April 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 15/11/25*मोहनलालगंज पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई --05 अभियुक्त गिरफ्तार* —

लखनऊ 15/11/25*मोहनलालगंज पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई –05 अभियुक्त गिरफ्तार* —

लखनऊ 15/11/25*मोहनलालगंज पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई –05 अभियुक्त गिरफ्तार* —

दिनांक 13 नवम्बर 2025 को *शिकायतकर्ता मुकेश द्विवेदी निवासी कस्बा मोहनलालगंज* द्वारा थाना मोहनलालगंज को सूचना दी गयी कि वे अपनी स्कार्पियो कार सर्विस सेंटर से लेकर समय लगभग 05:40 बजे अपने परिचित हिमांशु रावत के साथ बीसीसी हाइट्स की ओर जा रहे थे।रास्ते में काली रंग की महिंद्रा थार, सफेद रंग की टाटा सफारी (UP32 HB 3108) तथा सफेद सेलेरियो कार सवार व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी को बार-बार टक्कर मारने का प्रयास किया, साथ ही हवाई फायर करते हुए गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।

*मुकदमा पंजीकरण एवं पुलिस की कार्रवाई*—–घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना मोहनलालगंज में *मु0अ0सं0 452/2025 धारा 109/191(2)/191(3)/190/352/351(3) बीएनएस*पंजीकृत किया गया तथा दो विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।

*पुलिस टीमों द्वारा घटना-स्थल से लेकर संभावित मार्गों पर करीब 60–70 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। तकनीकी व मैनुअल इनपुट के आधार पर 5 अभियुक्तों की पहचान हुई।*

लगातार दबिश देकर पुलिस टीमों ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त तीनों वाहनों को बरामद किया।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण*

1. *अभिषेक तिवारी* पुत्र दिनेश कुमार तिवारी
निवासी ग्राम नोना पार्क, थाना भटनी, जनपद देवरिया
हाल पता: अवध विहार योजना, सेक्टर 5, जी-20 चौराहा के पास, थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ
आयु – लगभग 31 वर्ष

2. हरिनाम उर्फ राहुल रावत, पुत्र रामखेलावन
निवासी मोहल्ला संजय नगर अमेठी, थाना गोसाईगंज, लखनऊ
आयु – 28 वर्ष

3. चन्दन भट्ट, पुत्र राम कुमार
निवासी कल्ली पश्चिम, पाल टेंट हाउस के पास, थाना पीजीआई, लखनऊ
आयु – लगभग 31 वर्ष

4. अमित मिश्रा, पुत्र राजेश मिश्रा
निवासी वार्ड मदरसा अमेठी, थाना गोसाईगंज, लखनऊ
आयु – लगभग 32 वर्ष

5. विनीत तिवारी, पुत्र स्व. अजीत तिवारी
निवासी ग्रीन सिटी कॉलोनी, अर्जुनगंज, थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ
आयु – लगभग 28 वर्ष

*बरामदगी*-

1. टाटा सफारी वाहन संख्या UP32 HB 3108

2. सेलेरियो कार संख्या UP32 LH 8920

3. महिंद्रा थार वाहन संख्या UP32 QD 4661

*अन्य कार्रवाई*

अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।
घटना के शेष तथ्यों एवं कारणों का पता लगाने हेतु जांच प्रचलित है।

Taza Khabar