October 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

 

[22/10, 18:47] +91 81888 99938: *श्रद्धा दुबे अपडेट*

लखनऊ: शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को पुलिस सिविल अस्पताल लेकर पहुंची।

श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।

पुलिस की मौजूदगी में शिवा शर्मा हत्याकांड के तीनों आरोपियों का मेडिकल कराया गया।

मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस तीनों आरोपियों को लेकर सिविल अस्पताल से निकली।

सिविल अस्पताल में तीनों आरोपियों का मेडिकल खत्म हुआ।

मेडिकल के बाद पुलिस तीनों आरोपियों को लेकर कोर्ट के लिए रवाना हुई।
[22/10, 18:50] +91 81888 99938: *पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ*
प्रेस नोट सं0-1921
दिनांक- 22.10.2026
जोन- दक्षिणी/ थाना-बन्थरा
*• थाना बन्थरा पुलिस टीम द्वारा शादी का झासा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*

*01-कार्यवाही विवरणः-*
श्रीमान पुलिस आयुक्त लखनऊ श्री तरुण गाबा एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्रीमती अपर्णा कुमार के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) श्री मो0 मुश्ताक के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) श्री रल्लापल्ली वसंथ कुमार के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर श्री लक्ष्मण वर्मा के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक बन्थरा श्री राणा राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
*02-संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 21.10.2026 को पीड़िता/वादिनी निवासिनी थाना बंथरा, लखनऊ द्वारा तहरीरी सूचना दी गयी कि अभियुक्त अजीत मौर्या द्वारा शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना बन्थरा पर मु0अ0सं0 0361/2026 धारा 69 बी0एन0एस0 बनाम अजीत मौर्या पंजीकृत किया गया ।
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) के निर्देशन में गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, टैक्निकल एवं मैनुएल साक्ष्यो व स्थानीय सूचना तंत्र के माध्यम से आज दिनांक 22.10.2026 को अभियुक्त अजीत मौर्या को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
*03-गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
1. अजीत मौर्या पुत्र मस्तराम मौर्या निवासी भटगांव थाना बन्थरा जनपद लखनऊ उम्र करीब 29 वर्ष ।
*04-अनावरित अभियोगः-*
 मु0अ0सं0- 361/2026 धारा- 69 बीएनएस थाना बंथरा लखनऊ ।
*05-गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
• थाना बन्थरा पुलिस टीम, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ।
[22/10, 21:17] Shobhit Shukla Barabanki: —-प्रेस विज्ञप्ति —
— यातायात पुलिस —
मीडिया सेल
दिनांक – 22.10.2026

सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि अपरिहार्य कारणों से दिनांक 23.10.2026 को डालीबाग क्षेत्र में प्रातः 07:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक (आवश्यकतानुसार ) यातायात /डायवर्जन निम्नवत् लागू रहेगा-

1. *डालीबाग तिराहा से बालू अड्डा की ओर:*
डालीबाग तिराहा से बालू अड्डा की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। उक्त यातायात दैनिक जागरण, सिकंदरबाग चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

2. *बालू अड्डा से डालीबाग तिराहा की ओर:*
बालू अड्डा से डालीबाग तिराहा की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। उक्त यातायात बैकुंठधाम होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

3. *बटलर पैलेस तिराहा से डालीबाग तिराहा की ओर:*
बटलर पैलेस तिराहा से डालीबाग तिराहा की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। उक्त यातायात जॉपलिंग रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

4. *यूपी टेक से गन्ना संस्थान की ओर:*
यूपी टेक से गन्ना संस्थान की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। उक्त यातायात दैनिक चौराहा, जॉपलिंग चौराहा एवं सिकंदरबाग चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

अपील: आमजन से अनुरोध है कि असुविधा से बचने हेतु निर्धारित डायवर्जन मार्गों का प्रयोग करें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

नोटः-उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग पर यदि किसी जन-सामान्य की चिकीत्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
[22/10, 21:22] +91 73985 99222: *रथ वाला मंदिर में दो दिवसीय हरिकीर्तन का शुभारंभ, हरि नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल*

