November 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 13 नवंबर 26*छात्र टेक्नोलॉजी को मास्टर नहीं बल्कि अपना पार्टनर बनाएं -इंद्रजीत सिंह*

लखनऊ 13 नवंबर 26*छात्र टेक्नोलॉजी को मास्टर नहीं बल्कि अपना पार्टनर बनाएं -इंद्रजीत सिंह*
___________________________

लखनऊ 13 नवंबर 26*छात्र टेक्नोलॉजी को मास्टर नहीं बल्कि अपना पार्टनर बनाएं -इंद्रजीत सिंह*
*लखनऊ/सुल्तानपुर।*
सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंद नगर सुलतानपुर में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की तीन दिवसीय क्षेत्रीय प्रतियोगिता के संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिलाधिकारी सुलतानपुर बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए।
विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर पवन सिंह, प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में विद्यालय की कन्या भारती की बहनों एवं छात्र सांसद भैया के द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।

जिलाधिकारी महोदय ने विद्या भारती के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सम्पूर्ण मानवबनने के लिए विज्ञान, गणित और टेक्नोलॉजी के साथ-साथ हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ना ही होगा। हमें अपने पूर्वजों से जो सुदृढ़ सांस्कृतिक चेतना प्राप्त हुई है,उसे कैसे आगे बढाना है,इस बात पर गंभीरता से विचार करना है। मुख्य अतिथि ने छात्रों को विज्ञान और टेक्नोलॉजी के गुण सिखाये। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वायु प्रदूषण एक बहुत बड़ी समस्या है।

छात्र विज्ञान के नये-नये प्रयोग के माध्यम से इस समस्या के समाधान के उपाय कैसे खोज सकते हैं? इस पर मनन चिंतन और नवीन प्रयोग करने की प्रबल आवश्यकता है। हमें क्रिएटिव होना चाहिए।
जिलाधिकारी ने वर्तमान युग में टेक्नोलॉजी के ज्ञान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि छात्र टेक्नोलॉजी को मास्टर नहीं अपितु, अपना पार्टनर बनाएं। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आप अपना कैरियर बना सकते हैं।हमें हर क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ भी बनानी होगी।

उन्होंने विद्यालय के अनुशासन एवं व्यवस्था से प्रभावित होकर प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं सम्पूर्ण आचार्य परिवार के कार्य प्रणाली की प्रशंसा की। कार्यक्रम में भैया बहनों ने गायन एवं वादन के माध्यम से पारंपरिक लोक गीतों पर अभिनय परक मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुलतानपुर विभाग के विभाग प्रचारक प्रकाश ने की। अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, वरिष्ठ चिकित्सक एवं प्रख्यात समाजसेवी डाक्टर जेपी सिंह, क्षेत्र संगठन मंत्री हेमचन्द्र जी , सह क्षेत्र संगठन मंत्री डॉक्टर राम मनोहर जी, प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉक्टर विनोद कुमार सिंह, विज्ञान के क्षेत्रीय संयोजक बांके बिहारी पाण्डेय,गणित के संतोष सिंह, संस्कृति फोन परियोजना के जियालाल, प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व नगरपालिका चेय मैन भोलानाथ अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉक्टर वी के झा, ,शैलेन्द्र चतुर्वेदी,समाजसेवी आलोक आर्य,उप प्रधानाचार्य रमेश मिश्र, रवीन्द्र त्रिपाठी,अनिल पाण्डेय,शायद श्रीवास्तव, रंजना पाण्डेय, सरिता त्रिपाठी,अखिलेश सिंह, द्वारिकानाथ पाण्डेय,रणविजय सिंह एवं सभी 49 जनपदों के प्रतियोगी छात्र-छात्राएं संरक्षक आचार्य बन्धु,भगिनी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।