लखनऊ 12 जनवरी 26 * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर कुछ महत्वपूर्ण खबर। .
अमृतसर, पंजाब: पंजाब DGP गौरव यादव ने सरपंच हत्याकांड पर कहा, ” 4 जनवरी को वल्टोहा गांव के सरपंच जरमल सिंह की हत्या हुई थी। मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 2 मुख्य आरोपी रायपुर छत्तीसगढ़ से पकड़े गए हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस की मदद से उनको पकड़ा गया है…”
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ शुरू होने पर बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, “मुख्यमंत्री हर साल यात्रा करते हैं…इस यात्रा से बिहार को फायदा होगा…आने वाले 5 साल बिहार के लिए बड़ी छलांग लगाने का समय है…”
लखनऊ: उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा, “भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मैं सभी क्षेत्रों का दौरा कर रहा हूं। आज अवध क्षेत्र का दौरा है। सनातनी होने के नाते मेरा धर्म भी बनता है और मेरी इच्छा भी थी की मैं राम जन्म भूमि के दर्शन करूं। सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी है।”
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर स्वदेशी संकल्प दौड़ को हरी झंडी दिखाई।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्य मंत्री अजीत पाल के साथ दो दिवसीय उत्तर प्रदेश AI और हेल्थ इनोवेशन समिट 2026 का उद्घाटन किया।
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर राज्य स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लिया।
TVK चीफ और एक्टर थलपति विजय दिल्ली पहुंच गए हैं। विजय करूर भगदड़ मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) के सामने पेश होंगे।
गुरुग्राम: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

More Stories
लखीमपुर खीरी12अगस्त26*कांवड़ियों से भरी बस चालक की आंख लगने के कारण खाई में पलट गई।
नई दिल्ली12अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली12अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*