लखनऊ, 22 अक्टूबर। राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित रथ वाला मंदिर में भगवान श्रीहरि के पावन नाम संकीर्तन को लेकर दो दिवसीय हरिकीर्तन कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। इस धार्मिक आयोजन का संचालन गोमती नगर जोन में तैनात सहायक अभियंता राजीव रंजन राय द्वारा कराया जा रहा है। कार्यक्रम में भगवान श्रीहरि के नाम का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भक्ति और आध्यात्मिकता से जुड़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार, 22 अक्टूबर से शुरू हुआ यह धार्मिक आयोजन 23 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। हरिकीर्तन के माध्यम से श्रद्धालु भगवान श्रीहरि की आराधना और नाम स्मरण में सहभागी बन रहे हैं। आयोजन को लेकर श्रद्धा और उत्साह का वातावरण है।

*हरि नाम संकीर्तन से आध्यात्मिक वातावरण*

हरिकीर्तन के माध्यम से भगवान श्रीहरि के पावन नाम का स्मरण और गुणगान किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को भक्ति, प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक शांति का संदेश देना है। सामूहिक संकीर्तन के जरिए श्रद्धालुओं को भगवान के नाम से जुड़ने और धार्मिक आस्था को मजबूत करने का अवसर मिल रहा है।

गोमती नगर जोन के सहायक अभियंता राजीव रंजन राय द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धालुओं को परिवार सहित हरिकीर्तन में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है। आयोजन में श्रीहरि के पावन नाम का संकीर्तन कर सभी के कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की जा रही है।

*23 अक्टूबर को होगा कार्यक्रम का समापन*

आमंत्रण पत्र के अनुसार, दो दिवसीय हरिकीर्तन कार्यक्रम का समापन शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे निर्धारित है। इस आयोजन में राजीव रंजन राय के साथ तनु भारती (एडवोकेट) भी आयोजक के रूप में शामिल हैं।

रथ वाला मंदिर में आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं को श्रीहरि की भक्ति में लीन होने और सामूहिक संकीर्तन के माध्यम से आध्यात्मिक जुड़ाव का अवसर प्रदान कर रहा है।

हरि नाम संकीर्तन का संदेश है— हरे नाम, हरे नाम, हरे नाम एव केवलम्।
[22/10, 21:47] +91 81888 99938: प्रकाशनार्थ
लखनऊ 22 अक्टूबर 2026। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा आजम खान के कथित राजनैतिक उत्पीड़न को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायालय के फैसलों को राजनैतिक उत्पीड़न का नाम देना देश की न्यायिक प्रक्रिया पर हमला है।
श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव का रामपुर जेल जाकर आजम खान के प्रति समर्थन जताना राजनैतिक परिस्थितियों से प्रेरित है और मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति के चलते उनकी विवशता है। उन्होंने कहा कि जब आजम खान को सपा व अखिलेश यादव की आवश्यकता थी, तब समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव की भूमिका पर सवाल उठते रहे हैं। अब रामपुर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन औवेसी सहित अन्य राजनैतिक ताकतों की सक्रियता के बीच अखिलेश यादव की यह पहल उनके परम्परागत राजनैतिक जनाधार को लेकर बढ़ती चुनौती से भी जुड़ी दिखाई देती है।
श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव सार्वजनिक मंचों से संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की बात करते हैं, लेकिन जब न्यायालय के फैसले उनके राजनैतिक सहयोगियों के विरूद्ध आते हैं तब वे पारिवारिक संबंधो की दुहाई देने लगते हैं। लोकतंत्र में किसी भी व्यक्ति को कानून से ऊपर नही माना जा सकता।
श्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्पष्ट किया कि कानून का शासन न्यायापालिका की स्वतंत्रता और संविधान की गरिमा लोकतंत्र के मूल आधार है। राजनैतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन न्यायिक फैसलों को राजनैतिक उत्पीड़न बताकर न्यायालय की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना लोकतंत्र और संविधान पर हमला भी करता है और उसे कमजोर भी करता है।