लखनऊ 22 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️ लखनऊ : दीपक कश्यप हत्याकांड का पुलिस खुलासा, जानकीपुरम में 17 नवंबर को हुआ था हत्याकांड, मृतक की पत्नी ज्योति कश्यप गिरफ्तार, आरोपी पत्नी का प्रेमी मनोज फरार है, ज्योति ने प्रेमी मनोज संग साजिश रची थी, कपड़ा ठूंसकर व गला दबाकर हत्या की थी, जानकीपुरम पुलिस और डीसीपी उत्तरी की टीम ने पकड़ा, डीसीपी अमित आनंद के नेतृत्व में पुलिस खुलासा।
➡️ लखनऊ : LU में मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई, छात्रों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
➡️ मुजफ्फरनगर : पुलिस लाइन में हवाई हमले की मॉकड्रिल हुई, सायरन बजते ही कराया गया ब्लैकआउट, नागरिकों को सुरक्षित जगह पहुंचाने का अभ्यास।
➡️ हरिद्वार : देव दीपावली पर जगमगाएगी हर की पौड़ी, हजारों दीपों से जगमगाएगी हर की पौड़ी, कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा भक्तों का सैलाब, गंगा घाटों पर हजारों दीप जलाए जाएंगे।
➡️ प्रतापगढ़ : पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन, सायरन बजते ही पुलिस लाइन में ब्लैकआउट, आपदा से निपटने का कराया अभ्यास।
➡️ अलीगढ़ : अलीगढ़ में ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन, हवाई हमले से लेकर आतंकी हमले का अभ्यास, नौरंगीलाल इंटर कॉलेज में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, थाना सिविल लाइन क्षेत्र ब्लैकआउट मॉकड्रिल।
➡️ संभल : ट्रैक्टर टैंकर से कुचलकर मासूम की मौत, गंगा मेला की तैयारी में जुटा था ट्रैक्टर, मोबाइल पर मस्त था आरोपी चालक, मासूम मां संग आई थी मुंडन संस्कार में, पुलिस ने तत्काल चालक को हिरासत में लिया, रजपुरा क्षेत्र के सिसौना गंगा घाट की घटना।
➡️ मेरठ : एयर रेड का सायरन बजते ही ब्लैकआउट, युद्ध जैसे हालात से निपटने की मॉक ड्रिल, पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन।
➡️ हाथरस : कलेक्ट्रेट परिसर में मॉक एक्सरसाइज 2026 का आयोजन, सिविल डिफेंस एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज, शासन के निर्देश पर शाम 6 बजे आयोजित हुई मॉक ड्रिल, उप जिलाधिकारी के निर्देशन में हुआ अभ्यास।
➡️ श्रावस्ती : भिनगा में हुआ ब्लैकआउट मॉकड्रिल, शाम 6 से 6:30 बजे तक रहा ब्लैकआउट, लोगों ने घरों के बिजली मेन स्विच किए बंद, SSB जवानों ने 8 घायलों को निकाला।
➡️ बलरामपुर : भगौतीगंज चौराहे पर ब्लैकआउट मॉक-ड्रिल हुई, युद्ध जैसे हालात से निपटने की मॉक ड्रिल।
➡️ संभल : पानी के टैंकर ने मासूम को कुचला, मौत, गंगा मेला की तैयारी में जुटा था ट्रैक्टर, मोबाइल पर मस्त था आरोपी चालक, मासूम मां संग आई थी मुंडन संस्कार में, पुलिस ने तत्काल चालक को हिरासत में लिया, रजपुरा क्षेत्र के सिसौना गंगा घाट की घटना।
➡️ मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर में डबल मर्डर से मची सनसनी, पिता-पुत्र को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पिता मुख्तियार और पुत्र सुखजिंदर की हत्या, पुरानी रंजिश में डबल मर्डर होने की संभावना, पुलिस घटनास्थल पर मामले की जांच में जुटी, पुरकाजी थाने के दादूपुर गांव में बड़ी वारदात।
➡️ इटावा : अखिलेश के गढ़ में AIMIM की बिरयानी पॉलिटिक्स, AIMIM की मुस्लिम समाज के लिए बिरयानी की दावत, हैदराबादी बिरयानी वाले बयान पर AIMIM का पलटवार, दावत में लोगों ने कहा आज़म कौम के ठेकेदार नहीं, AIMIM जिलाध्यक्ष शमशाद वारसी का बड़ा बयान, अब मुसलमान दरी बिछाने वाला नहीं रहा-वारसी।
➡️ लखनऊ : लखनऊ समेत 33 जिलों में पल्स पोलियो अभियान शुरू, प्रदेश में 1.31 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक, लखनऊ में 7.03 लाख बच्चों को दो बूंद पिलाने का लक्ष्य।
➡️ हाथरस : ट्रक में रखे विद्युत ट्रांसफार्मरों का ऑयल बिखरा, मथुरा रोड पर करीब दो किलोमीटर तक फैला, सड़क पर बाइक फिसलने से वाहन चालक घायल, पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया, फिसलन को रोकने को कराया पानी का छिड़काव, सदर कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड का मामला।
➡️ जालौन : उरई सिलेंडर ब्लास्ट हादसे से जुड़ी खबर, 23 घायलों में 13 मासूम बच्चे शामिल, 5 महिलाएं और 5 पुरुष भी घायल हुए, 9 घायल झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर, एसपी भी उरई मेडिकल कॉलेज पहुंचे, उरई के शांति नगर मोहल्ले की घटना।
