June 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 16 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 16 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 16 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ, विकास नगर अग्निकांड में 2 बच्चों की मौत, आग में जलकर 2 बच्चों की मौत- DCP, DCP ईस्ट दीक्षा शर्मा ने मौत की पुष्टि की, 2 साल के मासूम बच्चों की हुई मौत- DCP, झुग्गी झोपड़ी में लगी आग में 2 की मौत, रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया- DCP

➡लखनऊ, विकास नगर में भीषण अग्निकांड, बच्चों के सपने जलकर खाक हो गए, बच्चे मलबे में बैग किताबें खोज रहे, जली कॉपी किताब देखकर बच्चे रोए, मालिक से एडवांस में पैसे लिए थे- परिजन, बच्चों को बैग किताबें दिलाई थीं- परिजन, अग्निकांड पीड़ित बोले सब बर्बाद हो गया, आगे जिंदगी कैसे कटेगी नहीं पता- पीड़ित

➡पश्चिम बंगाल, बाराबनी विधानसभा में CM योगी की जनसभा, बंगाल TMC की अराजकता से मुक्त होगा- CM, बंगाल की धरती ने कई महापुरुषों को जन्म दिया, पिछले 15 साल से बंगाल में पहचान का संकट- CM, बंगाल को TMC ने टेरर का अड्डा बनाया- CM, BJP माफिया प्रवृत्ति को समाप्त करेगी- CM योगी, TMC के गुंडे केंद्र द्वारा भेजे पैसे हजम कर लेते हैं- CM, 2017 से पहले यूपी में हर रोज दंगे होते थे- CM योगी, आज यूपी में ना कर्फ्यू है ना दंगा सब चंगा है- CM

➡लखनऊ, कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा का बयान, महिला आरक्षण सोनिया गांधी लाई थीं- आराधना, तब BJP ने इसका विरोध किया था- आराधना, पहले क्यों नहीं आरक्षण लागू किया गया- आराधना, इसका परिसीमन से लेना देना नहीं है- आराधना, ये महिला आरक्षण के साथ परिसीमन चाहते हैं

➡दिल्ली, तीनों बिल लोकसभा में चर्चा के लिए पास, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा होगी, अब लोकसभा में तीनों बिल पर चर्चा होगी, संविधान संशोधन विधेयक 2026 पर भी चर्चा, परिसीमन विधेयक पर भी सदन में चर्चा, बिल पेश करने के पक्ष में 251 वोट, विरोध में 185 वोट, हम एक साथ चर्चा करेंगे- अमित शाह

➡बाराबंकी, सफाईकर्मी को आग में धकेलने का आरोप, सफाई कर्मचारी संगठन नाराज, थाने में कार्रवाई की मांग, FIR दर्ज कराने की मांग, प्रिंसिपल पर आग में धकेलने का आरोप, पकौली प्राथमिक विद्यालय का मामला

➡देहरादून, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बोली रुचि भट्ट, BJP महिला मोर्चा ने जताई प्रसन्नता, कहा इसका नाम सुनते ही खुशी आ रही, जो मोदी जी ने किया वो बड़ा कदम- रुचि भट्ट

➡आगरा, मैक्स वाहन हादसे का शिकार, वृद्ध की हादसे में मौत, इटावा के पछाय गांव की घटना

➡आगरा, नाबालिग लड़की ने यमुना में लगाई छलांग, पिता के सामने स्ट्रेची ब्रिज से नदी में कूदी, शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, आरोपी हिरासत में, तलाश जारी, एत्माद्दौला क्षेत्र का मामला

➡मेरठ, प्राइवेट किताबों की बिक्री का विरोध, BSA ने छात्र नेताओं को मिलने से मना किया, ज्ञापन दो फोटो खिंचाओ और जाओ- BSA, CBSE स्कूलों में NCERT किताबें नहीं

➡रामपुर, अपहरण के बाद किशोरी की हत्या, खेत में मिला शव, केमरी थाना क्षेत्र का मामला

➡सहारनपुर, मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण, बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

➡गोरखपुर, जनता दर्शन में CM योगी भावुक, बीमार बच्चे की मां को दिया भरोसा, इलाज में मदद का आश्वासन

➡बलिया, पुलिसकर्मी पर गर्भवती के पेट पर लात मारने का आरोप, जमीन विवाद के दौरान घटना, जांच की मांग

➡बाराबंकी, नवोदय विद्यालय छात्रों का प्रदर्शन, पैदल हाईवे पर पहुंचे छात्र, खाने और साफ-सफाई की मांग

➡मथुरा, वृंदावन हादसे में एक और शव बरामद, अब तक 16 शव मिले, तलाश अभियान पूरा

➡प्रयागराज, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का दौरा, सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात

➡रायबरेली, तिलक समारोह में फूड प्वाइजनिंग, 3 दर्जन से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त की शिकायत

➡रायबरेली, डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत, सलोन क्षेत्र की घटना

➡वाराणसी, सड़क चौड़ीकरण पर बुलडोजर कार्रवाई, 41 भवनों पर कार्रवाई, स्थानीय लोगों का विरोध

➡जालौन, शराब ठेके का महिलाओं ने विरोध, ठेका हटाने की मांग, SDM को ज्ञापन

➡बहराइच, पेट्रोल पंप बंद होने की अफवाह, पंपों पर वाहनों की लंबी कतार, अफरा तफरी

➡सहारनपुर, दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, कई गंभीर धाराओं में था मामला

————————————————————————————