लखनऊ 21 नवम्बर 26*समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले बीजेपी को तगड़ा झटका दिया
लखनऊ *समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले बीजेपी को तगड़ा झटका दिया। बीजेपी के कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व राज्यमंत्री उत्पल राय समेत कई नेताओं ने सपा का दामन थाम लिया। जानकारी के अनुसार, अनिल कसाना (गाजियाबाद, ब्लॉक प्रमुख), उत्पल राय (bjp कार्यकारिणी सदस्य) पूर्व राज्यमंत्री और अवधेश चौहान रेउसा, ब्लॉक प्रमुख) समेत कई नेताओं ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल हुए।इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग भी आज हमारे साथ जुड़ रहे हैं, सबका स्वागत है। कमल छोड़ कर कमल हमारे साथ आ गए। उतपल का मतलब कमल है। कमल उनका मुर्झा गया है, इसलिए नारा लगा रहे हैं, राधे राधे कमल खिला दे। हमारे यहां विदाई में भी राधे राधे कहते हैं। अनिल कसाना का इलाका दिल्ली जैसे लगता है। गाज़ियाबाद और लोनी विधानसभा के सभी वादे सरकार बनने पर पूरा करेंगे। अवधेश चौहान को कल ही बुलाया। इन्होंने मन पहले से ही बना लिया था। इनके आने से सीतापुर में पार्टी मजबूत होगी। जो भी अवधेश हैं, सब जीत रहे हैं। आज न्याय मिलना और सम्मान पाना सबसे बड़ा संकट का विषय है। ये सब बीजेपी के कारण है। बीजेपी हटेगी, तभी संकट मिटेगा।
अखिलेश यादव

More Stories
कौशाम्बी 21 नवम्बर 26*भवंस मेहता स्नातकोत्तर महाविद्यालय भरवारी मे हिंदी सिनेमा पटकथा लेखन’ पर विशेष व्याख्यान का सफल आयोजन*
लखनऊ 21 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
चिटकूट 21 नवम्बर 26*करीब तीन वर्षों से मानदेय न मिलने का आरोप, पंचायत सहायक ने अधिकारियों से लगाई गुहार