लखनऊ 16 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….
➡ लखनऊ- लूट करने वाले गैंग के 5 शातिर गिरफ्तार, डेटिंग ऐप ग्राइंडर से लोगों को बनाते थे निशाना, ऑनलाइन दोस्ती कर ब्लैकमेल और लूट का खेल, आपत्तिजनक कृत्य का फर्जी वीडियो बनाकर धमकाते थे, QR कोड से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराते थे, अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी, मुकदमा दर्ज, अलीगंज पुलिस ने 5 शातिरों को अरेस्ट किया
➡ लखनऊ- गोमती नगर स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, बलरामपुर से लखनऊ आई थीं महिला, GRP ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा
➡ लखनऊ- गैस किल्लत के बाद लकड़ी-कोयले की डिमांड, होटल संचालक खरीद रहे लकड़ी और कोयला, पत्थर के कोयले के दामों में हुई बढ़ोत्तरी, लकड़ी के दामों में बढ़ोतरी न होने से राहत, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ना मिलने से बढ़ी मांग, होटल-ढाबों में लकड़ी और कोयले की डिमांड, विकल्प में लकड़ी कोयला इस्तेमाल कर रहे लोग
➡ फ़िरोज़ाबाद- बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, दो युवकों की मौत, एक गंभीर, एक बाइक पर सवार थे तीनों, शिकोहाबाद क्षेत्र के नौशहरा की घटन
➡ रायबरेली- अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, यक्ष ऐप से गिरोह तक पहुंची पुलिस, SOG और सर्विलांस टीम की कार्रवाई, 8 अंतरराज्यीय अभियुक्तों को पकड़ा, अभियुक्तों से लग्जरी गाड़ियां बरामद, एसपी रवि कुमार ने दी पूरी जानकारी
➡ दिल्ली- दिल्ली मेट्रो में नार्वे की राजदूत को देखा गया, खान मार्केट मेट्रो स्टेशन पर सफ़र करती दिखीं, दिल्ली मेट्रो की सुविधा-सुरक्षा का अनुभव लिया
➡ दिल्ली- पीएम मोदी से मिले राज्यपाल डॉ.हरिबाबू कंभमपति, दिल्ली दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, ओडिशा के गवर्नर डॉ.हरिबाबू कंभमपति ने भेंट की, विकास कार्यों, प्रशासनिक-राज्य की स्थिति पर चर्चा
➡ देहरादून- 23 मई को खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट, ट्रस्ट अध्यक्ष और मुख्य सचिव की मुलाकात, आगामी तीर्थयात्रा सीजन की तैयारियों पर चर्चा, तीर्थयात्रियों को रात्रि विश्राम की अनुमति नहीं
➡ दिल्ली- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख व्यक्त किया, कटक के अस्पताल में आग की घटना दुखद-राजनाथ, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना- राजनाथ, राज्य सरकार हरसंभव मदद प्रदान कर रही-राजनाथ
➡ ग्रेटर नोएडा- सूरजपुर जिला न्यायालय में हंगामा, कोर्ट परिसर में वकीलों का हंगामा, हड़ताल, पुलिसकर्मियों को निकाला वकीलों ने बाहर, बिसरख पुलिस पर वकील संग मारपीट का आरोप, थाने में अवैध रूप से बंद रखने का आरोप, मामले में 4 पुलिसकर्मी हो चुके हैं सस्पेंड, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज करने की मांग
➡ चंदौली- मिठाई की दुकान पर दबंगई का मामला, दबंग सुनील गुप्ता, बेटे के साथ दुकान पहुंचा, एक अन्य युवक के साथ भी दुकान पर पहुंचा, दुकान संचालिका, बेटों से की गाली-गलौज, मारपीट और गंपरिणाम भुगतने की धमकी, दुकान में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना कैद, पीड़िता ने लगाई पुलिस से न्याय की गुहार, मुगलसराय कोतवाली चकिया तिराहे का मामला
