए और चोरों ने खुलेआम चैलेंज कर दिया। अब देखना है – ACP के घर का खुलासा तो नहीं हुआ, क्या मॉडल शॉप लूट का होगा?
More Stories
इलाहाबाद28 अक्टूबर 26*हाईकोर्ट में भारी हंगामे की खबर, जज की अदालत में तोड़फोड़ का आरोप!
अयोध्या 28 अक्टूबर 26*लवलेश पांडेय को दूसरी बार मिली सपा जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी*
लखनऊ 28 अक्टूबर 26*मोती झील को पाट कर बेचने का खेल – लखनऊ की धरोहर पर बुलडोजर!*