➡️ आजमगढ़ : निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का बड़ा ऐलान, आजमगढ़ को न पार्टी भूली, न मैं भूलने वाला हूं-संजय, ‘आजमगढ़ मंडल की 4 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे’, आजमगढ़ की दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी, अतरौलिया में हुआ संवैधानिक अधिकार महासम्मेलन।
➡️ बरेली : पुलिस लाइन में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित, आपातस्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल, अभ्यास के दौरान पूरी पुलिस लाइन की बिजली बंद।
➡️ सोनभद्र : 27 वर्षीय युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत, बिहार में धान की कटाई करने गया था युवक, अनपरा क्षेत्र के मेड़रदह निवासी था किशन, बिहार में इलाज के बावजूद नहीं हुआ सुधार।
➡️ उन्नाव : कांवड़ यात्रा पर बोले सपा सांसद SP सिंह पटेल, यात्रा में गरीब लोग शामिल होते हैं-एसपी सिंह, पढ़े लिखे लोग नहीं शामिल होते-सपा सांसद, लोगों को पहले रोजी रोटी देखनी चाहिए-सिंह, ‘जल चढ़ाना है तो पैदल नहीं बाइक से जाओ’।
➡️ बलरामपुर : धोबैनिया नाले के कटान को रोकने को प्रदर्शन, विद्यालय भी आ चुका है कटान की जद में, वर्षों से लोकी कला गांव के लोग कटान से प्रभावित होकर, प्राथमिक विद्यालय लौकीकला नवीन जद में, लोग कटान से प्रभावित होकर दूसरे जगह बसे, ग्रामीणों की प्रशासन से कटान से बचाव की अपील, विकासखंड हर्रैया सतघरवा के लौकी कला का मामला।
➡️ देवरिया : शासन के निर्देश पर पुलिस लाइन में मॉकड्रिल, प्रतीकात्मक मकान में आग लगने की हुई सूचना, मौके पर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, राहत बचाव दल पहुंचा, जनता को आपातकालीन स्थिति में बचाव के दिए टिप्स।
➡️ रायबरेली : चोरों ने दो स्थानों पर चोरी की, घटना का फुटेज भी आया सामने, दुकान और मकान को बनाया निशाना, शहर कोतवाली के अखिलेशपुरम की घटना।
➡️ सीतापुर : हाईवे पर बंदर के हमले में दंपत्ति घायल, बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे पति-पत्नी, एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में कराया भर्ती, हादसे में घायल पति-पत्नी का इलाज जारी, महोली बस स्टैंड के समीप का मामला।
➡️ मुजफ्फरनगर : यूपी, उत्तराखंड बॉर्डर पर डबल मर्डर मामला, घर पर पिता-पुत्र की गोली मारकर हुई हत्या, पिता मुख्तियार और पुत्र सुखजिंदर की हत्या, डबल मर्डर वारदात का घटनास्थल उत्तराखंड में, उत्तराखंड और यूपी पुलिस दोनों मौके पर मौजूद, पीड़ित परिवार यूपी पुलिस से चाहता है कार्रवाई, पिता, पुत्र की हत्या से परिवार में मचा कोहराम, पुरानी रंजिश में डबल मर्डर होने की आशंका है, मुजफ्फरनगर SSP सूरज राय भी मौके पर पहुंचे, यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर के दादूपुर गांव की वारदात।
➡️ सीतापुर : अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवारों को रौंदा, हादसे में प्रधान पुत्र सहित दो की मौत, इलसिया पार्क ने अज्ञात वाहन ने रौंदा, घायल शेखर, आयुष की जिला अस्पताल में मौत, कुचकापुर व नेरी कला गांव के निवासी थे, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रामकोट थाना क्षेत्र में हुआ हादसा।
➡️ अमेठी : नवीन पुलिस लाइन में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल, डीएम शशांक चौधरी की अध्यक्षता में अभ्यास।
➡️ सीतापुर : NH-30 पर बस से गिरकर यात्री की मौत, लखनऊ से उत्तराखंड जा रही थी बस, घायल गोपाल दत्त CHC महोली में मृत घोषित, लखनऊ के निवासी था गोपाल दत्त, महोली-मैगलगंज मार्ग पर बाबा ढ़ाबा का मामला।
➡️ महोबा : बाइक और रिक्शे की जोरदार टक्कर, अनियंत्रित बाइक ट्रक की चपेट में आई, बाइक सवार व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल, पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा, ट्रक कब्जे में लेकर चालक को पकड़ा, कबरई क्षेत्र के कानपुर-सागर हाईवे की घटना।
➡️ देवरिया : रुद्रपुर ब्लॉक में भीषण आग, मचा हड़कंप, मनरेगा कक्ष में आग से कई दस्तावेज खाक, कई कंप्यूटर, अहम डेटा भी आग के हवाले, संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से सवाल, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू।
————————————————————————————

More Stories
कोलकाता 22 नवम्बर 26*बांग्लादेश से अवैध रूप से आने वालों पर सख्ती, 10 हजार से अधिक लोगों को वापस भेजा- सुवेंदु अधिकारी
मेरठ 22 नवम्बर 26*मेरठ में श्रद्धा व उल्लास के साथ निकला गुरु नानक देव जी का भव्य नगर कीर्तन
नई दिल्ली 22 नवंबर 26*सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है…