➡ बागपत- शूटर दादी प्रकाशी तोमर की फटी नाक की नस, तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती, नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में कराया भर्ती, अस्पताल में चल रहा शूटर दादी का इलाज, शूटर दादियों की जिंदगी पर बन चुकी फिल्म
➡ मुरादाबाद- सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी मामला, हिंदू युवा वाहिनी ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, एसएसपी को हिंदू युवा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर बिहार कूच करने की बात
➡ कानपुर- कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, रेस्टोरेंट में कोयला भट्टियों का उपयोग, रेस्टोरेंट ओनर का कालाबाजारी का आरोप, सिलेंडर पहले 1850 में मिल रहा था- ओनर, ब्लैक में 3400 में मिल रहा है सिलेंडर- ओनर
➡ बुलंदशहर- निर्माणाधीन मकान की गिरी दीवार, मलबे दबने से महिला की मौत हुई, हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए, स्याना क्षेत्र के चांदपुर का मामला
➡ दिल्ली- घायल CRPF असिस्टेंट कमांडेंट से मिले राहुल गांधी, असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से की मुलाकात, राहुल गांधी ने घायल जवान का हौंसला बढ़ाया, IED ब्लास्ट से अजय मलिक ने गंवाया था पैर, घायल जवान से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया, अजय मलिक सारंडा जंगल में गंभीर घायल हुए थे
➡ गोंडा- ट्रैक्टर फाइनेंस करवाकर बेचने का पर्दाफाश, पुलिस ने गैंग के 4 लोगों को किया गिरफ्तार, किसानों को बरगलाकर ट्रैक्टर फाइनेंस कराए, फाइनेंस ट्रैक्टर को 30 हजार किराए पर लेते, फिर गैर जनपद में ऊंचे दामों में बेच देते थे, गिरोह से पुलिस ने बरामद किए 5 ट्रैक्टर, आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास, नवाबगंज पुलिस ने गैंग का किया खुलासा
➡ यूएई- ईरान ने फुजैराह पोर्ट पर बड़ा हमला किया, मिसाइल और ड्रोन अटैक से पोर्ट को नुकसान, UAE का तेल लोडिंग-एक्सपोर्ट टर्मिनल प्रभावित, तेल प्रोडक्शन और लोडिंग ऑपरेशंस तत्काल बंद, फुजैराह पोर्ट पर भीषण आग, कई टैंकर प्रभावित, अमेरिका के खार्ग आइलैंड हमले का जवाब-ईरान, UAE की ओर से अभी तक जवाबी कार्रवाई नहीं
➡ आगरा- DCM ने बाइक सवार को रौंदा, 17 वर्षीय अर्जुन की मौत, भाई घायल, पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बाह-आगरा मार्ग के स्याहीपुरा की घटना
➡ रामपुर- सपा नेता आज़म खां को लेकर सुनवाई, दो पैन कार्ड केस मामले में सुनवाई हुई, सेशन कोर्ट में दायर अपील पर सुनवाई, मामले में अगली सुनवाई 23 मार्च को होगी
➡ सीतापुर- हरे पेड़ो पर लकड़ी माफिया हावी, बिना परमिट काटे 25 प्रतिबंधित पेड़, जिम्मेदार पेड़ कटान से बन रहे अंजान, सदरपुर क्षेत्र के बजेहरा अर्जुनपुरवा का मामला
➡ गाजियाबाद- पंजाब एंड सिंध बैंक की ब्रांच में गोलीकांड, बैंक मैनेजर अभिषेक को गोली मारकर हत्या, आरोपी गार्ड रविन्द्र हुड्डा ने मारी थी गोली, छुट्टी लेने को लेकर दोनों में हुआ था विवाद, बागपत का निवासी है आरोपी रविन्द्र, मैनेजर की जीटीबी अस्पताल में हुई मौत, लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना
————————————-

More Stories
वाराणसी 16 मार्च 26*विश्व मांगल्य सभा काशी के दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन
कानपुर नगर 16 मार्च 26*ऑटो में छूटा बैग पुलिस ने खोज कर लौटाया।
लखनऊ 16 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….