लखनऊ 18 फ़रवरी 26* नारा हम दो हमारे दो और आयुष्मान कार्ड मे 6 परिवार -राजा भैया
उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में बोलते हुए सबसे पहले कुंडा विधायक उर्फ राजा भैया ने जनसंख्या के मुद्दे को अलग अंदाज में उठाया। उन्होंने कहा कि देश में नारा दिया जाता है “हम दो और हमारे दो”, लेकिन आयुष्मान योजना में परिवार की यूनिट को लेकर जो प्रावधान हैं, वे व्यवहारिक नहीं लगते।
उन्होंने सवाल किया कि आज के समय में कितने परिवार ऐसे हैं जिनमें पति-पत्नी और चार बच्चे हों? अगर योजना में छह यूनिट (पति, पत्नी और चार बच्चे) की शर्त है, तो इसे स्पष्ट और तर्कसंगत बनाया जाए।
साथ ही उन्होंने में उम्र सीमा को लेकर भी भ्रम बताया—कहीं 60 वर्ष तो कहीं 70 वर्ष का उल्लेख। उन्होंने मांग की कि नियम साफ-साफ तय हों, ताकि असली जरूरतमंदों को लाभ मिल सके।
अस्वीकरण: यह जानकारी सार्वजनिक भाषणों के आधार पर प्रस्तुत की गई है।

More Stories
अयोध्या 4 अप्रैल 26*मवई पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक
बांदा4अप्रैल26*पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*
बाँदा 4 अप्रैल 26*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्राचार्य के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।