लखनऊ 25सितम्बर 25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- GST रिफॉर्म पर व्यापारियों से संवाद करेंगे सीएम , हजरतगंज में बाजार का आज दौरा करेंगे CM योगी, सुबह करीब 11 बजे CM पहुंचेंगे हजरतगंज मार्केट, दुकानों, स्टोर, शोरूम में व्यापारियों से करेंगे संवाद
➡लखनऊ- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आज का कार्यक्रम, चिकित्सा, स्वास्थ्य की नवीन इकाइयों का शिलान्यास , सुबह 11 बजे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक करेंगे शिलान्यास, राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में कार्यक्रम
➡संभल- अनियंत्रित कार ने दो लोगों को मारी टक्कर, कक्षा दो की छात्रा कार में फंसी, किशोरी घायल, चालक कार में फंसी छात्रा को लेकर फरार, घायल छात्रा को बहजोई टिकटा रोड पर फेंका , छात्रा सरकारी अस्पताल में भर्ती, मृत घोषित बहजोई कोतवाली क्षेत्र के अतरासी का मामला
➡फर्रुखाबाद- टैक्सी चालक की गोली मारकर हत्या, टैक्सी ले जाने के बहाने दबंग ने गोली मारी , मृतक युवक थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र का निवासी, ग्रामीणों ने थाना पुलिस को दी सूचना, SP आरती सिंह पुलिस फोर्स संग मौके पर पहुंची, थाना नवाबगंज क्षेत्र के पहाड़पुर मोड़ की घटना
➡लखीमपुर – कोचिंग सेंटर के बाहर छात्रा से छेड़छाड़, मनचले ने सड़क चलते किशोरी को खींचा, लाइव फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, पीछा कर कोचिंग सेंटर में भी की छेड़छाड़, पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही , सदर सर्किल में छेड़छाड़ की हुई है घटना
➡कन्नौज- दुर्गा पूजा पांडाल पहुंचे DM आशुतोष मोहन , मां दुर्गा की पूजा कर आरती में हुये शामिल, सरायमीरा के कालिदुर्गा मंदिर में होती संगीतमयी आरती
➡लखनऊ- लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने जारी किया आदेश, पुलिसकर्मियों के सभी प्रकार के अवकाश बंद, 4 अक्टूबर 2025 तक सभी अवकाश पर रोक, विषम परिस्थितियों को छोड़कर नहीं मिलेगा अवकाश, नवरात्र, विजयदशमी के पर्व को देखते हुए निर्णय
➡लखनऊ- मनचले को लड़कियों को छेड़ना पड़ा भारी, गोमती नगर विस्तार पुलिस का एक्शन , मिशन शक्ति के एंटी रोमियो स्क्वायड ने पकड़ा, स्क्वायड की महिला पुलिस टीम ने की कार्रवाई
➡आजमगढ़ – मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत पहल, आजमगढ़ बरदह पुलिस की नई पहल, 24 घंटे के लिए बरदह थाना अध्यक्ष बनी श्रुति, पूर्व सैनिक स्व. शारदा राय ग्राम चौकी की पौत्री हैं, बरदह थानाध्यक्ष ने थानाध्यक्ष नियुक्त किया, त्रिवेणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा हैं
➡आजमगढ़- आज़म खान की रिहाई पर जुलूस, सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस, रिहाई की खबर पर पर मिठाई बांटी , पार्टी कार्यालय से कार्यकर्ता ने जुलूस निकाला
➡रामपुर – रामलीला के मंच पर बार बालाओं का डांस , डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो की जांच कराकर करेंगे कार्रवाई- SHO, जनपद के सिसौना गांव का है पूरा मामला
➡बहराइच- युवक पर तेंदुए ने किया हमला , मां दुर्गा पंडाल से लौट रहा था , मोतीपुर निवासी 25 वर्षीय नंदलाल घायल, युवक का CHC मोतीपुर में चल रहा इलाज, निशानगाड़ा रेंज के गढ़ी बाबा की घटना
➡बस्ती- बस्ती टांडा पुल का मरम्मत कार्य शुरू, 1 अरब 90 लाख की लागत से मरम्मत, पुल की हालत हुई जर्जर, पुनः शुरू हुआ कार्य, 2.27 किलोमीटर के पुल का 2013 में निर्माण हुआ , पुल के बंद होने से व्यापार पर भी पड़ रहा असर, आधा दर्जन जिलों को जोड़ता है बंद पुल, जिले के कलवारी टांडा पुल का पूरा मामला

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।